business-finance

80% के पार GMP, बंपर लिस्टिंग का इशारा, IPO पर लगी 247 गुना से ज्यादा बोली

August 31, 2026

Aug 31, 2026 03:47 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • IPO में हाई-टेक इंजीनियर्स के शेयर का दाम 53 रुपये है
  • ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 43 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं
  • मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से कंपनी के शेयर 96 रुपये के करीब बाजार में लिस्ट हो सकते हैं
Hy Tech Engineers IPO

IPO में हाई-टेक इंजीनियर्स के शेयर का दाम 53 रुपये है।

हाई-टेक इंजीनियर्स के शेयर ग्रे मार्केट में धमाल मचाए हुए हैं। कंपनी के शेयर 80 पर्सेंट से ज्यादा के प्रीमियम के साथ ग्रे मार्केट में कारोबार कर रहे हैं। हाई-टेक इंजीनियर्स के शेयरों का मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) बंपर लिस्टिंग का इशारा कर रहा है। कंपनी के शेयर मंगलवार 1 सितंबर को बाजार में लिस्ट होंगे। हाई-टेक इंजीनियर्स के आईपीओ का टोटल साइज 136 करोड़ रुपये तक का था। कंपनी के आईपीओ पर 247 गुना से ज्यादा बोली लगी है।

53 रुपये का शेयर, 43 रुपये पहुंच गया ग्रे मार्केट प्रीमियम
हाई-टेक इंजीनियर्स के आईपीओ (Hy Tech Engineers IPO) में कंपनी के शेयर का दाम 53 रुपये है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 43 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो हाई-टेक इंजीनियर्स के शेयर 96 रुपये के करीब बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। यानी, आईपीओ में जिन निवेशकों को कंपनी के शेयर अलॉट होंगे, वह लिस्टिंग वाले दिन 81 पर्सेंट से अधिक के फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। हाई-टेक इंजीनियर्स के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

IPO पर लगा है 247 गुना से ज्यादा दांव
हाई-टेक इंजीनियर्स के आईपीओ (Hy Tech Engineers IPO) पर टोटल 247.39 गुना दांव लगा। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों या रिटेल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 175.10 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। आईपीओ में गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का कोटा 412.96 गुना सब्सक्राइब हुआ। आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 249.71 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। हाई-टेक इंजीनियर्स के आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। आईपीओ की एक लॉट में 283 शेयर थे।

क्या करती है हाई-टेक इंजीनियर्स?
हाई-टेक इंजीनियर्स (Hy-Tech Engineers) की शुरुआत दिसंबर 1978 में हुई है। हाई-टेक इंजीनियर्स एक इंजीनियरिंग कंपनी है। यह अलग-अलग इंडस्ट्रियल एप्लीकेशंस के लिए हाइड्रोलिक फिटिंग्स के डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई का काम करती है। हाइड्रोलिक्स इंडस्ट्री में कंपनी को 4 दशक से ज्यादा का अनुभव है। कंपनी 11000 से ज्यादा SKUs का पोर्टफोलियो ऑफर करती है। घरेलू और इंटरनेशनल मार्केट में कंपनी B2B मॉडल पर ऑपरेट करती है। हाई-टेक इंजीनियर्स डायरेक्ट सेल्स के साथ-साथ अर्थोराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर्स और डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स के जरिए ओईएम और इंडस्ट्रियल कस्टमर्स को अपनी सर्विसेज उपलब्ध कराती है।

IPO से जुटाए पैसों का क्या करेगी कंपनी
हाई-टेक इंजीनियर्स (Hy-Tech Engineers) अपनी यूनिट के विस्तार के लिए मशीनरी और इक्विपमेंट खरीदने से जुड़े कैपिटल एक्सपेंडिचर की फंडिंग, अपनी कुछ उधारी चुकाने और जनरल कॉरपोरेट पर्पज में आईपीओ से जुटाई गई रकम लगाएगी। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर एंड प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 97.99 पर्सेंट थी, जो कि अब 71.23 पर्सेंट रह जाएगी। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग बढ़कर 28.77 पर्सेंट पहुंच जाएगी।

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें