Bhopal NSUI Protest: दिल्ली (Delhi) में प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं को हिरासत में रखे जाने के विरोध में भोपाल (Bhopal) में एनएसयूआई (NSUI) कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
संगठन का आरोप है कि बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी (Barkatullah University) के गेस्ट हाउस को अस्थायी हिरासत केंद्र बनाकर युवाओं को वहां रखा गया है।
इस कार्रवाई के खिलाफ एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार और जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
हिरासत में लिए गए युवाओं की रिहाई की मांग
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने हिरासत में रखे गए युवाओं से मुलाकात कराने और उन्हें तत्काल रिहा करने की मांग की। संगठन ने युवाओं को रोके जाने का कानूनी आधार स्पष्ट करने की भी मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए।
रवि परमार ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने आरोप लगाया कि देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात बनाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार (CEC Gyanesh Kumar) के खिलाफ आवाज उठाने दिल्ली जा रहे युवाओं को भोपाल और इटारसी (Itarsi) सहित विभिन्न स्थानों पर रोका जा रहा है।
परमार ने भाजपा सरकार (BJP govt) पर प्रशासन के जरिए विरोध की आवाज दबाने का आरोप लगाया।
शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार: अक्षय तोमर
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने कहा कि लोकतंत्र (Democracy) में प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार है।
उन्होंने युवाओं को हिरासत में रखने का विरोध करते हुए सरकार से संवाद का रास्ता अपनाने की अपील की।
एनएसयूआई की आंदोलन तेज करने की चेतावनी
एनएसयूआई ने चेतावनी दी कि युवाओं के अधिकारों का हनन जारी रहने पर संगठन आंदोलन तेज करेगा।
प्रदर्शन में आशीष शर्मा, विकास ठाकुर, प्रतीक यादव, अमित हाटिया, अभिषेक द्विवेदी, राजवीर सिंह, हर्ष पटेल और निशांत ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
यह भी पढ़ें: CM Mohan Yadav Action: महिला कर्मचारी का 10 महीने का मानदेय रोकने पर ट्राइबल DC सस्पेंड, CM हेल्पलाइन की पेंडिंग शिकायतों पर भड़के सीएम मोहन यादव