entertainment

Arhaan Debut Film: अरबाज खान के बेटे अरहान की डेब्यू फिल्म में कैमियो करेंगे सलमान खान? भतीजे के लिए बड़ी तैयारी

September 4, 2026

Arhaan Debut Film: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अक्सर अपनी फैमिली और फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. जहां कई महीनों से उनका अपकमिंग प्रोजेक्ट छाया हुआ है, तो दूसरी ओर अब भतीजे के लिए बड़ी तैयारियों में जुट गए हैं. हाल ही में पता लगा कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं. एक एक्शन-रोमांटिक फिल्म से वो अपनी शुरुआत करेंगे. अरबाज खान के बेटे अरहान खान अपने ताऊ यानी सलमान खान के बेहद करीब हैं. साथ ही बॉलीवुड के भाईजान सलमान अपने घर के बच्चों के करियर को लेकर भी काफी सीरियस रहे हैं. वो उनका पूरा-पूरा साथ देते हैं और लगता है कि अरहान के लिए भी कुछ ऐसा ही सोचा है. नए अपडेट के मुताबिक, अरहान की डेब्यू फिल्म में सलमान खान भी दिखने वाले हैं.

हाल ही में बॉलीवुड हंगामा पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान की डेब्यू फिल्म में सलमान खान भी एक कैमियो रोल में नजर आएंगे. फिलहाल फिल्म की कहानी छिपाकर रखी गई है.लेकिन सूत्रों से पता चला है कि सलमान कहानी में एक छोटा लेकिन अहम रोल निभाएंगे. वो अपनी स्टार पावर से अपने भतीजे की पहली फिल्म को ज्यादा पहचान दिलाने में मदद करेंगे. ऐसी भी चर्चा है कि सलमान खान अपने लंबे कैमियो रोल के लिए 10 दिनों तक शूटिंग कर सकते हैं.

भतीजे की डेब्यू फिल्म में सलमान खान

सलमान खान अपने भतीजे की फिल्म में कैसा रोल करते दिखेंगे, यह अबतक पता नहीं लग पाया है. वहीं, अरहान की फिल्म के लिए परिवार वाले एक्साइटेड तो होंगे. पर सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करना किसी भी एक्टर के लिए बड़ी बात है. ऐसे में अरहान को बड़ा मौका मिल रहा है. खैर, इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है. पर इसे अनिरुद्ध अय्यर डायरेक्ट करेंगे, जिन्होंने पहले आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत स्टारर ‘एन एक्शन हीरो’ को डायरेक्ट किया था. वहीं, इस प्रोजेक्ट को अश्विन वर्दे प्रोड्यूस करेंगे, जिनके पिछले प्रोड्यूस किए गए प्रोजेक्ट्स में ‘कबीर सिंह’, ‘ओएमजी 2’, ‘खेल खेल में’ और ‘द डिप्लोमैट’ शामिल हैं.

दरअसल अरहान पिछले कई सालों से अपनी फिल्म डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं. अमेरिका में फिल्ममेकिंग की पढ़ाई करने के बाद विक्रम फडनीस के साथ काम किया. वहीं, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में करण जौहर को असिस्ट भी किया है. साथ ही YouTube चैनल ‘डंब बिरयानी’ पर एक पॉडकास्ट होस्ट करते हैं.

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

google button