world-news

सुनील गावस्कर के वर्ल्ड कप स्क्वाड में आकाश चोपड़ा ने निकालीं कमियां, जानिए दिए 10 में से कितने नंबर?

August 5, 2026

India Squad for ODI World Cup 2027 : टीम इंडिया का वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए स्क्वाड भारत के तमाम दिग्गज क्रिकेटर चुन रहे हैं. इसी कड़ी में भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने भी अपना वनडे वर्ल्ड कप 2027 स्क्वाड चुना है. उन्होंने आज तक के साथ बात करते हुए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए अपने 15 खिलाड़ियों को चुना है, जिसमें उन्होंने भारत के अनुभवी बल्लेबाजों रोहित शर्मा और विराट कोहली पर भरोसा जताया है. इसके साथ ही उन्होंने अपनी टीम में 4 ऑलराउंडर्स को जगह दी है, जिसमें 2 तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर और 2 स्पिन ऑलराउंडर है. वहीं टीम में एक स्पिनर और 4 तेज गेंदबाजों की जगह दी है. 

अब सुनील गावस्कर के वनडे वर्ल्ड कप 2027 में पर भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी बात की है. आकाश ने गावस्कर के टीम इंडिया के इस स्क्वाड को रेट किया है. उन्होंने इस स्क्वाड को नंबर भी दिए हैं. इसके साथ ही इस स्क्वाड की कमियों के बारे में बात की है. आकाश चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो पोस्ट कर इस बारे में बात की है. उन्होंने इस टीम को कैसे रेट क्या है, आइए जानते हैं.

सुनील गावस्कर ने इन खिलाड़ियों को दिया मौका

दरअसल, सुनील गावस्कर ने अपनी टीम में शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर पांच बल्लेबाजों को मौका दिया है. ईशान किशन को उन्होंने दूसरा विकेटकीपर चुना है. हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा टीम के चार ऑलराउंडर है. कुलदीप यादव एकमात्र स्पिन गेंदबाज है. वहीं मोहम्मद सिराज, हर्षित राणआ, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह 4 तेज गेंदबाज हैं. 

SUNIL GAVASKAR PICKS HIS INDIA'S SQUAD FOR 2027 ODI WORLD CUP: (Aaj Tak).

- Gill, Rohit, Kohli, KL Rahul, Shreyas, Hardik, Axar, Jadeja, Bumrah, Siraj, Harshit, Kuldeep, Arshdeep, Ishan, Nitish. pic.twitter.com/42zNvuWvhj

— Tanuj (@ImTanujSingh) August 5, 2026

वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारत का स्क्वाड

शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणआ, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी.

Do you agree with Sunil Gavaskar's ODI World Cup 2027 Squad? #ODIWorldCup2027pic.twitter.com/MmbXBfltN5

— Aakash Chopra (@cricketaakash) August 5, 2026

आकाश ने गावस्कर के स्क्वाड में बताईं कमियां

आकाश चोपड़ा ने सुनील गावस्कर के इस स्क्वाड को 10 में से 8.5 नंबर दिए हैं. उन्होंने इस स्क्वाड को ठीक बताया है. उन्होंने कहा है कि, कुछ ऐसा ही स्क्वाड वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए हो चुना जा सकता है. इस टीम में आकाश चोपड़ा ने मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के नाम होने को कमी बताया है. उनके अनुसार स्क्वाड में इन खिलाड़ियों को भी होना चाहिए था.

वहीं आकाश चोपड़ा ने खुद जो स्क्वाड चुना था, उसमें उन्होंने यशस्वी जायसवाल को मौका दिया था, जो टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत करते, उन्होंने अपनी स्क्वाड से रोहित शर्मा को बाहर किया था. आकाश चोपड़ा ने अपने स्क्वाड में वाशिंगटन सुंदर को भी मौका दिया था. उन्होंने गावस्कर के स्क्वाड में सुंदर के नाम होने पर भी निराशा जताई है. 

आईसीसीसी वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन 4 अक्टूबर से 21 नवंबर तक होने वाला है. इस बार वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा. 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतरेगी. वहीं भारत ने 2023 में अपने घर पर हुए वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल खेला था.

ये भी पढ़ें :'मुझे आजादी नहीं दी गई...' विराट कोहली की ये बड़ी इच्छा क्यों रह गई अधूरी? दिग्गज के बयान से सामने आई सच्चाई