
टीवी एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा
Rashami Desai: टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी और बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस रश्मि देसाई किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर घर-घर में एक खास जगह बनाई है. रश्मि पिछले काफी लंबे वक्त से टेलीविजन शोज से दूर थीं. जिसे लेकर उनके फैन्स का भी सिर्फ एक ही सवाल था कि आखिर वो पर्दे से कहां गायब हैं? और क्या कर रही हैं. यूं तो अब रश्मि देसाई स्टार प्लस के शो ‘सयोनी’ के साथ टीवी पर वापस आ गई हैं. लेकिन इसी के साथ ही इस राज से पर्दा उठा दिया है कि वो किन वजहों से इतने वक्त तक टीवी की दुनिया से दूर थीं.
हाल ही में रश्मि देसाई ने ‘स्क्रीन’ को एक इंटरव्यू दिया. जहां उन्होंने करियर में लिए इस लंबे ब्रेक के बारे में बात की.एक्ट्रेस ने कहा कि- ” मैंने बीच में 3-4 साल तक काम करना बंद कर दिया था. मैंने एक गुजराती फिल्म की और Zee5 पर ‘हिसाब बराबर’ नाम की एक फिल्म की. मैंने बहुत ज्यादा काम नहीं किया, मेरा मन ही नहीं था. मुझे टीवी के ऑफर भी मिले, लेकिन मैं उनसे जुड़ नहीं पाई, या शायद उस समय मैं तैयार नहीं थी.
4 साल के ब्रेक में रश्मि ने क्या किया?
इस दौरान रश्मि देसाई ने खुलासा किया कि ”आमतौर पर कोई शो करने के बाद मैं 3-4 साल के लिए गायब हो जाती हूं. मैं वास्तव में बहुत सी चीजें भूलना चाहती थी. मैंने कई वर्कशॉप कीं, मैं खुद पर काम कर रही थी.” रश्मि ने बताया कि टीवी ने उन्हें कई सबक सिखाए हैं. जिनमें कुछ ऐसी बातें भी शामिल हैं जिन्हें उन्हें अपने दिमाग से निकाल देना चाहिए.
रश्मि ने बंद कर दिया ये काम
एक्ट्रेस ने कहा कि ”मुझे लगता है कि कुछ ट्रोलिंग पैसे देकर करवाई जाती है.” यही वजह है कि रश्मि ने अब सोशल मीडिया पर पूरी तरह से कमेंट्स पढ़ना बंद कर दिया है. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि ऑनलाइन अब्यूज की एक लिमिट होनी चाहिए, क्योंकि इसकी वजह से कई लोगों ने आत्महत्या तक कर ली है.
मेरा करियर खत्म हो गया है: रश्मि
रश्मि ने कहा कि ”एक एक्टर के तौर पर उन्हें अभी बहुत कुछ हासिल करना है. जब कोई अपने काम को लेकर इतना जुनूनी हो, तो आप उसे सिर्फ ग्लैमरस नजरिए से नहीं देख सकते. मेरे साथ ऐसा ही हुआ, और तब मैंने काम न करने का फैसला किया. TV आपको कोई ‘ऑब्जेक्ट’ नहीं बनाता, बल्कि यह आपको एक प्लेटफॉर्म देता है. TV की पहुंच किसी भी दूसरे प्लेटफॉर्म से कहीं ज्यादा है, लेकिन इसे एक तरह से गलत या बुरा माना जाता है. कई लोगों ने मुझसे कहा कि मेरा करियर खत्म हो चुका है.”

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.
Read More