world-news

सीकर का नया फ्लाईओवर आज से शुरू: पुलिस ने ऑटो-रिक्शा वालों को लड्डू खिलाए, ASP बोले- ट्रैफिक नियमों का पालन करना जरूरी - Sikar News

August 5, 2026

सीकर1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सीकर का नया ओवरब्रिज आज सुबह 9 बजे से जनता के लिए खुल गया है। यह फ्लाईओवर फतेहपुर रोड से पिपराली रोड-नवलगढ़ रोड को कनेक्ट करेगा। ब्रिज के दोनों ओर एंट्री और एग्जिट है, जबकि फिलहाल नवलगढ़ रोड पर गाड़ियां सिर्फ उतर सकेंगी, एंट्री नहीं होगी। नवलगढ़ रोड से पिपराली रोड, फतेहपुर रोड और कल्याण सर्किल की तरफ जाने वाली गाड़ियों को पुराने पुलिया से ही जाना पड़ेगा।

ASP डॉ. तेजपाल सिंह ने ओवरब्रिज पर ट्रैफिक की शुरूआत के साथ ही ऑटो-रिक्शा वालों और आमजन को लड्डू खिलाए। उन्होंने सभी से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की। वहीं, ट्रैफिक इंचार्ज मनोज भाटीवाड़ ने डायवर्जन, बैरिकेटिंग, एंट्री-एग्जिट और सिंगल लेन मैनेजमेंट की व्यवस्थाओं के बारे में बताया।

आज से शुरू हुआ सीकर का नया ओवरब्रिज।

आज से शुरू हुआ सीकर का नया ओवरब्रिज।

ओवरब्रिज की शुरूआत से शहरवासियों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी।

ओवरब्रिज की शुरूआत से शहरवासियों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी।

फ्लाईओवर पर भारी वाहनों की 'नो एंट्री'

जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि सीकर शहर मेें ट्रैफिक की समस्या दूर करने के लिए नए ओवरब्रिज को ट्रायल के लिए शुरू कर दिया है। फिलहाल ऑटो-रिक्शा, छोटी कारें और बाइक्स-स्कूटी यानि लाइट मोटर व्हीकल को ही नए फ्लाईओवर से जाने की परमिशन दी है। अभी बसें और ट्रक्स यानि हैवी मोटर व्हीकल नए फ्लाईओवर के ऊपर से नहीं जा सकेंगे।

नए ओवरब्रिज पर ट्रैफिक शुरू होने के साथ ही नीचे गाड़ियों का ट्रैफिक कम हो जाएगा। अब पुलिया के नीचे सर्विस लेन का बचा हुआ काम तेजी से पूरा होने की‌ उम्मीद है। सर्विस लाइन की रोड बिछाने के लिए अतिक्रमण भी हटाए जाएंगे।

पिपराली रोड और जांगिड़ छात्रावास के आसपास सर्विस रोड के लिए कुछ जगहों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होगी। ओवरब्रिज के दोनों साइड 9-9 मीटर की सर्विस रोड बन रही है। इसमें 7.5-7.5 मीटर की सर्विस रोड बन रही है और बरसाती व गंदे पानी की निकासी के लिए 1.5-1.5 मीटर के नाले डाले जाएंगे।

ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति

सीकर में ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए फतेहपुर रोड से पिपराली रोड तक ओवरब्रिज मंजूर हुआ था। इस ओवरब्रिज का एक एग्जिट नवलगढ़ रोड पर खोला गया है। सीकर शहर में इस ओवरब्रिज के शुरू होने के बाद करीब 10 हजार व्हीकल्स(गाड़ियों) को ट्रैफिक जाम से गुजरना नहीं पड़ेगा। गौरतलब है कि ये सीकर शहर में चौथा ओवरब्रिज है, इससे पहले पिपराली पुलिया, रामू का बास और दासां की ढाणी रेलवे ओवरब्रिज बन चुके हैं।

.

खबरें और भी हैं...

  • सीकर आईजी बोलीं- पढ़ाई के साथ आत्मरक्षा भी जरूरी: कोचिंग पढ़ने वाली बेटियों को दिए सेल्फ डिफेंस और आत्मविश्वास के मंत्र

    कोचिंग पढ़ने वाली बेटियों को दिए सेल्फ डिफेंस और आत्मविश्वास के मंत्र|सीकर,Sikar - Dainik Bhaskar0:50
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सीकर का नया फ्लाईओवर कल से शुरू होगा: भारी वाहनों के प्रवेश पर बैन, पुलिया के दोनों साइड रहेगी एंट्री-एग्जिट; जानिए नए ट्रैफिक नियम

    भारी वाहनों के प्रवेश पर बैन, पुलिया के दोनों साइड रहेगी एंट्री-एग्जिट; जानिए नए ट्रैफिक नियम|सीकर,Sikar - Dainik Bhaskar0:55
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सीकर में फौजी के बेटे ने किया सुसाइड: किराए के फ्लैट में रहकर कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहा था, कपड़े सुखाने वाली रस्सी से फंदा बनाया

    किराए के फ्लैट में रहकर कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहा था, कपड़े सुखाने वाली रस्सी से फंदा बनाया|सीकर,Sikar - Dainik Bhaskar0:34
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • जेईएन सुरेंद्र गोदारा बने आज के 'स्टार ऑफिसर': टूटी सड़क, सीवरेज लीकेज और स्ट्रीट लाइट की समस्याओ पर समाधान जारी

    1:13
    • कॉपी लिंक

    शेयर