world-news

DU Ragging Free Campus: नए सत्र में रैगिंग रोकने के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी में कसी कमर, छात्रों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

July 23, 2026

Image

DU Ragging Free Campus (Photo - AI)

DU Ragging Free Campus 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने नए शैक्षणिक सत्र के स्वागत के साथ ही पूरे कैंपस को रैगिंग-फ्री बनाने के लिए कमर कस ली है। यूनिवर्सिटी के विभिन्न कॉलेजों में आने वाले छात्रों को सुरक्षित, अनुशासित और सकारात्मक माहौल देने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय प्रशासन ने विशेष रणनीति तैयार की है। इसके तहत 28 जुलाई से 7 अगस्त तक नॉर्थ और साउथ दोनों कैंपस में जॉइंट कंट्रोल रूम क्रियान्वित किए जाएंगे, जहां छात्र बिना किसी झिझक के अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।

चौबीसों घंटे चालू रहेंगे हेल्पलाइन नंबर

रैगिंग या किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता की त्वरित रिपोर्टिंग के लिए यूनिवर्सिटी ने छात्रों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

इन नंबरों के माध्यम से नए छात्र किसी भी आपात स्थिति या उत्पीड़न के दौरान तुरंत सहायता प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों को सलाह है कि वह किसी भी प्रकार की रैगिंग या अनुशासनहीनता को सहने की बजाए उसके खिलाफ तुरंत शिकायत करें।

दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई

डीयू प्रशासन ने सभी कॉलेजों के प्रिंसिपल्स, विभागाध्यक्षों, हॉस्टल अधीक्षकों और दिल्ली पुलिस के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है। यूनिवर्सिटी ने यह साफ कर दिया है कि रैगिंग की किसी भी गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने वाले छात्रों के खिलाफ डीयू और यूजीसी के कड़े नियमों के अनुसार तुरंत और सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -Rajasthan CET 2026: राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल के आवेदन की आज अंतिम तिथि, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

https://www.timesnowhindi.com/education/rajasthan-cet-2026-last-date-to-complete-application-today-apply-online-at-sso-rajasthan-gov-in-article-155154122

दिल्ली विश्वविद्यालय में नए सत्र की शुरुआत कब

डीयू में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत में अब केवल 5 दिन का समय बाकी है। यहां पीजी और यूजी कोर्स के नए सत्र की शुरुआत मंगलवार, 28 जुलाई 2026 से हो जाएगी।

Varsha Kushwaha

वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Education

End of Article