world-news

Amit Shah Mumbai Visit: सहकार नव-क्रांति का आगाज, अमित शाह करेंगे कई बड़ी पहलों की शुरुआत| Navbharat Live

August 8, 2026

Updated On: Aug 08, 2026 | 10:22 AM IST

विज्ञापन

सार

Sahakar Nav Kranti: अमित शाह मुंबई में NUCFDC के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। 'सहकार नव-क्रांति' में साइबर सुरक्षा केंद्र, कोर बैंकिंग सेवा और NFSU के साथ MoU की शुरुआत होगी।

Amit Shah In Mumbai Sahakar Nav Kranti NUCFDC Cooperative Banks

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुंबई पहुंचे (सोर्स: सोशल मीडिया)

विस्तार

Amit Shah In Mumbai Sahakar Nav Kranti: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुंबई में शहरी सहकारी बैंकिंग क्षेत्र को आधुनिक और सुरक्षित बनाने वाली कई महत्वपूर्ण पहलों की शुरुआत करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ विजन को आगे बढ़ाते हुए शाह फोर्ट स्थित शारदा सदन में नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NUCFDC) के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

इस दौरान वे राज्य शहरी सहकारी बैंक महासंघों और महाराष्ट्र के जिला संघों के प्रतिनिधियों से संवाद भी करेंगे। इसके बाद BSE इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ‘सहकार नव-क्रांति’ कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में कई नई सेवाओं की शुरुआत होगी।

सम्बंधित ख़बरें

साइबर सुरक्षा से कोर बैंकिंग तक

कार्यक्रम में NUCFDC और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU) के बीच समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया जाएगा। इसका उद्देश्य शहरी सहकारी बैंकों में साइबर सुरक्षा, तकनीकी क्षमता और संस्थागत दक्षता को मजबूत करना है। अमित शाह शहरी सहकारी बैंकों के लिए सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर (SOC) का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ राष्ट्रव्यापी सेवा बंडल के तहत कोर बैंकिंग सेवा (CBS) और अन्य डिजिटल सेवाओं की शुरुआत होगी।

‘सहकार CBS’ से सफलतापूर्वक जुड़ने वाले पहले छह शहरी सहकारी बैंकों के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा परिचालन जोखिम प्रबंधन पर लिखी पुस्तक Operational Risk Management- A Practical Guide to Urban Co-operative Banks का लोकार्पण भी होगा।

#WATCH | Maharashtra: Union Home Minister Amit Shah arrives in Mumbai. pic.twitter.com/wn7kVru2LI — ANI (@ANI) August 7, 2026

यह भी पढ़ेः- छत्रपति संभाजीनगर: ऑपरेशन नारकोस में 10.736 किलो गांजा हुआ जब्त, दो तस्कर भी गिरफ्तार

तकनीक और प्रतिस्पर्धा में मिलेगी मजबूती

2 मार्च 2024 को शहरी सहकारी बैंकों के लिए अम्ब्रेला ऑर्गेनाइजेशन के रूप में शुरू किए गए NUCFDC का उद्देश्य बैंकों को साझा तकनीकी प्लेटफॉर्म, कोर बैंकिंग, साइबर सुरक्षा समाधान और क्षमता निर्माण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

खासतौर पर छोटे और मध्यम शहरी सहकारी बैंकों को आधुनिक तकनीक अपनाने की लागत कम करने और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने में इससे मदद मिलने की उम्मीद है। साझा डिजिटल व्यवस्था से इन बैंकों की सुरक्षा और कार्यक्षमता बढ़ेगी तथा वे निजी और वाणिज्यिक बैंकों के साथ अधिक प्रभावी ढंग से प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे।

मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ अमित शाह का स्वागत

अमित शाह कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए शुक्रवार रात 10 बजे के बाद मुंबई पहुंचे। मुंबई एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मंत्री मंगल प्रताप लोढ़ा, केंद्रीय मंत्री मुरलीधर माेहोल, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण, विधायक अमित साटम, मुंबई की मेयर रितु तावड़े व महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार मौजूद थे।

Follow Navbharatlive whatsapp