world-news

एशियन गेम्स: 26 सितंबर का पूरा शेड्यूल

September 25, 2026

Asian Games 2026 Day 7 India Schedule: एशियन गेम्स 2026 में 26 सितंबर का दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए बेहद व्यस्त रहने वाला है. आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स के 7वें दिन भारत के कई खिलाड़ी और टीमें अलग-अलग मुकाबलों में उतरेंगी. खास नजर कबड्डी, एथलेटिक्स, शूटिंग, स्क्वैश और बैडमिंटन पर रहेगी.

ये भी पढ़ें: 'ओपनिंग के दौरान सबसे ज्यादा ड्रामा कौन करता है?' रोहित और शिखर धवन ने लिया इस खिलाड़ी का नाम

7वें दिन की सबसे बड़ी भिड़ंत कबड्डी में देखने को मिलेगी, जहां भारतीय महिला और पुरुष टीमें अपने-अपने फाइनल में ईरान का सामना करेंगी. महिला कबड्डी का फाइनल सुबह 9:30 बजे, जबकि पुरुष कबड्डी का फाइनल दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा. दोनों मुकाबलों में भारत की नजरें गोल्ड मेडल पर होंगी.

कबड्डी में दो गोल्ड मेडल मुकाबले

भारत की महिला टीम सुबह 9:30 बजे ईरान के खिलाफ फाइनल खेलेगी. इसके बाद दोपहर 2:30 बजे भारतीय पुरुष टीम का मुकाबला भी ईरान से होगा.

भारत की दोनों टीमें पिछली एशियन गेम्स में चैंपियन रही थीं. 2022 के हांगझोउ एशियन गेम्स में भारत ने पुरुष और महिला, दोनों कबड्डी स्पर्धाओं में गोल्ड जीता था.

एथलेटिक्स में कई बड़े मुकाबले

एथलेटिक्स में ताजिंदरपाल सिंह तूर और करणवीर सिंह पुरुषों के शॉट पुट फाइनल में उतरेंगे. यह मुकाबला शाम 4:30 बजे है. तूर दो बार के एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट हैं.

इसके बाद शाम 5:05 बजे पुरुषों के ट्रिपल जंप फाइनल में प्रवीण चित्रवेल और कार्तिक उन्नीकृष्णन पर नजर रहेगी.

डेकाथलॉन में तेजस्विन शंकर और थौफीक नौशाद दिनभर कई इवेंट में हिस्सा लेंगे. 100 मीटर, लॉन्ग जंप, शॉट पुट, हाई जंप और 400 मीटर उनके पहले दिन के पांच इवेंट हैं.

शूटिंग में भी मेडल का मौका

सुबह 6:30 बजे महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में आशी चौकसे, तिलोत्तमा सेन और विदर्सा विनोद मुकाबले में होंगी. क्वालिफिकेशन के बाद योग्य निशानेबाज व्यक्तिगत फाइनल में भी उतरेंगे.

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा को 105 और विराट को 59 रन की दरकार, वेस्टइंडीज सीरीज में बनेंगे 2 नए महा-रिकॉर्ड

स्क्वैश में सेमीफाइनल मुकाबले

स्क्वैश में अनाहत सिंह सुबह 10:35 बजे जापान की सातोमी वतनाबे के खिलाफ महिला सिंगल्स सेमीफाइनल खेलेंगी.

इसके बाद अभय सिंह सुबह 11:15 बजे पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान से भिड़ेंगे.

मिक्स्ड डबल्स में जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार की जोड़ी सुबह 8:30 बजे हांगकांग की जोड़ी के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगी.

बैडमिंटन में सिंधु और लक्ष्य सेन पर नजर

लक्ष्य सेन: सुबह 6:00 बजे पुरुष सिंगल्स के दूसरे दौर में सिंगापुर के लोह कीन यू के खिलाफ खेलेंगे.

  • पीवी सिंधु: दोपहर 1:30 बजे महिला सिंगल्स के दूसरे दौर में चीनी ताइपे की चिउ पिन-चियान का सामना करेंगी.
  • अन्य प्रमुख मुकाबले: उन्नति हुड्डा, आयुष शेट्टी और ट्रीसा जॉली-गायत्री गोपीचंद की जोड़ी भी आज अपने-अपने मैचों में कोर्ट पर उतरेगी.

ये भी पढ़ें: नेपाल ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से रौंदा, 10 साल बाद टी20 में दर्ज की ऐतिहासिक जीत

हॉकी में जापान से मुकाबला

भारतीय पुरुष हॉकी टीम दोपहर 1:30 बजे जापान के खिलाफ पूल ए मुकाबला खेलेगी.

समयखेलमुकाबला / एथलीट
4:00 AMएथलेटिक्सपुरुष मैराथन फाइनल — सावन बरवाल, कार्तिक करकेरा
6:00 AMबैडमिंटनलक्ष्य सेन बनाम लोह कीन यू
6:30 AMशूटिंगमहिला 50m राइफल 3P
8:30 AMस्क्वैशजोशना चिनप्पा / वेलावन सेंथिलकुमार (मिक्स्ड डबल्स सेमीफाइनल)
9:30 AMकबड्डीभारत बनाम ईरान (महिला कबड्डी फाइनल)
10:35 AMस्क्वैशअनाहत सिंह (महिला स्क्वैश सेमीफाइनल)
11:15 AMस्क्वैशअभय सिंह (पुरुष स्क्वैश सेमीफाइनल)
1:30 PMहॉकीभारत बनाम जापान (पुरुष हॉकी)
1:30 PMबैडमिंटनपीवी सिंधु
2:30 PMकबड्डीभारत बनाम ईरान (पुरुष कबड्डी फाइनल)
4:30 PMएथलेटिक्सताजिंदरपाल सिंह तूर, करणवीर सिंह (पुरुष शॉट पुट फाइनल)
5:05 PMएथलेटिक्सप्रवीण चित्रवेल, कार्तिक उन्नीकृष्णन (पुरुष ट्रिपल जंप फाइनल)
6:15 PMएथलेटिक्समहिला 400m फाइनल (क्वालीफाई करने पर)
6:33 PMएथलेटिक्सपुरुष 400m फाइनल (क्वालीफाई करने पर)
6:45 PMएथलेटिक्समहिला 1500m फाइनल — पूजा, पारुल चौधरी (क्वालीफाई करने पर)