education

Apprentice: इंजीनियरिंग और डिप्लोमा पास युवाओं के लिए मौका, NLC India में निकली 875 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती

August 2, 2026

Apprentice: इंजीनियरिंग और डिप्लोमा पास युवाओं के लिए मौका, NLC India में निकली 875 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती

इंजीनियरिंग और डिप्लोमा पास युवाओं के लिए मौका

इंजीनियरिंग और डिप्लोमा की पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं के लिए करियर शुरू करने का शानदार अवसर आया है. एनएलसी इंडिया लिमिटेड (NLC India Limited) ने कई ट्रेड और विषयों में कुल 875 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती के जरिए उम्मीदवारों को देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी में ट्रेनिंग लेने और व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 11 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. चयन मेरिट के आधार पर होगा और चयनित उम्मीदवारों को हर महीने आकर्षक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा.

कुल 875 अप्रेंटिस पदों में 352 ट्रेड अप्रेंटिस, 221 नॉन-इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस, 214 इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस और 88 टेक्निशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस के पद शामिल किए गए हैं. यह भर्ती उन युवाओं के लिए खास है जो अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद किसी प्रतिष्ठित सरकारी कंपनी में प्रशिक्षण लेकर अपने करियर को मजबूत बनाना चाहते हैं.

एलिजिबिलिटी

इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में बीई, बीटेक या डिप्लोमा की डिग्री होना जरूरी है. साथ ही अभ्यर्थी ने पहले किसी संस्थान से अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग नहीं ली हो. आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम एज लिमिट में छूट मिलेगी.

चयन प्रक्रिया और स्टाइपेंड

चयन डिग्री या डिप्लोमा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 12,000 रुपये, नॉन-इंजीनियरिंग ग्रेजुएट और टेक्निशियन अप्रेंटिस के लिए 12,524 रुपये और इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 15,028 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा.

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार एनएलसी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट nlcindia.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. वेबसाइट के Careers सेक्शन में जाकर अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन खोलें, आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें, जरूरी, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें और फॉर्म जमा कर दें. आवेदन की अंतिम लास्ट डेट 11 अगस्त 2026 शाम 5 बजे है.

सपना यादव

सपना यादव

दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्‍यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्‍होंने पत्रकारिता को लक्ष्‍य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्‍यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्‍होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.

Read More

google button