business-finance

ब्याज दर का मामूली अंतर बचाएगा लाखों रुपए: महाराष्ट्र बैंक 7% पर कर्ज दे रहा, IDBI में 7.40% ब्याज दर; जानें प्रमुख बैंकों के रेट

September 22, 2026

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देश के कुछ बड़े बैंकों में वर्तमान में होम लोन की शुरुआती दरें 7.00% से लेकर 7.45% के बीच हैं। बैंक ऑफ महाराष्ट्र सबसे कम 7.00% की शुरुआती दर पर होम लोन दे रहा है, जबकि देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI 7.25% से ब्याज दरों की शुरुआत कर रहा है।

होम लोन लेते समय बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करना जरूरी है, क्योंकि 20 से 25 साल की लोन अवधि में 0.25% या 0.50% का अंतर भी लाखों रुपए बचा सकता है।

गणित समझिए: ₹50 लाख के लोन पर 25 साल में कितना फर्क पड़ेगा?

  • 7.00% की दर पर: मंथली ईएमआई EMI लगभग ₹35,339 बनेगी।
  • 7.25% की दर पर: ईएमआई बढ़कर ₹36,140 प्रति महीना हो जाएगी।
  • 7.45% की दर पर: ईएमआई बढ़कर ₹36,787 प्रति महीना हो जाएगी।

7.00% और 7.25% के बीच हर महीने का अंतर सिर्फ ₹801 है, लेकिन 25 सालों में कुल रिपेमेंट के दौरान यह अंतर बढ़कर ₹2.40 लाख हो जाता है।

7.00% और 7.45% के बीच हर महीने का अंतर ₹1448 है, लेकिन 25 सालों में कुल रिपेमेंट के दौरान यह अंतर बढ़कर ₹4.34 लाख हो जाता है।

प्रोसेसिंग फीस और हिडन चार्ज भी जरूर चेक करें

होम लोन की प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क:

  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र: प्रोसेसिंग फीस लोन राशि का 0.25% तक (अधिकतम ₹25,000)।
  • बैंक ऑफ इंडिया: 0.25% प्रोसेसिंग फीस तय सीमाओं के तहत लागू।
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया: 0.50% फीस (अधिकतम ₹15,000 + GST)।
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया: 0.35% फीस (अधिकतम ₹12,000 + GST)।

कई बार बैंक ऑफर के तहत प्रोसेसिंग फीस माफ कर देते हैं, इसलिए अप्लाई करने से पहले लिखित ऑफर में सभी चार्ज चेक कर लें।

होम लोन लेते समय 3 बातों का ध्यान रखें..

  1. क्रेडिट स्कोर: 750 या उससे ज्यादा सिबिल स्कोर होने पर बैंक कम ब्याज दर ऑफर करते हैं।
  2. लोन की अवधि: लंबी अवधि चुनने से ईएमआई कम हो जाती है, लेकिन ब्याज बढ़ जाता है।
  3. फ्लोटिंग दरें: अधिकांश होम लोन फ्लोटिंग रेट पर होते हैं। आरबीआई की रेपो रेट नीतियों के आधार पर ईएमआई या लोन अवधि बदल सकती है।

.

खबरें और भी हैं...

  • AI से दुनिया खत्म होने का खतरा नहीं: एनवीडिया CEO बोले- 2030 तक सब ठीक रहेगा; ऑल्टमैन-मस्क की 'तबाही वाली चेतावनियों' को बेबुनियाद बताया

    एनवीडिया CEO बोले- 2030 तक सब ठीक रहेगा; ऑल्टमैन-मस्क की 'तबाही वाली चेतावनियों' को बेबुनियाद बताया|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • स्मार्टफोन स्क्रीनगार्ड के लिए BIS रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा: घटिया क्वालिटी वाले गार्ड नहीं बिक सकेंगे, नए नियम 1 अप्रैल 2027 से लागू

    घटिया क्वालिटी वाले गार्ड नहीं बिक सकेंगे, नए नियम 1 अप्रैल 2027 से लागू|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • अपनी सिम दूसरे को दी तो ₹50 लाख जुर्माना: 3 साल की जेल भी, जानिए अपने नाम पर एक्टिव सिम कैसे चेक करें

    3 साल की जेल भी, जानिए अपने नाम पर एक्टिव सिम कैसे चेक करें|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar0:57
    • कॉपी लिंक

    शेयर