world-news

Bigg Boss 20: सलमान खान पहले वीकेंड के वार पर इन कंटेस्टेंट्स की लगा सकते हैं क्लास, जानिए कौन होगा घर से बेघर?

September 12, 2026

Bigg Boss 20 First Weekend ka War: रियलिटी शो की दुनिया का सबसे पॉपुलर शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) की मजेदार शुरुआत हो चुकी है. हर बार की तरह इस बार भी अलग-अलग फील्ड से जुड़ी पर्सनैलिटीज को घर में बुलाया गया है ताकि वो लोगों को ज्यादा से ज्यादा एंटरटेन कर सकें. शो को शुरू हुए हफ्ता होने वाला है. इसी के साथ घर में लगातार नए-नए ट्विस्ट और झगड़े देखने को मिल रहे हैं. कभी कोई कंटेस्टेंट लोगों को एंटरटेन करता दिखाई दे रहा है तो किसी की किसी से लड़ाई हो रही हैं. शो अपनी रफ्तार से आगे बढ़ता जा रहा है और उसी हिसाब से घर का पारा भी बढ़ रहा है. आज बिग बॉस का पहला वीकेंड का वार है, जिसमें सलमान खान (Salman Khan) पहली बार बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स से रूबरू होंगे, इस बीच सलमान खान घर के सदस्यों की क्लास लगाते हुए भी नजर आएंगे. ऐसे बहुत से लोगों की इसको लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं. 

माही विज की लग सकती है क्लास

बिग बॉस 20 के घर में एक हफ्ते में जिस तरह का माहौल तैयार हो गया है. उसे देखकर कहा जा सकता है कि सलमान खान वीकेंड के वार में कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने वाली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में माही विज (Mahhi Vij) तलाक के मुद्दे पर बात करती हुईं नजर आई थीं. ऐसे में कहा जा रहा है कि सलमान माही से इस मुद्दे को लेकर तीखे सवाल कर सकते हैं. कहा जा रहा है कि सलमान पूछ सकते हैं कि वह बिना वजह इस टॉपिक को घर के बाहर अंदर क्यों यूज करती रहती हैं, जिसको लेकर बातचीत सीरियस हो जाती है. हालांकि, आपको बता दें कि अभी पूरी तरह साफ नहीं है कि सलमान खान किसकी क्लास लगाते हुए नजर आएंगे. लेकिन अंदर की रिपोर्ट्स कुछ ऐसा ही बताती हैं. 

काजी तौकीर के झूठ को होगा खुलासा?

माही के साथ-साथ कहा जा रहा है, सलमान खान काजी तौकीर की भी फटकार लगाते हुए नजर आ सकते हैं, लेकिन ये भी साफ नहीं है.  दरअसल, वह शो में जिस तरह का बिहेवियर कर रहे, उससे कई लोगों को दिक्कत हो रही है. हालांकि, वह लोगों को एंटरटेन जरूर कर रहे हैं लेकिन कई बार वह ऐसी बातें कर जाते हैं, जिसकी वजह से उनकी क्लास लग सकती हैं. इसके अलावा वह कुछ गालियां भी देते हुए नजर आए, जो सलमान खान को बिल्कुल पसंद नहीं है.

इन सबसे बड़ी यह है कि वह घर में एक्टिंग कर रहे हैं, जिससे घर वाले उन्हें बीमार समझ रहे हैं, उन्होंने जबरदस्ती बिग बॉस से खुद को डॉक्टर को भी दिखाने के लिए कहा था लेकिन, उन्होंने डॉक्टर से कहा कि वह एक्टिंग कर रहे हैं. ऐसे में इन मुद्दों को देखते हुए कहा जा सकता है, उनकी बड़ी क्लास लग सकती है. वहीं, उनके चाहने वाले चाहते हैं कि काजी की क्लास नहीं लगनी चाहिए क्योंकि वह घर में सबसे ज्यादा एंटरटेन कर रहे हैं और दिल के साफ हैं. काजी को लेकर दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है कि सलमान खान उनकी कुछ मुद्दों पर तारीफ भी कर सकते हैं.

ये बातें भी बन सकती हैं हाइलाइट

वीकेंड के वार पर सलमान खान घर के रूल्स ब्रेक करने के मुद्दे पर भी क्लास लगा सकते हैं. दरअसल, कंटेस्टेंट्स बार-बार चेतावनी मिलने के बावजूद भी घर के रूल्स फॉलो नहीं कर रहे हैं, उससे बिग बॉस खुद परेशान हो गए हैं. इन्हीं रूल्स ब्रेक के चलते बिग बॉस ने घर का 30 प्रतिशत राशन काट दिया है. अब इसी को लेकर वीकेंड पर बात हो सकती है. जिसमें सलमान रूल्स ब्रेक करने वालों को फटकार लगा सकते हैं. आसिफ और अमन गांधी के बीच हुई लड़ाई पर भी सलमान खान बात कर सकते हैं. हालांकि, अभी पूरी तरह पुष्टि नहीं हुई है कि सलमान खान किन-किन मुद्दों पर बात करेंगे और किसकी क्लास लगाएंगे.

कौन होगा घर से बेघर?

बिग बॉस 20 में पहले हफ्ते में कनिका मान, उदिति सिंह, लव गिल और अरिश्फा खान नॉमिनेट हुए हैं. इसी के साथ कनिका मान के गले में एलिमिनेशन की तलवार लटकती हुई दिखाई दे रही है, दरअसल घर में हर कंटेस्टेंट्स को दो-दो लाइफ में मिली है. यंग डीएसए ने कैप्टन बनने के बाद कनिका की एक लाइफ छीन ली है. ऐसे में अगर उन्हें कम वोट मिले तो वह बाहर हो सकती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी जिस तरह की हाइप बन रही हैं, उसे देखकर कहा जा सकता है, वह बाहर नहीं होंगी. इसके साथ ही एक बात और कही जा रही है कि पहले हफ्ते बिग बॉस कोई एलिमिनेशन नहीं करेगा क्योंकि घर का माहौल जिस तरह का बना हुआ है, अभी कई कंटेस्टेंट्स पूरी तरह खुले नहीं है, जो और अच्छा गेम दिखा सकते हैं. ऐसे में बिग बॉस उन्हें एक मौका जरूर दे सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: Box Office Report: 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 36वें दिन भी अक्षय-सैफ की 'हैवान' और 'मिर्जापुर द फिल्म' को दिया धोबी पछाड़