नई दिल्ली4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

एपल ने 9 सितंबर को भारत सहित ग्लोबल मार्केट में अपना पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च किया था।
एपल के पहले फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ की भारत में बुकिंग आज शाम 5:30 बजे से शुरू हो गई है। भारत में फोन को एपल के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर, एपल रिटेल स्टोर्स और ऑथराइज्ड रिटेलर्स के जरिए बुक कर सकते हैं।
इसकी डिलीवरी और स्टोर्स में बिक्री 23 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। आईफोन डुओ एपल का अब तक का सबसे महंगा आईफोन है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 2.99 लाख रुपए है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत 4.50 लाख रुपए तक जाती है।
चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 12 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑफर हैं। साथ ही कुछ क्रेडिट कार्ड्स पर ₹7,000 तक का कैश बैक मिलेगा।
आईफोन डुओ में 5.4-इंच का कवर डिस्प्ले और अंदर 7.6-इंच की मेन स्क्रीन है, जो अब तक के किसी भी आईफोन का सबसे बड़ा डिस्प्ले है। इसमें फिजिकल सिम कार्ड नहीं लगेगा, यानी यह सिर्फ ई-सिम पर चलेगा।


एपल Siri AI में 6 बड़े अपडेट्स
- स्क्रीन देखकर काम करना: स्क्रीन पर क्या दिख रहा है, सिरी उसे समझकर सीधे वही टास्क पूरा कर देती है।
- निजी डेटा से सटीक जवाब: ईमेल, मैसेज या कैलेंडर से जानकारी निकालकर आपकी फ्लाइट, मीटिंग या प्लान बता देती है।
- एप्स के अंदर काम: सिर्फ एप खोलती ही नहीं, बल्कि फोटो एडिट करके किसी को भेजने जैसा अंदर का काम भी कर देती है।
- इंसानों जैसी बात: अटक-अटक कर बोलने या अधूरा वाक्य बोलने पर भी बात आसानी से समझ लेती है।
- बिना बोले टाइपिंग: स्क्रीन के नीचे डबल टैप करके अब सिरी को लिखकर भी कमांड दे सकते हैं।
- चैटजीपीटी सपोर्ट: मुश्किल सवालों के जवाब, टेक्स्ट या रेसिपी के लिए सीधे 'चैटजीपीटी' से मदद ले लेती है।
---------------------------
ये खबर भी पढ़ें…
टेस्ला ने उड़ने वाली कार दिखाई, VIDEO: हवा में पलटी और फिर जमीन पर लैंड हुई; 1 सेकेंड से भी कम में 97kmph की रफ्तार पकड़ेगी

इलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला ने आज 16 अक्टूबर को उड़ने वाली कार दिखाई। डेमो के दौरान, रोडस्टर सेकेंड जनरेशन कार एक बड़े घुमावदार रैंप पर ऊपर की ओर बढ़ी और उल्टी हो गई। इसके बाद ये रैंप से हवा में उड़ी, हवा में ही पलटी और जमीन पर सुरक्षित लैंड कर गई।
इस कार में रॉकेट में इस्तेमाल होने वाले थ्रस्टर्स लगे हैं। इनकी मदद से ये कार उल्टी होकर चल सकती है और हवा में घूम भी सकती है। ये कार केवल 0.81 सेकेंड में 97 किमी प्रति घंटे की रफ्तार भी पकड़ सकती है। कार का प्रोडक्शन 2028 में शुरू होगा। ये खबर भी पढ़ें…
.
खबरें और भी हैं...
टेस्ला ने उड़ने वाली कार दिखाई, VIDEO: हवा में पलटी और फिर जमीन पर लैंड हुई; 1 सेकेंड से भी कम में 97kmph की रफ्तार पकड़ेगी
1:16- कॉपी लिंक
शेयर
1 नवंबर से फोन-स्क्रीन पर कॉलर का नाम दिखाना जरूरी: जिस ID से सिम खरीदी, वही नाम डिस्प्ले होगा; फर्जी कॉल पहचानने में मदद मिलेगी
0:44- कॉपी लिंक
शेयर
वॉट्सएप का नया गेस्ट कॉलिंग फीचर: बिना अकाउंट के भी कॉल में जुड़ सकेंगे; बस लिंक पर क्लिक करना होगा

- कॉपी लिंक
शेयर
फास्टैग का एनुअल पास 2 घंटे में एक्टिवेट होगा: 3075 रुपए में एक साल तक 200 टोल फ्री में क्रॉस कर सकेंगे, जानें कैसे अप्लाई करें

- कॉपी लिंक
शेयर