business-finance

इस 7 तरह के UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा MDR चार्ज, जानें क्या है नियम?

September 17, 2026

UPI का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है. 15 अक्टूबर 2026 से कुछ मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर नया मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) फ्रेमवर्क लागू होगा. इसके तहत सभी कारोबारियों के लिए एक जैसा चार्ज नहीं होगा।.MDR की दर इस बात पर निर्भर करेगी कि कारोबारी किस सेक्टर या कैटेगरी में काम करता है.

हालांकि, नए MDR नियम का मतलब यह नहीं है कि हर बार UPI से पेमेंट करने पर ग्राहक को चार्ज देना होगा. यह चार्ज कुछ खास मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर लागू होगा. आम UPI पेमेंट सिर्फ इसलिए चार्जेबल नहीं हो जाएंगे क्योंकि उन्हें UPI के जरिए किया गया है.

आइए जानते हैं कि किन 7 तरह के ट्रांजैक्शन पर MDR चार्ज नहीं लगेगा.

1. दोस्तों और परिवार को पैसे भेजना

अगर आप UPI के जरिए अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों को पैसे भेजते हैं, तो यह पेमेंट फ्री रहेगा। व्यक्ति से व्यक्ति यानी पर्सन-टू-पर्सन (P2P) ट्रांसफर पर किसी भी राशि के लिए MDR चार्ज नहीं लगेगा.

2. बैंक खाते में पैसे प्राप्त करना

अपने बैंक खाते में UPI के जरिए पैसे प्राप्त करने पर भी कोई MDR चार्ज नहीं देना होगा. यानी अगर कोई व्यक्ति आपको UPI से पैसे भेजता है, तो पैसे रिसीव करने के लिए आपसे शुल्क नहीं लिया जाएगा.

3. छोटे दुकानदारों को पेमेंट

छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों को भी MDR में राहत मिलेगी. Person-to-Person-Merchant (P2PM) कैटेगरी के तहत UPI QR कोड से हर महीने 1 लाख रुपये तक पेमेंट प्राप्त करने वाले छोटे कारोबारी सभी ट्रांजैक्शन पर जीरो चार्ज रहेगा.

4. 2,000 रुपये तक की खरीदारी

किसी भी कारोबारी को 2,000 रुपये तक का पेमेंट करने पर MDR चार्ज नहीं लगेगा. पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) कैटेगरी में 2,000 रुपये तक के सभी ट्रांजैक्शन MDR से मुक्त रहेंगे.

5. बड़े दुकानदारों से 2,000 रुपये से कम की खरीदारी

अगर आप किसी सामान्य या बड़े दुकानदार से 2,000 रुपये से कम की खरीदारी करते हैं, तो MDR चार्ज नहीं लगेगा. वहीं, 2,000 रुपये से ज्यादा के कुछ पेमेंट पर 0.4% MDR लागू हो सकता है. इस स्थिति में चार्ज कारोबारी को देना होगा, ग्राहक को नहीं.

6. UPI AutoPay

UPI AutoPay के जरिए सब्सक्रिप्शन या बिल का बार-बार भुगतान करने की सुविधा भी MDR चार्ज से मुक्त रहेगी. यानी रेगुलर ऑटो पेमेंट सेट करने पर MDR चार्ज नहीं लगेगा.

7. जरूरी सेवाओं के लिए पेमेंट

रेलवे, टेलीकॉम, इंश्योरेंस, ईंधन और एग्रीकल्चर इनपुट जैसे जरूरी और कम मुनाफे वाले सेक्टर में 2,000 रुपये से कम के पेमेंट पर MDR नहीं लगेगा. इन सेवाओं से जुड़े छोटे ट्रांजैक्शन को जीरो MDR के दायरे में रखा जाएगा.

ये भी पढ़ें- पेमेंट्स पर 0.4% चार्ज से किसे होगा असली फायदा, सिस्टम को क्यों पड़ी इस फीस की जरूरत?

महेंद्र भार्गव

महेंद्र भार्गव

महेंद्र भार्गव एक अनुभवी बिजनेस और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो 2018 से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. वर्तमान में महेंद्र TV9 Bharatvarsh के साथ जुड़े हुए हैं, जहां बिजनेस और ऑटोमोबाइल से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स, रिव्यू, एक्सक्लूसिव स्टोरीज़ और इन-डेप्थ एनालिसिस पर काम कर रहे हैं. ऑटोमोबाइल और बिजनेस सेगमेंट में 5+ सालों के अनुभव के साथ, Mahendra ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है. महेंद्र नवदुनिया (दैनिक जागरण ग्रुप) अखबार से रिपोर्टर के तौर पर शुरुआत की. आगे ETV Bharat, Dainik Bhaskar, News18 और Zee News में उन्होंने डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में कई भूमिकाओं में काम किया.

Read More

google button