world-news

मलादा मेडिकल कॉलेज में 75 से ज्यादा नवजातों की मौत, मचा हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

August 28, 2026

मलादा मेडिकल कॉलेज में 75 से ज्यादा नवजातों की मौत, मचा हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

मालदा में नवजात शिशुओं की मौत (सांकेतिक तस्वीर)

Malda Newborn Deaths: पश्चिम बंगाल के मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नवजातों की मौत की घटना से हड़कंप मचा हुआ है. मालदा में नवजातों की मौत का आंकड़ा 75 के पार हो गया है. इसमें एक ही दिन 10 बच्चों की मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. मालदा मेडिकल कॉलेज ने पश्चिम बंगाल सरकार के स्वास्थ्य विभाग को गुरुवार को रिपोर्ट भेजी.

इस बीच जिला प्रशासन की ओर से भी अलग से रिपोर्ट मांगी गई है. गुरुवार को अतिरिक्त जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के साथ बैठक की. प्रशासन ये जानना चाहता है कि एक माह में 75 से ज्यादा नवजातों की मौत कैसे हो गई. अस्पताल प्रबंधन अतिरिक्त जिलाधिकारी के साथ बैठक में कुछ बिंदू रखे हैं. ये बिंदू विस्तृत रिपोर्ट में शामिल होंगे.

क्या है नवजातों की मौतों का कारण?

रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. जानकारी के अनुसार, जन्म के समय वजन कम होना, सांस लेने में परेशानी, पीलिया, संक्रमण और ह्रदय संबंधी समस्याओं की वजह से नवजातों की मौत हुई है. मौतें रोकने के लिए नई गाइडलाइन बनाई जा रही है. इस बात की भी जांच की जाएगी कि क्या भर्ती के बाद इलाज की प्रक्रिया, बच्चों की स्थिति व उपचार में किसी स्तर पर कमी की गई?

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रसेनजीत बार ने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने हमसे रिपोर्ट मांगी थी. हमने पहले प्रारंभिक रिपोर्ट भेजी थी. विस्तृत रिपोर्ट भी गुरुवार को भेज दी गई. जांच इस बात की भी होगी कि क्या मौतों के पीछे सिर्फ चिकित्सकीय कारण हैं या अन्य वजहें भी हैं. वहीं तृणमूल कांग्रेस ने इन मौतों के लिए भाजपा प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की.

सुमोना सरकार ने क्या कहा?

पार्टी ने एक्स पर कहा, क्या स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा देंगे या जवाबदेही पश्चिम बंगाल में भाजपा की शासन व्यवस्था का हिस्सा ही नहीं है? राज्य सरकार में मंत्री सुमोना सरकार ने कहा कि विभागीय शुरू की जा चुकी है. जांच में जो लापरवाही सामने आने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: मालदा से 24 परगना तक बंगाल के इन 10 जिलों में कटे थे जमकर वोट, अब ट्रिब्यूनल को नहीं मिल रहे फेक वोटर्स

वरुण कुमार

वरुण कुमार

वरुण कुमार पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता जगत का हिस्सा हैं. साल 2021 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद प्रभासाक्षी न्यूज वेबसाइट से पत्रकारिता की शुरुआत की और फिर एबीपी न्यूज का हिस्सा बने. अब TV9 डिजिटल की धर्म टीम के साथ काम कर रहे हैं.

Read More

google button