entertainment

फ्रेंडशिप डे पर अपने 'कैलेंडर' को याद कर इमोशनल हुए Anil Kapoor, लिखा दिल छूने वाला नोट - anil kapoor remembers his friend satish kaushik on friendship day shares emotional note

August 2, 2026

फ्रेंडशिप डे 2026 पर, अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने अपने खास दोस्त के लिए एक इमोशनल नोट लिखा है। ...और पढ़ें

फ्रेंडशिप डे पर अनिल कपूर ने किया 'कैलेंडर' को याद

फ्रेंडशिप डे पर अनिल कपूर ने किया 'कैलेंडर' को याद

HighLights

  1. फ्रेंडशिप डे पर अनिल कपूर ने किया 'कैलेंडर' को याद

  2. सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल नोट

  3. 2 अगस्त को मनाया जा रहा फ्रेंडशिप डे

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फ्रेंडशिप डे 2026 के मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपने दोस्तों के साथ खास रिश्तों का जश्न मनाया। इस मौके पर, अनुभवी एक्टर अनिल कपूर ने दिवंगत सतीश कौशिक के लिए एक इमोशनल नोट लिखा और बरसों पुरानी अपनी गहरी दोस्ती को याद किया। सतीश कौशिक ने अनिल कपूर स्टारर फिल्म मिस्टर इंडिया में 'कैलेंडर' नाम का किरदार निभाया था।

अनिल कपूर ने शेयर की 'पप्पू पेजर' की यादें

अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने अपनी 1997 की फिल्म 'दीवाना मस्ताना' का एक क्लिप शेयर किया, जिसमें सतीश कौशिक ने मशहूर किरदार 'पप्पू पेजर' निभाया था। उन्होंने बताया कि उन्हें दिवंगत एक्टर का मजाकिया अंदाज और एनर्जी बहुत याद आती है। सतीश कौशिक का 9 मार्च 2023 को गुरुग्राम में 66 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें- वो बदनसीब अभिनेता, जिससे 60 प्रतिशत शूटिंग के बाद छीनी गई थी फिल्म, फिर बॉलीवुड को मिला 'महा खलनायक'

सतीश कौशिक के लिए अनिल कपूर का इमोशनल नोट

इंस्टाग्राम पर लिखे अपने इमोशनल नोट में अनिल कपूर ने लिखा, 'मेरे सभी दोस्तों को फ्रेंडशिप डे की बधाई। आज मुझे अपने प्यारे दोस्त सतीश की बहुत याद आ रही है। आप जानते हैं, हम सभी का एक ऐसा दोस्त होता है... जब भी आप परेशान या उदास हों, या बस दोस्तों के साथ मजाक-मस्ती करना चाहें, थोड़ी गपशप करना चाहें या बस जिंदगी के बारे में हंसना चाहें, तो आप उन्हें फोन करते हैं। उस बातचीत से आगे कुछ नहीं जाता। सतीश मेरे लिए वही इंसान थे'।

anil (11)

उन्होंने आगे लिखा, 'मुझे उनका मजाकिया अंदाज, उनकी एनर्जी और उनका जबरदस्त टैलेंट बहुत याद आता है... लेकिन सबसे ज्यादा मुझे अपने दोस्त की याद आती है। ऐसा दोस्त मिलना आसान नहीं है जो पूरी यात्रा में आपके साथ रहे। मेरे स्कूल और सेंट जेवियर्स के दिनों के भी दोस्त थे... लेकिन सतीश वो दोस्त थे जो मेरे एक्टिंग करियर की शुरुआत से लेकर उनके गुजरने के दिन तक मेरे साथ रहे।

हमने साथ में तरक्की की, साथ में हंसे और जिंदगी भर की यादें साथ बनाईं'। अनिल कपूर ने आगे कहा कि ऐसी दोस्ती बहुत कम देखने को मिलती है और यह एक वरदान की तरह है। तो आज, फ्रेंडशिप डे पर, मैं तुम्हें याद कर रहा हूं, मेरे प्यारे दोस्त। हैप्पी फ्रेंडशिप डे, सतीश। लव यू'।

दोनों ने साथ में इन फिल्मों में किया काम

सतीश कौशिक और अनिल कपूर ने साथ में कई फिल्मों में काम किया, जिनमें 'मिस्टर इंडिया' (1987) में सतीश कौशिक के निभाए मशहूर किरदार 'कैलेंडर' से लेकर 'दीवाना मस्ताना' (1997) में 'पप्पू पेजर' और 'राम लखन' शामिल है।

यह भी पढ़ें- 50 हफ्ते नॉन-स्टॉप सिनेमाघरों में चली थी Anil Kapoor की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, कभी Govinda को भी ऑफर हुई थी मूवी