PM Modi Announcements from Red Fort: पीएम मोदी ने लगातार 13वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया. इस मौके पर दौरान पीएम मोदी ने कई बड़े एलान किए. इसमें एआई ट्रेनिंग, ओलंपिक की तैयारी के लिए टैलेंट हब, मुफ्त कोचिंग शामिल हैं.
PM Modi Announcements from Red Fort: पीएम मोदी ने लगातार 13वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया. इस मौके पर दौरान पीएम मोदी ने कई बड़े एलान किए. इसमें एआई ट्रेनिंग, ओलंपिक की तैयारी के लिए टैलेंट हब, मुफ्त कोचिंग शामिल हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/15/pm-modi-announcements-from-red-fort-2026-08-15-10-09-03.jpg)
PM Modi Announcements from Red Fort Photograph: (chatgpt)
PM Modi Announcements from Red Fort: 15 अगस्त को पूरे देश में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. दिल्ली के लाल किला पर पीएम मोदी ने लगातार 13वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया. इस मौके पर दौरान पीएम मोदी ने देश को संबधित किया. लाल किला की प्राचीर से पीएम मोदी ने कई बड़े एलान किए. इसमें एआई ट्रेनिंग, ओलंपिक की तैयारी के लिए टैलेंट हब, मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग जैसे कई बड़े एलान शामिल हैं. इसमें युवाओं, खिलाड़ियों के लिए भी एलान शामिल हैं.
1 करोड़ लोगों को AI ट्रेनिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से अगले एक साल में 1 करोड़ युवाओं को एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) ट्रेनिंग देने की बड़ी घोषणा की है.
#WATCH | PM Modi said India has seen a sharp rise in universities, medical colleges and startups over the past decade.
He also announced a plan to train 1 crore young Indians in AI skills over the next year, aiming to prepare the youth for the global AI landscape.… pic.twitter.com/BTsjKacdiJ
— Fortune India (@FortuneIndia) August 15, 2026
5-8 सेमीकंडक्टर प्लांट शुरू होंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने का रोडमैप सामने रखा. उन्होंने कहा कि देश में तीन बड़े सेमीकंडक्टर प्लांट पहले ही काम शुरू कर चुके हैं और यहां बनने वाली चिप्स का निर्यात भी हो रहा है. पीएम मोदी के मुताबिक, अगले 7-8 वर्षों में 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट शुरू होने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता और मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर के साथ AI और डेटा सेंटर जैसी भविष्य की तकनीकों के विस्तार के लिए पर्याप्त बिजली और मजबूत ऊर्जा सुरक्षा भी जरूरी होगी.
यह भी पढ़ें: ‘पेट्रोल-डीजल खत्म हो जाएगा, लोगों को डराया गया’, PM मोदी बोले- दिमागी नक्सलों से बचें, ये युवाओं को भड़का रहे
शुरू होंगे 5 नए परमाणु रिएक्टर
लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि परमाणु ऊर्जा, ऊर्जा सुरक्षा का एक अहम जरिया है. हमने संसद में 'पीस एक्ट' पास करके एक नए लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाया है. हम 2047 तक 100 GW परमाणु ऊर्जा के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं. हमारा मकसद इसी दशक में पांच नए परमाणु रिएक्टर शुरू करना है. इस साल भारत ने फास्ट ब्रीडर परमाणु तकनीक में महारत हासिल करके एक अहम उपलब्धि हासिल की है, जो परमाणु ईंधन के मामले में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है.
ओलंपिक के लिए बनेंगे टैलेंट हंट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2036 ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए देश में बड़े स्तर पर खेल टैलेंट हंट (प्रतिभा खोज) अभियान शुरू करने का ऐलान किया. इसके तहत गांवों, शहरों और स्कूलों में 5 से 15 साल की उम्र के बच्चों की छिपी खेल प्रतिभाओं की पहचान की जाएगी. चयनित बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग और आधुनिक सुविधाएं देकर तैयार किया जाएगा, ताकि 2036 ओलंपिक में भारत ज्यादा से ज्यादा खेलों में मजबूत दावेदारी पेश कर सके.
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें