world-news

गलतियां बताए तो राम-विरोधी, करप्शन बताए तो देश-विरोधी! संसद के बाहर कांग्रेस का बड़ा मार्च, जवाबदेही की मांग| Navbharat Live

August 5, 2026

गलतियां बताए तो राम-विरोधी, करप्शन बताए तो देश-विरोधी! संसद के बाहर कांग्रेस का बड़ा मार्च, जवाबदेही की मांग

  • Written By:

    प्रिया जैस

Updated On: Aug 05, 2026 | 11:17 AM IST

विज्ञापन

सार

Congress Parliament Protest: संसद के बाहर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत विपक्षी नेताओं ने मार्च निकाला। CJP प्रदर्शन, राम मंदिर चंदा और अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरा।

monsoon session congress protest outside parliament

संसद के बाहर कांग्रेस का मार्च (सौजन्य-एक्स, स्क्रीनग्रैब)

विस्तार

Monsoon Session Congress March: दिल्ली में मानसून सत्र के दौरान आज भी संसद के बाहर विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन जारी है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी सांसदों ने प्रेरणा स्थल पर गांधी जी की प्रतिमा से मकर द्वार तक मार्च किया। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने मार्च के दौरान कहा कि हमारी मांग है कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सदन में आएं और बयान दें।

अगर चर्चा होती है, तो हम उसमें शामिल होने को तैयार हैं। चर्चा से ही समाधान निकल सकता है। अगर चर्चा नहीं होगी, तो वे घर पर बैठकर बयान देंगे या चुप रहेंगे। ऐसा कैसे हो सकता है? वे संसद का अपमान कर रहे हैं। वे सदन के अंदर नहीं आना चाहते। संसद शुरू हुए इतने दिन हो गए हैं। हम चर्चा के लिए तैयार हैं। आप क्यों नहीं आ रहे हैं?

कांग्रेस का संसद के बाहर मार्च

संसद के बाहर कांग्रेस का यह मार्च 20 जुलाई को CJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ ‘पुलिस कार्रवाई’, अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी और अन्य मुद्दों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विरोध में निकाला गया।

सम्बंधित ख़बरें

Delhi: Lok Sabha Leader of Opposition Rahul Gandhi, Rajya Sabha Leader of Opposition Mallikarjun Kharge, and other opposition MPs marched from the Gandhi statue at Prerna Sthal to Makar Dwar over the alleged police action against protesters on July 20, the Ayodhya Ram Mandir… pic.twitter.com/tr5nGyRU5v — IANS (@ians_india) August 5, 2026

संसद के बाहर क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे?

कांग्रेस के मार्च के दौरान संसद के बाहर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार को जिम्मेदार ठहराया। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, रिजिजू, जैसे लोग तो वही सुनेंगे जो पीएम मोदी या गृह मंत्री कहेंगे। क्या आपके पास कोई स्वतंत्र फैसला लेने का अधिकार भी है? हम राम के विरोधी क्यों होंगे? हम तो बस यह पूछ रहे हैं:

  • राम के नाम पर इकट्ठा किया गया चंदा कहां है?
  • सोना, चांदी और दूसरे चढ़ावे कहां हैं?
  • हम ट्रस्ट की 70 एकड़ जमीन से जुड़ी कथित गड़बड़ियों पर सवाल उठा रहे हैं।
#WATCH | Delhi | LoP, Rajya Sabha, Mallikarjun Kharge says, “…Mr. Rijiju, someone like you will only listen to what Modi ji or the Home Minister says; do you even have the authority to take an independent decision? Why would we be opposed to Ram? We are simply asking: Where are… https://t.co/pW4Z2ho1t9 pic.twitter.com/oGUHtPKwjG — ANI (@ANI) August 5, 2026

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि अगर हम आपकी गलतियां बताते हैं, तो हमें ‘राम-विरोधी’ कहा जाता है। अगर हम भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करते हैं, तो हमें ‘देश-विरोधी’ कहा जाता है, मानो राष्ट्रवाद को परिभाषित करने का अधिकार सिर्फ आपको ही हो। आप तो हमेशा से देश के हितों के खिलाफ रहे हैं, यहां तक कि अंग्रेजों के जमाने से। आपने देश की आजादी की लड़ाई में हिस्सा नहीं लिया। आपको हमसे इस तरह बात करने का क्या अधिकार है?

जिम्मेदारी लें सरकार – प्रियंका गांधी

संसद के बाहर अपने प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा का बयान सामने आया। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “जो लोग सरकारी पदों पर हैं, उनकी जनता के प्रति कुछ जिम्मेदारियां होती हैं।”

#WATCH | Delhi | Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, “Those holding public office have certain responsibilities toward the people. This is a democracy, not a dictatorship; it is not someone’s royal court. Therefore, if incidents have occurred, if bullets have been fired at… https://t.co/lkjV9WphSf pic.twitter.com/THjyt1dEVQ — ANI (@ANI) August 5, 2026

प्रियंका गांधी ने कहा कि यह लोकतंत्र है, तानाशाही नहीं, यह किसी का शाही दरबार नहीं है। इसलिए, अगर ऐसी घटनाएं हुई हैं, बच्चों पर गोलियां चलाई गई हैं, पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ है, आंसू गैस छोड़ी गई है या लाठीचार्ज का आदेश दिया गया है, तो किसी न किसी को तो जिम्मेदार ठहराया ही जाना चाहिए। किसी ने तो वे आदेश दिए होंगे, और उन्हें जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

Follow Navbharatlive whatsapp