ATF Price Hike: महीने के पहले ही दिन कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई. इसके साथ ही जेट फ्यूल यानी एटीएफ की कीमतों में भी इजाफा हुआ है. इसके बाद माना जा रहा है देश में हवाई यात्रा महंगी हो सकती है.
ATF Price Hike: महीने के पहले ही दिन कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई. इसके साथ ही जेट फ्यूल यानी एटीएफ की कीमतों में भी इजाफा हुआ है. इसके बाद माना जा रहा है देश में हवाई यात्रा महंगी हो सकती है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/01/atf-price-hike-2026-10-01-09-45-09.jpg)
जेट फ्यूल की कीमतों में उछाल Photograph: (Social Media)
ATF Price Hike: अक्टूबर के पहले ही दिन देशवासियों को महंगाई का झटका लग गया. कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के साथ विमानन टरबाइन ईंधन (FTA) यानी जेट ईंधन की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला. जिससे घरेलू एयरलाइनों की परिचालन लागत पर नया दबाव पड़ रहा है. सरकारी तेल विपणन कंपनियों के मुताबिक, एटीएफ की दरों में लगभग 16 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है.
जबकि 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 62.59 रुपये की वृद्धि हुई है. ये बदलवा मासिक संशोधन अंतरराष्ट्रीय मानक कीमतों और रुपये-डॉलर विनिमय दर में बदलाव के बीच किया गया है. बता दें कि एटीएफ एयरलाइनों के लिए एक बड़ा खर्च है और उनकी परिचालन लागत का 40 प्रतिशत तक होता है.
बढ़कर करीब 137 रुपये प्रति लीटर हुई एटीएफ की कीमत
बता दें कि गुरुवार को घरेलू एयरलाइनों के लिए, एटीएफ की कीमतें 121 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर लगभग 137 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं. यह पिछले महीने की तुलना में लगभग 16 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि है. यह नई वृद्धि एटीएफ की कीमतों में लगातार दो बढ़ोतरी के बाद हुई है. इससे पहले सितंबर में, विमानन ईंधन 6.28 रुपये प्रति लीटर या 5.46 प्रतिशत महंगा हो गया था.
जबकि अगस्त में इसमें 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी. बता दें कि जेट ईंधन एयरलाइन के परिचालन खर्चों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, इसलिए एटीएफ की कीमतों में लगातार वृद्धि से उड़ानों के संचालन की लागत बढ़ सकती है. एयरलाइनों पर वास्तविक प्रभाव ईंधन की खपत, मार्ग की लंबाई, बेड़े की दक्षता और अन्य परिचालन खर्चों के आधार पर भिन्न हो सकता है.
News Alert! ATF price hiked by around Rs 16 from Rs 121/litre to Rs 137/litre; rate of non-domestic commercial LPG up by Rs 62.50 per 19-kg cylinder pic.twitter.com/LcRi842VPe
— Press Trust of India (@PTI_News) October 1, 2026
क्या महंगी होगी हवाई यात्रा?
बता दें कि भारत में एयरलाइन के कुल परिचालन व्यय का लगभग 35-40 प्रतिशत हिस्सा एटीएफ (अल्ट्रा-फ्यूल) पर खर्च होता है, जिससे घरेलू एयरलाइनों के लिए जेट ईंधन की कीमतें एक महत्वपूर्ण लागत बन जाती हैं. एटीएफ की ऊंची कीमतों से एयरलाइनों की परिचालन लागत बढ़ने की आशंका है. ईंधन की ऊंची कीमतों से हवाई किराए में भी वृद्धि हो सकती है. हालांकि, हवाई टिकट की कीमतें यात्रियों की मांग, एयरलाइनों के बीच प्रतिस्पर्धा और सीटों की उपलब्धता जैसी परिस्थितियों पर भी निर्भर करती हैं.
62.59 रुपये महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर
बता दें कि गुरुवार यानी 1 अक्टूबर को एटीएफ के साथ-साथ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली. 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब पिछली बार की तुलना में 62.59 रुपये अधिक होगी. इससे पहले सितंबर में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 9.50 रुपये की मामूली वृद्धि हुई थी. हालांकि उससे पहले कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में लगातार दो महीनों तक भारी गिरावट देखने को मिली थी. अगस्त में, 19 किलो वाला गैस सिलेंडर 192 रुपये सस्ता हुआ था, जबकि जुलाई में इसकी कीमतों में 183.50 रुपये की कमी दर्ज की गई थी.
ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: अब गाड़ी से जाना ही नहीं हवाई सफर भी लगाएगा मोटी रकम की चपत
इस साल की शुरुआत में भी महंगा हुआ था कमर्शियल गैस सिलेंडर
हालिया उछाल इस साल की शुरुआत में व्यावसायिक एलपीजी की कीमतों में आई भारी वृद्धि के बाद आए हैं. फरवरी से जून के बीच, 19 किलो के सिलेंडर की कीमत में 1,373 रुपये की वृद्धि हुई, जो 1,740.50 रुपये से बढ़कर रिकॉर्ड 3,113.50 रुपये हो गई. इस दौरान हुई यह तीव्र वृद्धि वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में व्यवधान और अंतरराष्ट्रीय कीमतों में वृद्धि के कारण हुआ. इसके बाद जुलाई और अगस्त में कीमतों में गिरावट आई, लेकिन सितंबर में फिर से दाम बढ़ गए.
ये भी पढ़ें: अब महंगी पड़ सकती है फ्लाइट यात्रा, ATF कीमतों में 10% बढ़ोतरी का ऐलान, क्या बढ़ सकते हैं टिकट के दाम?