अगर आपकी कार से भी आ रही हैं ये 5 तरह की अजीब आवाजें तो तुरंत हो जाएं सतर्क. मैकेनिक को दिखाने में देरी पड़ सकती है भारी, जेब पर लगेगा बड़ा फटका और खर्च होंगे लाखों रुपये.
Written By : दीनदयाल पाटीदार | Updated at : 04 Sep 2026 01:13 PM (IST)

कार से अजीब आवाज आना
Source : pexels
अगर आपके पास भी कार है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. कई बार गाड़ी चलाते समय कुछ अजीब आवाजें सुनाई देती हैं, लेकिन लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं. यही लापरवाही आगे चलकर भारी नुकसान का कारण बन सकती है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि कार से आने वाली कुछ खास आवाजें दरअसल गाड़ी की खराबी का संकेत होती हैं. अगर समय रहते इन पर ध्यान दिया जाए तो बड़ा खर्च बचाया जा सकता है. आइए जानते हैं वो 5 आवाजें कौन-सी हैं, जिन्हें सुनते ही सतर्क हो जाना चाहिए.
ब्रेक लगाते समय आवाज आना
अगर ब्रेक दबाने पर तेज चरचराहट या पीसने जैसी आवाज आती है, तो यह ब्रेक पैड्स के घिसने का संकेत हो सकता है. कई बार ब्रेक डिस्क में भी खराबी की वजह से ऐसी आवाज आती है. इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि ब्रेक फेल होने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसी आवाज सुनते ही तुरंत मैकेनिक से चेक करवाना चाहिए.
इंजन से आ रही आवाज
गाड़ी स्टार्ट करते समय या चलाते वक्त अगर इंजन से खटर-पटर जैसी आवाज सुनाई दे तो यह इंजन ऑयल की कमी या इंजन के किसी पार्ट में खराबी का संकेत हो सकता है. कई बार पुराना इंजन ऑयल भी इसकी वजह बनता है. इस आवाज को हल्के में लेने पर इंजन को स्थायी नुकसान पहुंच सकता है, जिसे ठीक कराने में लाखों रुपये तक खर्च हो सकते हैं.
स्टीयरिंग घुमाने पर आवाज आना
अगर स्टीयरिंग व्हील घुमाते समय चीं-चीं जैसी आवाज आती है, तो यह पावर स्टीयरिंग फ्लूड की कमी या स्टीयरिंग सिस्टम में खराबी का संकेत हो सकता है. कई बार यह आवाज बेल्ट के ढीले होने की वजह से भी आती है. इसे नजरअंदाज करने पर स्टीयरिंग भारी हो सकता है, जिससे गाड़ी चलाना मुश्किल हो जाता है और दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है.
यह भी पढ़ें: कार-बाइक खरीदने का प्लान, पहले जान लें Insurance का नया गणित
सस्पेंशन से आ रही आवाज
खराब सड़क या स्पीड ब्रेकर पार करते समय अगर कार के नीचे से धमक या खटखट जैसी आवाज आती है, तो यह सस्पेंशन सिस्टम में खराबी का संकेत हो सकता है. शॉक एब्जॉर्बर घिसने पर भी ऐसी आवाज आती है. सस्पेंशन खराब होने से गाड़ी का बैलेंस बिगड़ सकता है और सफर के दौरान झटके ज्यादा महसूस होते हैं. इसे समय रहते ठीक कराना जरूरी है.
एसी चलाने पर अजीब सी आवाज
गर्मियों में जब भी कार का एसी चलाया जाता है, अगर उस दौरान कोई असामान्य आवाज सुनाई दे, तो यह कंप्रेसर में खराबी या बेल्ट ढीली होने का संकेत हो सकता है. कई बार एसी के अंदर कोई पार्ट ढीला होने पर भी ऐसी आवाज आती है. इसे नजरअंदाज करने पर एसी पूरी तरह खराब हो सकता है, जिसे ठीक कराने में अच्छा-खासा खर्च आता है.
यह भी पढ़ें: पेट्रोल और डीजल से क्यों सस्ती होती है CNG, भारत में कहां हैं इसके भंडार?

About the author दीनदयाल पाटीदार
मंदसौर, मध्यप्रदेश के दीनदयाल पाटीदार ABP न्यूज में बतौर इंटर्न कार्यरत हैं. मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रहे दीनदयाल की जनरल नॉलेज (GK) और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है. वह खबरों को सटीक और ज्ञानवर्धक तरीके से पेश करने का हुनर रखते हैं.
Read More
Published at : 04 Sep 2026 01:13 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola