sports

बुमराह से लेकर हार्दिक तक, भारतीय क्रिकेट में चोट का हाहाकार! CoE में एक-साथ 13 खिलाड़ियों का चल रहा इलाज

August 8, 2026

बुमराह से लेकर हार्दिक तक, भारतीय क्रिकेट में चोट का हाहाकार! CoE में एक-साथ 13 खिलाड़ियों का चल रहा इलाज

CoE में एक साथ 13 खिलाड़ियों का चल रहा इलाज. (फोटो- PTI)

Team India Injury Crisis: भारतीय क्रिकेट टीम का इंजरी संकट इस समय अपने चरम पर है. मौजूदा टीम सेटअप और भविष्य के रोडमैप में शामिल कुल 13 खिलाड़ी एक साथ चोटिल होकर बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैबिलिटेशन प्रोसेस से गुजर रहे हैं. बीसीसीआई की मेडिकल टीम इन खिलाड़ियों की रिकवरी और मैदान पर वापसी के लिए दिन-रात काम कर रही है. जो मौजूदा समय में भारत के लिए सबसे बड़ी टेंशन साबित रहा है. श्रीलंका दौरे पर भी चोटों के चलते कई खिलाड़ी टीम के साथ नहीं हैं.

कौन-कौन से खिलाड़ी CoE में करवा रहे इलाज?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या के अलावा नितिश कुमार रेड्डी, साई सुदर्शन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और वॉशिंगटन सुंदर जैसे अहम खिलाड़ी इस समय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ही हैं. वहीं, आकाशदीप, हिमांशु सिंह, अशोक शर्मा, सुयाश शर्मा, युधवीर सिंह और रियान पराग जैसे युवा खिलाड़ी भी चोटों से जूझ रहे हैं.

किस खिलाड़ी को लगी कौन सी चोट?

