world-news

Bigg Boss 20: जेनिफर विंगेट, करण पटेल से रिया चक्रवर्ती तक, सलमान खना के शो में इन 12 सेलिब्रिटीज की होगी एंट्री?

August 10, 2026

Bigg Boss 20 Contestant List: टीवी की दुनिया का सबसे फेमस और कंट्रोवर्सिअल रियलिटी शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) एक बार फिर नए सीजन के साथ लौटने की तैयारी में है. अब तक शो को दो प्रोमो आ चुके हैं,  जिसमें सलमान खान (Salman Khan) का धांसू अंदाज तो देखने को मिला ही, साथ ही एक्टर ने शो की थीम को लेकर कई सवाल भी खड़े कर दिए. इस बीच अब  सबकी नजरें कंटेस्टेंट्स की तलाश में हैं.फैंस जानना चाहते हैं कि इस बार शो में कौन कौन शामिल होगा. ऐसे में कुछ सेलेब्स के नाम की चर्चा तेज हो गई है, चलिए जानते हैं.

1. करण पटेल (Karan Patel) 

टीवी के पॉपुलर एक्टर्स में से एक करण पटेल को 'ये है मोहब्बतें' के रमन भल्ला के किरदार से जबरदस्त पहचान मिली. एक्टर रियलिटी शो 'द 50' में भी नजर आ चुके हैं. वहीं, अब उनका नाम बिग बॉस 20 के लिए सामने आ रहा है. 

2. जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget)

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट को 'सरस्वतीचंद्र', 'बेहद' और 'बेपनाह' जैसे शोज के लिए जाना जाता है. वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस ने शादी की है. इस बीच अब उनके बिग बॉस 20 में हिस्सा लेने की खबरें आ रही हैं. 

3. शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi)

 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा के किरदार से घर-घर पहचान बनाने वाली शिवांगी को हाल ही में रियलिटी शो लॉक अप में देखा गया था. वहीं, अब बिग बॉस के लिए उनका नाम सामने आ रहा है. हालांकि अभी कुछ कंफर्म नहीं किया गया है.

4. गीता बसरा (Geeta Basra)

गीता बसरा बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी हैं. उन्होंने 'द ट्रेन', 'दिल दिया है' और 'सेकंड हैंड हसबैंड' जैसी फिल्मों में काम किया है. एक्ट्रेस को इस बार बिग बॉस में देखा जा सकता है.

5. सुनील पाल (Sunil Pal)

मशहूर कॉमेडियन और मिमिक्री आर्टिस्ट सुनील पाल नाम भी बिग बॉस के लिए चर्चा में हैं. बता दें, उन्हें  'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' जीतने के बाद बड़ी पहचान मिली थी. वहीं वो  कई फिल्मों और कॉमेडी शोज का हिस्सा रह चुके हैं.

6. माही विज (Mahhi Vij)

टीवी एक्ट्रेस माही विज का पिछले साल जय भानुशाली संग तलाक हो गया था. इसे लेकर एक्ट्रेस खूब सुर्खियों में रही थी. वहीं, एक्ट्रेस ने सालों बाद शो शहर होने को है से टीवी में कमबैक किया. अब उन्हें रियलिटी शो में देखा जा सकता है.

7. जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) 

टीवी से लेकर सोशल मीडिया तक अपनी पहचान बना चुकी  जन्नत जुबैर का नाम तो हर साल बिग बॉस के लिए सामने आता है. हालांकि एक्ट्रेस कई बार मना कर चुकी हैं कि वो ये शो नहीं करेंगी. तो अब देखना होगा कि इस बार जन्नत के फैंस उन्हें बिग बॉस में देख पाते हैं या नहीं.

8. अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) 

अर्जुन बिजलानी टीवी के पॉपुलर एक्टर्स में शामिल हैं. उन्हें 'मिले जब हम तुम', 'नागिन' और 'इश्क में मरजावां' जैसे शोज से पहचान मिली था.  अर्जुन कई रियलिटी शोज भी होस्ट कर चुके हैं और उन्हें इससे पहले राइज एंड फॉल शो में देखा गया था. अब एक्टर बिग बॉस में नजर आ सकते हैं.

9. पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri)

पर्ल वी पुरी ने टीवी पर 'नागार्जुन-एक योद्धा', 'बेपनाह प्यार' और 'नागिन 3' जैसे शोज में काम किया ह. वो लंबे समय से टीवी के चर्चित चेहरों में शामिल हैं और उन्हें फिल्म यारिया 2 में भी देखा गया था. 

10. अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora)

 'कच्चा बादाम' वीडियो से मशहूर हुई अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया स्टार हैं. वो कंगना रनौत के रियलिटी शो 'लॉक अप' में भी नजर आ चुकी हैं और सोशल मीडिया पर उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है. अब अंजलि सलमान खान के शो का हिस्सा बन सकती हैं.

11. रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) 

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती फिल्मों से ज्यादा सुशांत सिंह राजपूत को लेकर चर्चा में रही हैं. एक्ट्रेस ड्रेस केस में जेल भी जा चुकी हैं. अब खबरें है कि रिया बिग बॉस 20 का हिस्सा हो सकती है. वहीं, बात दें कि रिया रियलिटी शो द ट्रटर्स 2 का भी हिस्सा होने वाली है.

12. शोविक चक्रवर्ती (Showik Chakraborty) 

इस लिस्ट में  रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती का नाम भी शामिल है. शोविक भी कुछ समय पहले एक्ट्रेस के साथ जुड़े विवाद के दौरान सुर्खियों में आए थे. अब इन दोनों भाई-बहनो को सलमान खान के शो में देखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा बिग बॉस, सलमान खान बोले- 'जो करण अर्जुन में हुआ था, वही होगा'