world-news

Bigg Boss 20 : पहले दिन ही शो में घमासान, चाय को लेकर माही से भिड़ी ईशा -अरिश्फा

September 8, 2026

Lagatar Desk : बिग बॉस 20’ का पहला एपिसोड काफी मजेदार रहा. शो की शुरुआत में ही घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच बहस देखने को मिली. माही विज अपने बॉसी अंदाज को लेकर चर्चा में रहीं. वहीं, काजी और यंग के बीच भी तीखी बहस हो गई. इसके अलावा बिग बॉस ने घरवालों को पहला कैप्टेंसी टास्क भी दिया.

JPSC-JSSC मुद्दे भाजपा का 4 दिवसीय आंदोलन आज से, देखें Live कवरेज
धनबाद  : सिजुआ में भू धंसान से मची तबाही, कई घर जमींदोज, मासूम की मौत

चाय को लेकर माही विज से भिड़ीं ईशा और अरिश्फा

पहले एपिसोड में माही विज और अमन गांधी के बीच सामान उठाने को लेकर बहस हुई. इस दौरान माही ने प्लीज शब्द को लेकर अमन का मजाक भी उड़ाया. इसके बाद किचन में चाय बनाने और काम बांटने को लेकर उनकी ईशा रिखी और अरिश्फा खान से भी नोकझोंक हुई.

अगली सुबह घरवालों ने डांस के साथ दिन की शुरुआत की. इसके बाद माही ने ईशा से चाय बनाने के लिए कहा. वहीं, लव गिल ने माही से पोहा बनाने की बात कही. इसी बीच घर में माही की चाय को लेकर चर्चा शुरू हो गई कि आखिर चाय बनी या नहीं.

— JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 7, 2026

अरिश्फा को बच्ची कहना पड़ा भारी

अरिश्फा खान ने साफ कर दिया कि उन्हें कोई ‘बच्ची’ कहकर न बुलाए. उन्होंने घरवालों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह बच्ची नहीं हैं और उन्हें किसी तरह का ऑर्डर भी न दिया जाए. अरिश्फा ने माही से भी अलग से बात करते हुए उन्हें ऐसा न करने के लिए कहा.

— JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 7, 2026

काजी और यंग के बीच हुई तीखी बहस

इसके बाद यंग, काजी से बात करने पहुंचे. उन्होंने काजी से कहा कि वह उनकी एक्टिंग या बोलने के अंदाज की नकल न करें. काजी बार-बार यंग की तरह बोलने की कोशिश कर रहे थे, जिससे यंग नाराज हो गए और उन्हें लगा कि उनका मजाक उड़ाया जा रहा है.

दोनों के बीच मामला बढ़ता देख घर के बाकी सदस्य उन्हें समझाने पहुंचे. यंग ने काजी से उन्हें पोक न करने के लिए कहा, लेकिन काजी लगातार उनसे बहस करते नजर आए. हालांकि, बाद में मामला शांत हो गया.

बिग बॉस ने कराया पहला कैप्टेंसी टास्क

इसके बाद घर में ‘हैप्पी बर्थडे’ गाना बजा. बिग बॉस ने बताया कि यह उनका 20वां सीजन है और इस मौके पर घरवालों को एक खास टास्क दिया जाएगा. सभी कंटेस्टेंट्स को ग्राउंड में बुलाया गया, जहां पहला कैप्टेंसी टास्क शुरू हुआ.

इस टास्क में बजर बजते ही कंटेस्टेंट्स को केक बनना था, जबकि ताली की आवाज सुनते ही उन्हें थाली में खड़ा होना था. गाना बंद होते ही सभी को दोबारा केक बनना था. टास्क में काजी संचालक की भूमिका में रहे और उन्हें तय करना था कि कौन कंटेस्टेंट सही तरीके से टास्क कर रहा है और सबसे पहले थाली में खड़ा हो रहा है.टास्क के दौरान ईशा रिखी, आम्रपाली दुबे और अमन गांधी कैप्टेंसी की दावेदारी से बाहर हो गए. अब देखना होगा कि आगे इस टास्क में कौन-कौन से कंटेस्टेंट कैप्टेंसी की रेस में बने रहते हैं