world-news

Datia News: रिजल्ट से पहले कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक को पार्टी से किया बाहर, लगे थे ये गंभीर आरोप

August 2, 2026

बागवत पर बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक को कांग्रेस ने पार्टी से किया बाहर, Rajendra Bharti suspended before Datia election results

Datia News: रिजल्ट से पहले कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक को पार्टी से किया बाहर, लगे थे ये गंभीर आरोप

Chhattisgarh Adivasi Congress New Team: छत्तीसगढ़ में आदिवासी कांग्रेस की नई टीम घोषित, 32 जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरी सूची /image: Social Media

Modified Date: August 3, 2026 / 12:05 am IST

Published Date: August 3, 2026 12:00 am IST

भोपालः Datia News: मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आने से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस ने बगावती तेवर दिखाने वाले नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया। आदेश कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने जारी किया है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की ओर से लगाए गए आरोप के बाद ये कार्रवाई की गई है।

Datia News: दरअसल, दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई खुलकर सामने आ गई थी। घनश्याम सिंह ने आरोप लगाया था कि राजेंद्र भारती ने भाजपा से फंडिंग ली और उन्हें हराने के लिए भितरघात की साजिश रची। उन्होंने भारती को पार्टी से निष्कासित करने की मांग भी की थी। कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने 30 जुलाई को मतदान के बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य वरिष्ठ नेताओं को लिखित शिकायत भेजी थी।

दतिया उपचुनाव- 30 जुलाई को को हुई थी वोटिंग

बता दें कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में 30 जुलाई को वोटिंग हुई थी। 71.44% मतदाताओं ने मतदान दिया था। यह 2023 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले करीब 9 प्रतिशत कम रहा। भाजपा के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच सीधा मुकाबला है। मतदान के दौरान सिरोल और जिगना में फर्जी वोटिंग तथा बूथ नंबर-51 पर बूथ कैप्चरिंग की कोशिश के आरोप लगे थे। रामसागर के मतदान केंद्र से कांग्रेस के पोलिंग एजेंट अभिनय सिंह कुशवाहा को पुलिस अपने साथ ले गई, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।

  • MP Congress News: कांग्रेस में होगा बड़ा बदलाव! दिल्ली से इन नेताओं को आया बुलावा, जानिए किन मुद्दों को लेकर होगी चर्चा 
  • Satna Crime News: हैवानियत की हदें पार….शौच के लिए निकली नाबालिग की रेप के बाद हत्या! इस हाल में मिली लाश, कांप उठे लोग 
  • Gorakhpur Murder News: 9 साल की बच्ची के साथ रास्ते में हुआ खौफनाक कांड, इलाज के दौरान मासूम ने तोड़ा दम, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

Join Our Whatsapp Group


whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

Web Title: Rajendra Bharti suspended before Datia election results

People also search for

advertisement will close in 10 seconds ×

ads