world-news

अर्जुन रामपाल ने 8 साल लिव-इन में रहने के बाद गर्लफ्रेंड से की दूसरी शादी, जानिए कौन हैं एक्टर की हमसफर?

August 22, 2026

Arjun Rampal- Gabriella Demetriades: अर्जुन रामपाल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से दूसरी शादी कर ली है. दोनों ने यह शादी गोवा के यूनिफॉर्म सिविल कोड के तहत रजिस्टर की गई थी. आइए जानते हैं कि ग्रैबिएला कौन हैं और क्या करती हैं.

Arjun Rampal- Gabriella Demetriades: अर्जुन रामपाल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से दूसरी शादी कर ली है. दोनों ने यह शादी गोवा के यूनिफॉर्म सिविल कोड के तहत रजिस्टर की गई थी. आइए जानते हैं कि ग्रैबिएला कौन हैं और क्या करती हैं.

author-image

New Update

arjun rampal

Arjun Rampal- Gabriella Demetriades: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) ने आखिरकार अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड (Gabriella Demetriades) से दूसरी शादी कर ली है. कपल ने अपनी शादी शुक्रवार को गोवा में रजिस्टर कराई थी. दोनों करीब पिछले 8 सालों से लिव-इन में रह रहे थे. बता दें कि गैब्रिएला के दो बच्चे भी हैं. सब-रजिस्ट्रार सूरज वर्नेकर ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को कन्फर्म किया कि शादी गोवा के यूनिफॉर्म सिविल कोड के तहत रजिस्टर की गई थी. बता दें कि गैब्रिएला साउथ अफ्रीका की नागरिक हैं, फिलहाल यह कपल पणजी के पास सुक्कोरो गांव में रहता है. शादी के बाद कपल के फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी शादी की जमकर बधाईयां दे रहे हैं. 

8 साल से लिव-इन में रह रहा था कपल

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला पिछले 8 सालों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. इस रिलेशन से दोनों के दो बच्चे भी हैं. अब दोनों ने 8 साल तक रिलेशन में रहने और दो बच्चों के पैरेंट्स बनने के बाद शादी कर ली है. बता दें कि कपल के बड़े बेटे नाम एरिक हैं, जिनका जन्म साल 2019 में हुआ था, जबकि दूसरे बेटे का नाम एरिव है. उनका जन्म 2025 में हुआ था. 

15 दिन के बाद मिलेगा शादी का सर्टिफिकेट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस बीते दिन शाम 4 बजे करीब रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे थे. इस दौरान दोनों ने सेरेमनी के लिए कैजुअल कपड़े थे. कपल ने शादी के लिए कोर्ट के असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर से खास इजाजत ली थी ताकि लागू कानून के तहत पहले और दूसरे सिग्नेचर के बीच जरूरी 15 दिन के गैप को कम किया जा सके. अधिकारी ने बताया कि शादी का सर्टिफिकेट 15 दिन बाद कपल को सौंपा जाएगा. 

कौन हैं गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस

मूल रूप से साउथ अफ्रीका की रहने वाली गैब्रिएला ने 16 साल की उम्र में मॉडलिंग की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने गौतेंग के सनीसाइड में फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की. गैब्रिएला ने मॉडलिंग के साथ-साथ फैशन और बिजनेस की दुनिया में भी पहचान बनाई हैं. उन्होंने इंडस्ट्री के शुरुआती दिनों में कई एडिटोरियल शूट्स और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स के लिए काम किया. इतना ही नहीं उन्होंने भारत आने के बाद कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया. जिसमें  'इश्क झमेला', 'सोनाली केबल' और तेलुगु-तमिल फिल्म 'ऊपिरी' जैसी फिल्में शामिल हैं. इसके अलावा वह कई बड़े फैशन शो में भाग ले चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड में फ्लॉप रहा ये एक्टर, साउथ में बना सुपरस्टार, अब 1650 करोड़ की है नेटवर्थ

कैसे हुई थी अर्जुन और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स की पहली मुलकात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक इंटरव्यू में गैब्रिएला ने बताया था कि कॉमन फ्रेंड्स (रजत पटेल) की पार्टी में दोनों की औपचारिक मुलाकात हुई थी. लेकिन उस पहले दोनों कई सोशल गैदरिंग और इवेंट्स में एक-दूसरे मिल चुके थे. हालाकि उस दौरान दोनों की कोई खास बातचीत नहीं हुई थी. इसके काफी समय बाद, जब दोनों अपने पिछले रिलेशन से बाहर आए तो उनकी मुलाकात दोबारा हुई. साल 2018 में जब वे ठीक से मिले, तो दोनों के बीच बेहतरीन बॉन्डिंग बनी. धीरे-धीरे उनकी यह मुलाकात गहरी दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई. इसके बाद पब्लिक में भी दोनों के रिलेशन को लेकर चर्चा होना शुरू हो गई थी. बताया जाता है कि दोनों के बीच की नजदीकी बढ़ने की एक बड़ी वजह उनकी मिलती-जुलती आदतें थीं. दोनों को फिटनेस, वर्कआउट करना, लंबी सैर पर जाना और एक जैसा म्यूजिक और फिल्में देखना बेहद पसंद है. 

ये भी पढ़ें: Awarapan 2 vs Batwara 1947: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने किए ₹119 करोड़ पार, पस्त हुई सनी देओल की 'बंटवारा', देखें आठवें दिन का कलेक्शन

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें