technology

यहां सीधे ₹70,000 सस्ता मिल रहा सैमसंग का पुराना Galaxy Z Fold, इस डील ने मचाई धूम

July 23, 2026

हाल ही में सैमसंग ने भारत में Samsung Galaxy Z Fold 8 5G लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 1,79,999 रुपये है। अगर आप भी फोल्डेबल फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं लेकिन नया मॉडल बजट से बाहर है, तो अमेजन पर आपके लिए धांसू डील है।

प्रोडक्ट्स के सुझाव

Loading Suggestions...

Loading Suggestions...

Loading Suggestions...

Loading Suggestions...

हाल ही में सैमसंग ने किताब की तरह खुलने वाला नया Samsung Galaxy Z Fold 8 5G भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। नए मॉडल की शुरुआती कीमत 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 1,79,999 रुपये है। जाहिर सी बात है कि इतना महंगा फोन हर किसी के बजट में नहीं होगा। अगर आप भी किताब की तरह खुलने वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं लेकिन इतनी बड़ी रकम खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सैमसंग का ही एक फोल्डेबल फोन अपनी लॉन्च प्राइस से करीब 70,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। इतने बड़े डिस्काउंट के बाद यह कई लोगों के बजट में आ गया है। हम बात कर रहे हैं Samsung Galaxy Z Fold 4 5G की, जो 2022 में बाजार में आया था। यह फोन पुराना जरूर है लेकिन इसे लेकर आप अपना फोल्डेबल फोन का सपना जरूर पूरा कर सकते हैं। अगर आप भी ऐसी ही किसी डील के तलाश में है, तो तुरंत फायदा उठा लीजिए, इससे पहले की स्टॉक खत्म हो जाए। चलिए डिटेल में जानते हैं इस डील के बारे में सबकुछ...

samsung galaxy z fold 4

samsung galaxy z fold 4

लॉन्च प्राइस से सीधे 71,000 रुपये सस्ता मिल रहा फोन

भारत में लॉन्च के समय Samsung Galaxy Z Fold 4 5G की कीमत बेस 12GB+256GB वेरिएंट के लिए 1,54,999 रुपये थी। इसे ग्रे ग्रीन, बेज और फैंटम ब्लैक जैसे कलर्स में लॉन्च किया गया था।

Samsung Galaxy Z Fold 4 5G

वर्तमान में, Amazon पर फोन का Graygreen कलर वाला 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट बिना किसी सेल के ही सीधे 86,999 रुपये में मिल रहा है यानी लॉन्च प्राइस से सीधे 68,000 रुपये कम में। इतना बड़ा डिस्काउंट बुरा नहीं है। हालांकि, बैंक ऑफर का लाभ लेकर 3,000 रुपये तक और एक्सचेंज बोनस का लाभ लेकर 36,100 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट का लाभ लिया जा सकता है। अगर आप अकेले बैंक ऑफर का ही पूरा लाभ ले लेते हैं, तो फोन की प्रभावी कीमत 83,999 रुपये रह जाएगी, यानी आप इसे लॉन्च से 71,000 रुपये कम में अपना बना सकते हैं। इससे पहले की स्टॉक खत्म हो जाए, तुरंत इस डील का फायदा उठा लीजिए।

चलिए एक नजर डालते हैं Samsung Galaxy Z Fold 4 5G की खासियत पर

सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 4 फोन में 6.2 इंच का आउटर डिस्प्ले है, जिसमें 120 हर्ट्ज एडाप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ एचडी प्लस (2316x904 पिक्सेल) रिजॉल्यूशन है। फोन में 7.6 इंच का मेन फोल्डेबल डिस्प्ले है, जो QXGA+ डायनामिक एमोलेड 2X पैनल के साथ आता है, जिसमें 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट के साथ 2176x1812 पिक्सेल रिजॉल्यूशन का सपोर्ट मिलता है। फोन स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट से लैस है, जिसे 12GB रैम के साथ जोड़ा गया है। फोन में 25W फास्ट चार्जिंग, वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4400mAh की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए, फोन में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ वर्जन 5.2, डुअल सिम और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे ऑप्शन मिलते हैं। फोन में तीन रियर कैमरे (50 मेगापिक्सेल + 12 मेगापिक्सेल + 10 मेगापिक्सेल) मिलते हैं। सेल्फी के लिए, फोन में 10 मेगापिक्सेल का कैमरा मिलता है।

नए Samsung Galaxy Z Fold 8 की कीमत

भारत में इसकी कीमत 12GB+256GB वेरिएंट के लिए 1,79,999 रुपये, 12GB+512GB वेरिएंट के लिए 1,99,999 रुपये और 16GB+1TB वेरिएंट के लिए 2,39,999 रुपये है। यह प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और 8 अगस्त से खरीदने के लिए उपलब्ध हो जाएगा। फोन ग्रेफाइट, क्रीम और लैवेंडर कलर में आता है, जिसमें पिस्ता कलर ऑनलाइन-एक्सक्लूसिव पेंट जॉब के तौर पर उपलब्ध है। ग्राहक 10,000 रुपये का अपग्रेड बोनस या 9,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक या यूपीआई कैशबैक चुन सकते हैं।

इसके अलावा, ग्राहक चुनिंदा NBFC पार्टनर के जरिए जीरो डाउन पेमेंट के साथ 30 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई या जीरो डाउन पेमेंट के साथ बैंकों के जरिए नौ महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई भी पा सकते हैं। सैमसंग योग्य खरीदारों के लिए दो साल का सैमसंग केयर+ प्रोटेक्शन प्लान भी दे रहा है। इसके अलावा, ग्राहक गैलेक्सी फॉरएवर प्रोग्राम का विकल्प चुन सकते हैं, जिसमें सैमसंग केयर+ के तहत एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन के साथ-साथ 55 प्रतिशत तक की सुनिश्चित बायबैक वैल्यू शामिल है। यह प्लान नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के तहत 24 महीनों के लिए 1,084 रुपये प्रति माह पर उपलब्ध है।

Loading Suggestions...

Loading Suggestions...

Loading Suggestions...

Loading Suggestions...