Apple ने iPhone 18 Pro मॉडल को लॉन्च करने के तुरंत बाद मौजूद आईफोन्स की कीमतें बढ़ाकर फैन्स को तगड़ा झटका दिया है। ऐप्पल ने हाल ही में iPhone 17 और iPhone 16 की कीमतें बढ़ा दी हैं। अब कंपनी ने iPhone Air की कीमत में भी बढ़ोतरी कर दी है। यह लॉन्च प्राइस से 41% महंगा हो गया है। देखें नई कीमत

1/5![]()
iPhone Air: लॉन्च के समय कीमत
iPhone Air को भारत में तीन मेमोरी वेरिएंट में लॉन्च किया गया था और लॉन्च के समय इसके 256GB वेरिएंट की कीमत 1,19,900 रुपये, 512GB वेरिएंट की कीमत 1,39,900 रुपये और 1TB वेरिएंट की कीमत 1,59,900 रुपये थी।

2/5![]()
iPhone Air: अब 65,000 तक महंगा
अब ऐप्पल ने iPhone Air की कीमत 41 फीसदी तक बढ़ा दी है। बढ़ोतरी के बाद, 256GB वेरिएंट 1,49,900 रुपये (पूरे 30,000 रुपये महंगा), 512GB वेरिएंट 1,74,900 रुपये (पूरे 35,000 रुपये महंगा) और 1TB वेरिएंट 2,24,900 रुपये (पूरे 65,000 रुपये महंगा) का हो गया है। नई कीमतें ऐप्पल इंडिया वेबसाइट पर अपडेट हो गई हैं।

3/5![]()
iPhone Air: सबसे पतला आईफोन
आईफोन एयर क्लाउड व्हाइट, लाइट गोल्ड, स्काई ब्लू और स्पेस ब्लैक फिनिश में आता है। दावा किया गया है कि यह अब तक का सबसे पतला आईफोन मॉडल है, जिसका प्रोफाइल 5.6 एमएम है और इसका वजन 165 ग्राम है। ऐप्पल ने डिवाइस के आगे और पीछे दोनों तरफ सिरेमिक शील्ड 2 प्रोटेक्शन का इस्तेमाल किया है।

4/5![]()
iPhone Air: डिस्प्ले और प्रोसेसर
आईफोन एयर एक ई-सिम ओनली डिवाइस है जो iOS 26 पर चलता है और इसमें 6.5-इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है जिसमें 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस और प्रोमोशन फीचर्स हैं। यह बिन्ड A19 प्रो चिप से लैस है जिसमें छह-कोर सीपीयू, पांच-कोर जीपीयू और 16-कोर न्यूरल इंजन है, साथ ही सेकंड-जेनरेशन डायनामिक कैशिंग और ऐप्पल इंटेलिजेंस फीचर्स के लिए सपोर्ट भी है।

5/5![]()
iPhone Air: कैमरा और बैटरी लाइफ
ऐप्पल का सबसे पतला स्मार्टफोन 48-मेगापिक्सेल फ्यूजन मेन कैमरे के साथ आता है जिसमें सेंसर-शिफ्ट OIS और 2X टेलीफोटो क्षमता है। सामने की तरफ, इसमें 18-मेगापिक्सेल का सेंटर स्टेज कैमरा है, जो बाकी आईफोन 17 लाइनअप जैसा ही है। कनेक्टिविटी को ऐप्पल की नई N1 चिप से अपग्रेड किया गया है, जो वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ 6 को सपोर्ट करती है, साथ ही तेज नेटवर्किंग के लिए ज्यादा कुशल C1X मॉडेम भी है। ऐप्पल का दावा है कि इसकी बैटरी पूरे दिन चलेगी, जो 27 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और 30 मिनट में 50 प्रतिशत चार्जिंग देती है।

Gadgets Hindi News Apple Apple Iphone
Hindi Newsफोटोगैजेट्स₹65000 तक महंगा हुआ यह पुराना iPhone, Apple ने ग्राहकों को दी नई टेंशन