world-news

'Aamir Khan का भाई हैदर सड़क पर पड़ा खाना खा रहा है', Ex-वाइफ ईवा का शॉकिंग खुलासा, बोलीं- उसे मौत दे दो

July 23, 2026

Time Updated: Thursday, July 23, 2026, 10:41 [IST]

Aamir Khan Brother Hyder Ali Khan: टीवी की फेमस एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर (Eva grover) ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहेमिले अत्याचारों के बारे में खुलकर बात की है। आपको बता दें कि 'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज से घर-घर पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान से शादी की थी। हैदर अली खान सुपरस्टार आमिर खान के पिता की दूसरी पत्नी शहनाज के बेटे हैं।

आमिर खान के सौतेले भाई हैदर की हुई ऐसी हालत
जानकारी के अनुसार शहनाज पहले से तलाकशुदा थीं और हैदर पहले पति के बेटे थे, जिन्हें आमिर खान के पिता ने अपना नाम दिया था। ईवा ग्रोवर ने कई इंटरव्यूज में बताया था कि शादी के तीन दिन बाद से ही हैदर अली खान ने उन्हें मारना-पीटना शुरू कर दिया था। यहां तक कि सुहागरात के बीच भी वह काफी हिंसक हो गए थे।

Aamir Khan Brother

हैदर की एक्स वाइफ का शॉकिंग खुलासा

-बाद में ईवा ग्रोवर ने हैदर अली खान से तलाक ले लिया था। फिलहाल ईवा ने अपने एक्स हसबैंड हैदर अली खान की बुरी हालत के बारे में लोगों को बताया है। ईवा के अनुसार हैदर की हालत इस समय इतनी बुरी हो रखी है कि ईवा ग्रोवर ने भगवान से उनकी 'मौत' की दुआ मांगी है और कहा है कि जब उनका खत्म होने का वक्त आए, तो उन्हें शांति मिल जाए।

-ईवा ग्रोवर ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में बताया है कि उनके पूर्व पति हैदर के पास न तो रहने को घर है और न ही खाने को खाना है। वह कभी सिग्नल पर रहते हैं, तो कभी कोई दोस्त उनकी मदद कर देते हैं। ईवा ने ये भी बताया कि हैदर कुछ ऐसे लोगों की संगत में आ गए हैं, जो रोज उन्हें देसी दारू पिलाते हैं और उनका फायदा उठाते हैं।

'हैदर अली खान के पास खाना नहीं है, रास्ते पर आ गए हैं'

ईवा ग्रोवर ने पूर्व पति हैदर अली खान की हालत के बारे में बात करते हुए कहा- आज हैदर की हालत अच्छी नहीं है। उसका कोई घर नहीं है। वो रास्ते पर आ गया है। मेरी बेटी अपनी बुआ के साथ रहती है। मुझे दुख होता है, तकलीफ होती है। उन्होंने मेरे साथ जो किया, सो किया लेकिन एक समय पर वो मेरे पति थे। ऐसे में उनकी हालत मुझे परेशान कर रही है। उन्हें कोई संभालने वाला नहीं है।

'महादेव से प्रार्थना करती हूं कि उनकी हालत ठीक नहीं, उन्हें मौत दे दो'

-ईवा ग्रोवर ने बताया कि हैदर को ये तक पता नहीं होता कि वह कहां नहा रहे हैं और कहां किस हालत में क्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके पूर्व पति बहुत भुगत चुके हैं और अब बस भगवान उन्हें शांति दे दें।

-ईवा ने कहा- हैदर को पता ही नहीं है कि उन्होंने क्या पहना हुआ है, क्या खा रहे हैं, क्या कर रहे हैं। मैंने लोगों से ये सब सुना है। मैं महादेव से प्रार्थना करती हूं कि उनकी हालत ठीक नहीं है, उन्हें मौत दे दो ताकि शांति मिल जाए। मैं उनके मौत की दुआ मांग रही हूं। अब बहुत हुआ। उन्होंने कर्म भुगते हैं और वो रोज भुगत रहे हैं। महाकाल किसी को भी नहीं छोड़ते।

'शादी के बाद शुरू हुई नहीं कहानी, हैदर को Schizophrenia था'

ईवा ग्रोवर ने इंटरव्यू में बताया कि पहली मुलाकात के 19 दिन बाद ही हैदर अली खान ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। फिर दोनों ने शादी कर ली लेकिन उसके बाद ही असली कहानी शुरू हुई। ईवा के अनुसार उन्हें शादी के तीसरे दिन जाकर पता चला था कि हैदर को Schizophrenia है, जिसमें वह ऐसी चीजें सुनने और देखने लगे थे, जो वास्तव में होती नहीं थीं।

शादी के 5 साल बाद ईवा और हैदर का हुआ तलाक

ईवा ग्रोवर ने बताया कि उन्होंने शादी में बहुत एब्यूज और मारपीट झेली है। वह हैदर से प्यार करती थीं, इसलिए उनका सोचना था कि एक दिन सब ठीक हो जाएगा। यही सोचकर वह इस शादी में 5 साल तक रही थीं लेकिन फिर परेशान होकर उन्हें तलाक लेना ही पड़ा। ईवा ने हैदर से तलाक लेने के बाद दोबारा कभी शादी नहीं की और अब करियर पर ही फोकस कर रही हैं। वह सलमान खान की फिल्म 'रेडी' में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने 'यारा सिली सिली' और 'माई फ्रेंड गणेशा 3' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।