world-news

अफगानिस्तान की खैर नहीं! जमकर गरजा रहा है टीम इंडिया के इस खतरनाक खिलाड़ी का बल्ला, 296 की स्ट्राइक रेट से बना रहा है रन

September 8, 2026

IND vs AFG : भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज से पहले भारत का एक खतरनाक बल्लेबाज रनों का अंबार लगा रहा है. आइए उसके बारे में जानते हैं.

IND vs AFG : भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज से पहले भारत का एक खतरनाक बल्लेबाज रनों का अंबार लगा रहा है. आइए उसके बारे में जानते हैं.

author-image

New Update

IND vs AFG

IND vs AFG Photograph: (AFP)

IND vs AFG : भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज के मुकाबले 13,15 और 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. इन सभी मुकाबलों की शुरुआत भारत के समय के अनुसार शाम 7 बजे से होने वाली है. इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी का जिम्मा श्रेयस अय्यर निभाते हुए नजर आएंगे. वहीं इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी भी भारत की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे. इस सीरीज से पहले अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लिए खतरे की घंटी बज गई है.

वहीं भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए खुशी से झूमने का मौका आ गया है. क्योंकि टीम इंडिया का एक खतरनाक बल्लेबाज लगातार अपने बल्ले से तबाही मचा रहा है. अब इस खिलाड़ी ने अफगानिस्तान की चिंताएं बढ़ा दी हैं. ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि अभिषेक शर्मा हैं, जो इन दिनों शेर ए पंजाब टी20 कप में अमृतसर सूरमा के लिए कप्तानी कर रहे हैं. वो इस टूर्नामेंट में बल्ले से रनों का अंबार लगा रहे हैं, जो अफगानिस्तान कें गेंदबाजों में उनके नाम का खौफ पैदा करने के लिए काफी है.

— FanCode (@FanCode) September 7, 2026

अभिषेक शर्मा का धमाकेदार प्रदर्शन 

अभिषेक शर्मा ने इस टूर्नामेंट के पहले मैच में मोहाली किंग्स के सामने 26 बॉल  में 6 चौके और 7 छक्कों के साथ 77 रनों की आतिशी पारी खेली. इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 296.51 का रहा था. इसके बाद दूसरे मुकाबले में 36 बॉल में 5 चौके और 7 छक्कों के साथ 82 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 277.6 का रहा था. 

इसके बाद अभिषेक शर्मा ने टूर्नामेंट के अपने तीसरे मैच में 9 बॉल में 2 चौके और 2 छक्कों के साथ 21 रनों की पारी खेली. इसके बाद अभिषेक शर्मा ने इस सीजन का अपना चौथा मैच मिस किया. वो उस मैच में नहीं खेले. इसके बाद अभिषेक शर्मा ने टूर्नामेंट के अपने पांचवें मैच में फिर से धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने 15 बॉल का सामना किया और 6 चौके और 4 छक्कों के साथ 49 रनों की तूफानी पारी खेली.

First match - 77(26)
Second match - 82(36)
Third match - 21(9)
Fourth match - 49(15)

CAPTAIN ABHISHEK SHARMA IS ON A ROLL IN SHER-E-PUNJAB T20 LEAGUE 🥶 pic.twitter.com/PCQhgZndvr

— Johns. (@CricCrazyJohns) September 7, 2026

अभिषेक शर्मा टूर्नामेंट में अपना तीसरा अर्धशतक पूरा करने से सिर्फ 1 रन दूर रह गए. अभिषेक शर्मा अब तक शेर-ए पंजाब टी20 कप में 4 मैचों में 4 पारियों में 229 रन बना लिए हैं. इसमें 2 अर्धशतक भी मौजूद हैं. अब अफगानिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने भारतीय क्रिकेट फैंस बड़ी और आतिशी पारियों की उम्मीद लगाए बैठे हैं. अभिषेक ने विरोधी गेंदबाजों के लिए चिंता बढ़ा दी है.

— FanCode (@FanCode) September 8, 2026

टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन

अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया के लिए साल 2024 में टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक भारत के लिए 56 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 55 पारियों में 2 शतक और 11 अर्धशतकों की मदद से कुल 1629 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से अब तक भारत के लिए 164 चौके और 106 छक्के भी निकले हैं. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अभिषेक शर्मा का औसत 30.7 और स्ट्राइक रेट 187.2 रहा है.

भारत का टी20 स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेट कीप), ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*.

ये भी पढ़ें : Shubman Gill 27th Birthday : बर्थडे से एक रात पहले शुभमन गिल ने मचाई तबाही, 8 चौके और 6 छक्के ठोक बना डाले इतने रन