world-news

Bigg Boss 20 WKW: 'वीकेंड के वार' में सलमान खान के स्वैग, काजी तौकीर के हुए फैन, बोले- 'रॉकस्टार तो एक ही है' - Haribhoomi

September 12, 2026

बिग बॉस 20 के पहले वीकेंड का वार में सलमान खान का मजेदार अंदाज देखने को मिलेगा। शो के नए प्रोमो में सलमान ने काजी तौकीर को घर का ‘एकमात्र रॉकस्टार’ बताते हुए उनकी जमकर तारीफ की।

Bigg Boss 20 Weekend Ka vaar Salman Khan

बिग बॉस 20 वीकेंड का वार में सलमान खान का नया अंदाज

  • Published: 12 Sep 2026, 06:12 PM IST
  • Last Updated: 12 Sep 2026, 11:24 PM IST

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 20 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। पहले ही हफ्ते में काफी मसाला देखने को मिल चुका है। इसी बीच बिग बॉस 20 का पहला वीकेंड का वार काफी एंटरटेनिंग होने वाला है। शो के होस्ट सलमान खान घरवालों के साथ मस्ती करते हुए नजर आएंगे। इस बीच शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान कंटेस्टेंट काजी तौकीर के अंदाज से काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं।

सलमान बोले- ‘इस घर में रॉकस्टार तो एक ही है’
प्रोमो में सलमान खान काजी तौकीर की तारीफ करते हुए कहते हैं- "इस घर में कितने भी स्टार्स हैं, रॉकस्टार तो एक ही है काजी तौकीर। पूरे हफ्ते मैं अपने Owww करके चल रहे थे... मुझे सिखा दो ना 'मैं एक रॉकस्टार बेबी हूं।'

इसके बाद बॉलीवुड सुपरस्टार ने बिग बॉस 20 के बाकी कंटेस्टेंट्स से काज़ी का सिग्नेचर डांस स्टेप करवाया और बताया कि यह स्टेप करना उनके लिए मुश्किल है।

घरवालों के साथ मस्ती भरा अंदाज
काजी तौकीर की खास पहचान बन चुके डांस स्टेप को लेकर भी सलमान ने घरवालों के साथ मस्ती की। उन्होंने बाकी कंटेस्टेंट्स से काजी का सिग्नेचर स्टेप करने को कहा।

इसके बाद सलमान खुद भी इस स्टेप को करने की कोशिश करते हैं और मजाक में बताते हैं कि इसे करना उनके लिए भी आसान नहीं है।

पहले वीकेंड का वार में बढ़ेगा इविक्शन का रोमांच
‘बिग बॉस 20’ के पहले वीकेंड का वार को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है। खासकर इस हफ्ते होने वाले पहले एविक्शन को लेकर फैंस की नजरें टिकी हुई हैं।

इस सप्ताह कनिका मान, उदिति सिंह, लव गिल और अरिश्फा खान नॉमिनेशन में हैं। अब इनमें से कौन घर से बाहर होगा, यह आने वाले एपिसोड में साफ होगा।

16 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुआ सीजन
‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत 6 सितंबर से हुई है। इस सीजन में कुल 16 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स को घर में एंट्री मिली है। शो में आगे चार और वाइल्ड कार्ड एंट्री होने की भी उम्मीद है।

इस सीजन में एमसी मैरी कॉम, कनिका मान, माही विज, कुशल तंवर, अमन गांधी, ईशा रिक्खी, अरिश्फा खान, काजी तौकीर, आसिफ खान, आम्रपाली दुबे, रिती तिवारी, उडिति सिंह, तन्मय सिंह उर्फ स्काउटओपी, रोहेद खान, युंग डीएसए और लव गिल जैसे नाम शामिल हैं।

कब और कहां देखें ‘बिग बॉस 20’?
‘बिग बॉस 20’ का प्रसारण रोजाना किया जा रहा है। शो को JioHotstar पर रात 9 बजे और कलर्स TV पर रात 10:30 बजे देखा जा सकता है।