Bollywood Celebs Wishes Independence Day 2026: भारत 15 अगस्त को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस अवसर पर सारे देशवासी एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे रहे हैं और जमकर जश्न मना रहे हैं. इसी बीच बॉलीवुड में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम देखने को मिल रही है और कई बड़े सेलेब्स ने भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देशवासियों को बधाई दी है. चलिए जानते हैं, किसने क्या कहा.
अनुपम खेर ने यूं दी आजादी दिवस की बधाई
भारत में और दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाले हर भारतीय को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🇮🇳
— Anupam Kher (@AnupamPKher) August 14, 2026
भारत सिर्फ़ हमारा देश नहीं, हमारी पहचान है। इसकी मिट्टी की खुशबू, अलग-अलग भाषाएँ, पहनावे, त्योहार, धर्म और परंपराएँ—सब अलग होकर भी हमें एक-दूसरे से जोड़ते हैं। यही भारत की सबसे… pic.twitter.com/ciDh53Pjle
अनुपम खेर (Anupam Kher) ने अपने सोशल मीडियो के जरिए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं शेयर कीं और देश में विकास की कामना की. अनुपम खेर ने वीडियो शेयर कर लिखा- भारत में और दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाले हर भारतीय को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. भारत सिर्फ हमारा देश नहीं, हमारी पहचान है। इसकी मिट्टी की खुशबू, अलग-अलग भाषाएँ, पहनावे, त्योहार, धर्म और परंपराएंस सब अलग होकर भी हमें एक-दूसरे से जोड़ते हैं.'
अक्षय ने की बेहतर कल की उम्मीद
हमारे तिरंगे की शान यूँ ही बनी रहे, हर दिल में उम्मीद और हर आँख में एक बेहतर कल का सपना रहे। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🇮🇳 जय हिंद! pic.twitter.com/ymenfpicLd
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 15, 2026
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर तिरंगे वाला एक वीडियो शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'हमारे तिरंगे की शान यूं ही बनी रहे, हर दिल में उम्मीद और हर आँख में एक बेहतर कल का सपना रहे. आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. जय हिंद!'
ये भी पढे़ं- Independence Day Special: अमिताभ बच्चन की ये 5 फिल्में जगाती हैं देशभक्ति का जज्बा, 15 अगस्त पर देखें जरूर
कंगना रनौत ने लहराया तिरंगा
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/08/15/independence-day-2026-1-2026-08-15-10-08-04.jpg)
बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी आजादी का जश्न मनाया. एक्ट्रेस ने साड़ी पहनकर तिरंगा लहराते हुए अपनी वीडियो शेयर की है. इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं.' वहीं, एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्पीच भी शेयर की है.
सनी देओल ने शेयर की बंटवारा की वीडियो
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/08/15/independence-day-2026-2-2026-08-15-10-41-41.jpg)
सनी देओल ने भी फैंस को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है. एक्टर ने अपनी फिल्म बंटवारा 1947 की वीडियो शेयर कर लिखा- 'स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं.'
जैकी श्रॉफ पर चढ़ा देशभक्ति का रंग
JAI HIND 🇮🇳#HappyIndependenceDay#JaiHindpic.twitter.com/pWIsbK98FC
— Jackie Shroff (@bindasbhidu) August 15, 2026
जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो तिरंगे को सलाम करते नजर आए. इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में 'जय हिंद' लिखकर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं.
भूमि पेडनेकर ने तिरंगे को किया सेल्यूट
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपने इंस्टाग्राम पर तिरंगे के सामने उसे सेल्यूट करते फोटो शेयर की. इसके साथ उन्होंने लिखा, 'स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं. हमारा देश इतना विविधतापूर्ण, मजबूत और असाधारण है कि इसे अपना घर कहना गर्व की बात है. आइए, ऐसे भारत की कामना करें जो लगातार तरक्की करे और आगे बढ़े. हम हमेशा उन बलिदानों को याद रखें जिनकी वजह से हमें आजादी मिली और अपने सपनों का भारत बनाने में अपना योगदान दें. जय हिंद.'
ये भी पढ़ें- Patriotic TV Shows: फिल्में ही नहीं, ये शोज भी बढ़ाते हैं देशभक्ति का जज्बा, लिस्ट में शाहरुख खान का भी सीरियल