'मेरे प्यारे भाई...', कंगना रनौत ने भाई की कलाई में बांधी राखी, लिखी दिल छू लेने वाली बात
Kangana Ranaut Raksha Bandhan: कंगना रनौत ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधते हुए कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है. साथ ही स्पेशल नोट भी लिखा.
Kangana Ranaut Raksha Bandhan: कंगना रनौत ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधते हुए कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है. साथ ही स्पेशल नोट भी लिखा.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/28/kangana-ranaut-8-2026-08-28-11-06-22.jpg)
Kangana Ranaut Photograph: (Kangana Ranaut (Instagram))
Kangana Ranaut Raksha Bandhan: देशभर में 28 अगस्त को धूमधान से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक हर कोई इस दिन को खास तरीके से सेलिब्रेट कर रहा है. एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने भी अपने भाई की कलाई पर राखी बांधते हुए कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है. साथ ही एक्ट्रेस ने दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है. तो चलिए जानते हैं, उन्होंने क्या कुछ कहा.
कंगने ने शेयर की भाई संग फोटोज
कंगना रनौत ने अपने भाई के साथ राखी का त्योहार मनाते हुए कई फोटोज शेयर की. एक फोटो में वो भाई की आरती उतारते नजर आईं, तो किसी में उन्होंने राखी बांधी तो वहीं, एक फोटो में भाई को मिठाई खिलाते हुई दिखी. वहीं, कुछ फोटोज में दोनों भाई बहन के बीच मस्ती भी दिखी और दोनों एक दूसरे को गले लगाते भी नजर आए. इस दौरान कंगना की भाभी भी मौजूद थी और उन्हें भी कंगना मिठाई खिलाते दिखीं.
लिखी दिल छू लेने वाली बात
अपने पोस्ट में कंगना ने भाई के लिए दिल छू लेने वाली बात भी लिखी. उन्होंने कहा- 'मेरे प्यारे भाई, मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि ये प्रेम का बंधन है, जो मैंने तुम्हारे हाथ पर बांधा है, ये सदा तुम्हारी रक्षा करो. तुम हमारे माता पिता की सेवा करो. कुल की गरिमा बढ़ाओ. पत्नी का सदा कल्याण करो. संतान की हमेशा रक्षा करो और सदा जीवन से संतुष्ट रहो. मेरे प्यारे भाई मैं सदा तुम्हें स्वस्थ और समृद्ध देखूं.मेरे लिए तुम मेरे माता पिता की छवि हो तुम्हारा प्रेम और संरक्षण मुझे सदा मिले. सब भाईयों को इस अति प्रिय पर्व की बहुत शुभ कामनाएं. '
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: बेहद पॉपुलर हैं इंडस्ट्री के इन भाई बहनों की जोड़ी, देखें लिस्ट में किस-किसका नाम
बेहद खूबसूरत लगीं कंगना
कंगना रनौत के रक्षाबंधन लुक की बात करे तो इस मौके पर वो ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आईं. उन्होंने ब्लू रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी थी, जिसके साथ मैचिंग ब्लाउज और मिनिमल जूलरी कैरी की. कंगना ने अपने लुक को सिंपल मेकअप और खुले बालों के साथ पूरा किया. उनका ये एथनिक अवतार फैंस को काफी पसंद आया और सोशल मीडिया पर लोग उनकी सादगी और पारंपरिक अंदाज की तारीफ भी कर रहे हैं.
भाई के बेहद करीब हैं कंगना
कंगना रनौत के भाई की बात करे तो वो एक्ट्रेस से छोटे हैं और उनका नाम अक्षत रनौत है. दोनों के बीच काफी गहरा रिश्ता है और कंगना अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरें और खास यादें शेयर करती रहती हैं. अक्षत की शादी ऋतु सांगवान से हुई है और दोनों का एक बेटा भी है. कंगना कई बार अपने भाई को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया है. रक्षाबंधन के मौके पर भी वो हर साल अक्षत को राखी बांधती हैं और उनके लिए भावुक पोस्ट शेयर करती हैं.
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: 'भैया मेरे राखी के बंधन' से 'मेरी बहना है' तक, भाई-बहन के प्यार की मिसाल है ये गाने
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें