world-news

महिला ने पहले Zomato में थी 50 हजार रुपये की नौकरी, अब 4 तरीकों से हो रही कमाई, सितंबर में खाते में आए 2.28 लाख रुपये

October 9, 2026

महिला ने पहले Zomato में थी 50 हजार रुपये की नौकरी, अब 4 तरीकों से हो रही कमाई, सितंबर में खाते में आए 2.28 लाख रुपये

5 महीने में खड़े किए 4 इनकम सोर्सImage Credit source: Instagram/ varshssss

आज के समय में कई लोग नौकरी के साथ-साथ कमाई के दूसरे रास्ते भी तलाश रहे हैं. वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपनी अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर कुछ नया करने का रिस्क लेते हैं. ऐसी ही कहानी इंस्टाग्राम यूजर वर्षा की है, जिन्होंने Zomato में 50,000 रुपये महीने की नौकरी छोड़ दी. नौकरी छोड़ने के करीब पांच महीने बाद उन्होंने कमाई के चार अलग-अलग सोर्स तैयार कर लिए. वर्षा के मुताबिक, सितंबर में इन सभी से उन्हें कुल 2,28,892 रुपये की कमाई हुई. खास बात यह है कि उन्होंने इस महीने को जुलाई और अगस्त के मुकाबले थोड़ा धीमा बताया.

वर्षा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपनी कमाई का पूरा हिसाब बताया. उन्होंने समझाया कि किस तरह कंटेंट क्रिएशन, ब्रांड डील्स, पेड कंसल्टेशन और रिमोट सेल्स की मदद से उन्होंने अपनी पुरानी सैलरी से कई गुना ज्यादा कमाई की. उनके इस सफर को देखकर कुछ लोग प्रेरित हुए, तो कुछ ने ऑनलाइन कमाई के ऐसे दावों पर सवाल भी उठाए.

टेक्नोलॉजी से जुड़े कंटेंट से हुई शुरुआत

वर्षा की कमाई का पहला जरिया TechUGC है. इसमें टेक्नोलॉजी से जुड़े प्रोडक्ट्स के डेमो, रिव्यू और प्रमोशनल वीडियो बनाए जाते हैं. कंपनियां इन वीडियो का इस्तेमाल अपने प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग के लिए करती हैं. हालांकि, सितंबर में इस काम से वर्षा को सिर्फ 1,900 रुपये मिले. उन्होंने बताया कि जुलाई और अगस्त में इस सोर्स से उनकी कमाई इससे ज्यादा थी. यानी हर महीने इस तरह के काम से एक जैसी कमाई होना जरूरी नहीं है.

वर्षा की कमाई का दूसरा और सबसे बड़ा जरिया उनके अपने इंस्टाग्राम पेज पर मिलने वाली ब्रांड पार्टनरशिप हैं. सितंबर में इससे उन्हें 86,000 रुपये की कमाई हुई. हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि इसमें से 66,000 रुपये का पेमेंट अभी मिलना बाकी था. लोगों को सिखाती हैं कमाई का तरीका उनकी कमाई का तीसरा सोर्स वन-टू-वन पेड सेशन हैं. इन सेशन में वह लोगों को TechUGC के जरिए अच्छी कमाई करने के तरीके समझाती हैं. वर्षा के अनुसार, सितंबर में इन सेशन से उन्हें करीब 36,242 रुपये मिले.

चौथा जरिया रिमोट सेल्स है, जिससे सितंबर में 5,744 रुपये आए. वर्षा ने माना कि फिलहाल इस काम से होने वाली कमाई बाकी सोर्स के मुकाबले कम है. वर्षा के मुताबिक, सितंबर में उनकी कुल कमाई 2,28,892 रुपये रही. उन्होंने यह भी साफ किया कि जुलाई और अगस्त की तुलना में सितंबर थोड़ा धीमा रहा और उन्हें उम्मीद है कि अक्टूबर में कमाई फिर रफ्तार पकड़ेगी.

यह भी पढ़ें: फैक्ट्री में ऐसे तैयार होते हैं पटाखे, ये इनसाइड वीडियो देख पक्का हिल जाएंगे आप?

उनकी कहानी पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग रिएक्शन दिए. कुछ लोगों ने उनके सफर को प्रेरणादायक बताया और उनसे यह सब सीखने की इच्छा जताई. वहीं, कुछ यूजर्स ने ऑनलाइन कमाई से जुड़े दावों पर भरोसा करने को लेकर संदेह जाहिर किया. वर्षा की कहानी दिखाती है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कमाई के कई रास्ते हो सकते हैं, लेकिन हर महीने कमाई एक जैसी रहे, यह जरूरी नहीं है. उनकी बताई गई रकम उनकी व्यक्तिगत कमाई का विवरण है, इसे हर किसी के लिए तय कमाई की गारंटी नहीं माना जा सकता.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं. अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.

Read More

google button