entertainment

'मिर्जापुर' वाले अरशद वारसी को ले डूबे, 4 दिनों में 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई ये फिल्म

September 8, 2026

Jeevan Bheema Box Office Collection: सिनेमाघरों में 4 सितंबर को प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ पर बनी फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ रिलीज हुई. पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल समेत और भी एक्टर्स इस फिल्म में नजर आए हैं. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और 4 दिनों में ये पिक्चर 100 करोड़ क्लब में भी शामिल हो गई है. ‘मिर्जापुर’ के साथ ही 4 सितंबर को सिनेमाघरों में एक और फिल्म ने दस्तक दी है, लेकिन उस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया है.

यहां जिस फिल्म की बात हो रही है, उसका नाम है ‘जीवन भीमा कॉन’. ये एक क्राइम-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अरशद वारसी लीड रोल में हैं. अभिषेक डोगरा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में संजीदा शेख और विजय राज भी दिखे हैं. हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है.4 दिनों में 1 करोड़ रुपये भी ये फिल्म अपने नाम नहीं कर पाई.

4 दिनों में 56 लाख रुपये की कमाई

सैकनिल्क के अनुसार ‘जीवन भीमा कॉन’ ने पहले दिन सिर्फ 17 लाख रुपये की कमाई की. दूसरे दिन 20 लाख और तीसरे दिन 15 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ. चौथे दिन तो ऐसा हाल हुआ कि खाते में सिर्फ 4 लाख रुपये आए. यानी कुल मिलाकर 4 दिनों में ये फिल्म सिर्फ 56 लाख रुपये का नेट कलेक्शन कर पाई है. चलिए अब ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का भी 4 दिनों का कलेक्शन जानते हैं.

‘मिर्जापुर: द मूवी’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 25.75 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 32 करोड़, तीसरे दिन 36 करोड़ और चौथे दिन 16 करोड़ का कारोबार किया. इस तरह 4 दिनों में इस पिक्चर ने टोटल 109.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

ये भी पढ़ें-

AI और डिजिटल दौर में हनुमान अंश का चमत्कार, फिल्म की कामयाबी के पीछे की साइंस क्या?

सलमान खान के बिग बॉस 20 में कितना दम? जानिए 5 ताकत और पांच कमजोरियां

इन आंकड़ों से जाहिर है कि इस क्लैश में ‘जीवन भीमा कॉन’ का नुकसान हुआ. रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी और फ्लॉप हो गई, तो वहीं ‘मिर्जापुर: द मूवी’ हिट की ओर बढ़ रही है.

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More

google button