  1. इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से बाहर होने के बाद जसप्रीत बुमराह 30 जुलाई को CoE पहुंचे थे. उनके बाएं घुटने के जोड़ में दिक्कत हुई है, जिसके चलते उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया है. फिलहाल बुमराह को स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग पर काम करना है और उनके मैदान पर लौटने की कोई तारीख तय नहीं की गई है.
  2. हार्दिक को बाईं जांघ में क्वाड्रिसेप्स की चोट लगी थी. जिसके बाद उन्होंने स्किल-बेस्ड प्रैक्टिस में अच्छी रिकवरी दिखाई थी और वह 80 से 90 प्रतिशत स्पीड से सप्ताह में 12 से 15 ओवर फेंक रहे थे. लेकिन इसी दौरान उनके दाहिने शिन में दर्द उभर आया. हालांकि, जांच में कोई गंभीर समस्या नहीं मिली है. एहतियात के तौर पर उनकी रनिंग रोकी गई थी, जो अब दोबारा शुरू हो चुकी है.
  3. नितिश कुमार रेड्डी रिहैब प्रोग्राम में बाईं जांघ की चोट से तेजी से सुधार कर रहे हैं और रिटर्न टू स्किल्स स्टेज में एंट्री कर चुके हैं. पिछले सप्ताह उन्होंने 16 ओवर गेंदबाजी की थी. वो ज्यादा गति से दौड़ने का अभ्यास कर रहे हैं और उनकी रिकवरी सही दिशा में आगे बढ़ रही है.
  4. साई सुदर्शन ने बल्लेबाजी और फील्डिंग का अभ्यास शुरू कर दिया है. उन्होंने नेट्स पर 75 मिनट तक बल्लेबाजी की और दौड़ भी लगाई है. हालांकि, उनके चोटिल पैर के अंगूठे में अभी भी दर्द की समस्या बनी हुई है. दो दिनों के लंबे बल्लेबाजी और रनिंग सेशन के बाद एमआरआई स्कैन के जरिए उनकी आगे की प्रगति तय की जाएगी.
  5. हर्षित राणा दाहिनी हैमस्ट्रिंग की चोट से परेशान हैं. 20 जुलाई को एनसीए पहुंचे हर्षित राणा ने अपनी रिकवरी रणनीतियों और बॉडी वेट मैनेजमेंट में काफी सुधार किया है. रिहैब के साथ-साथ उनका स्किल-बेस्ड अभ्यास भी शुरू किया जा रहा है.
  6. वॉशिंगटन सुंदर भी दाहिनी हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं. 20 जुलाई को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे सुंदर ने जॉगिंग शुरू कर दी है और फिलहाल कंडीशनिंग एक्सरसाइज कर रहे हैं. उनकी स्ट्रेंथ और बैलेंस में सुधार देखा गया है. आने वाले हफ्तों में वर्कलोड बढ़ाते हुए उनकी मैदान पर वापसी की दिशा में काम किया जाएगा.
  7. वरुण चक्रवर्ती की बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है. आने वाले कुछ हफ्तों में उन्हें तेज रनिंग, अचानक दिशा बदलने और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के कठिन दौर से गुजरना होगा. फिलहाल वो स्पॉट बॉलिंग में 6 ओवर तक फेंक रहे हैं और अगले सेशन से बल्लेबाजों के खिलाफ 8 ओवर फेंकने की योजना है.
  8. आकाशदीप पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस फ्रैक्चर के चलते मैदान से दूर हुए थे. आकाशदीप का रिटर्न टू प्ले प्रोग्राम में अच्छा रिस्पॉन्स रहा है. वो शुरुआती रिहैब से निकलकर वास्तविक क्रिकेट वर्कलोड की ओर बढ़ चुके हैं.
  9. मुंबई के तेज गेंदबाज हिमांशु सिंह दाएं घुटने की चोट के चलते CoE में हैं. उन्होंने 28 जुलाई से स्पॉट बॉलिंग शुरू की थी, जिसमें उन्हें कोई परेशानी महसूस नहीं हुई. आने वाले हफ्तों में उनके गेंदबाजी और ओवरऑल ट्रेनिंग लोड को धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा.
  10. अशोक शर्मा का मामला 13 खिलाड़ियों में सबसे गंभीर माना जा रहा है. 26 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 के बाद उन्हें पीठ के निचले हिस्से में तेज खिंचाव महसूस हुआ था. एमआरआई और सीटी स्कैन की फोटोज को न्यूजीलैंड के स्पाइन स्पेशलिस्ट डॉ. रोवन के पास भेजा गया. जांच में एल1 पार्स इंटरआर्टिकुलिस में एक्यूट स्ट्रेस फ्रैक्चर और बाईं 11वीं पसली में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है.
  11. पिछले आईपीएल के बाद से गेंदबाजी न करने वाले सुयश शर्मा के दोनों घुटनों में ‘पटेलर इंसर्शनल टेंडिनोपैथी’ पाई गई थी. शुरुआती इलाज में फायदा न मिलने पर 28 जुलाई को उन्हें PRP इंजेक्शन दिया गया था. फिलहाल वह स्ट्रक्चर्ड रिहैब से गुजर रहे हैं और घुटने की मजबूती पर काम किया जा रहा है.
  12. युद्धवीर सिंह के दाएं कंधे की तकलीफ में अब काफी कमी आई है. वह पूरे शरीर की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के साथ कंधे के लिए रिहैब एक्सरसाइज कर रहे हैं. हालांकि, लेकिन उन्हें भी मैदान पर वापसी करने में समय लग सकता है.
  13. दाएं कंधे की सर्जरी के बाद रियान पराग अब रिकवरी कर रहे हैं. उन्होंने स्ट्रक्चर्ड स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग प्रोग्राम शुरू कर दिया है, हालांकि बल्लेबाजी या गेंदबाजी शुरू करने के लिए अभी कोई समय-सीमा तय नहीं की गई है.

मोहिद खान

मोहिद खान

मोहिद खान TV9 Hindi में बतौर सीनियर सब-एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह जर्नलिज्म में 4 साल का अनुभव रखते हैं. वह मूल रूप से राजस्थान के ब्यावर शहर के रहने वाले हैं. मोहिद ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से हासिल की है. वह पढ़ने, लिखने और खेलने का शौक रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज के साथ की थी. इसके बाद उन्होंने वनइंडिया हिंदी, ज़ी न्यूज और इंडिया टीवी जैसी संस्थानों में काम किया. वह किसी भी क्रिकेट मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं और उन्हें अन्य खेलों से जुड़ी खबरें बनाने में भी रुचि है.

Read More

google button