Delhi Crime: दिल्ली में महिला सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल उठा है. छठीं कक्षा में पढ़ने वाली मासूम यौन उत्पीड़न का शिकार हुई है. छात्रा दुकान से स्टेशनरी खरीदने गई थी. हाथ पैर बांधकर उसके साथ यौन उत्पीड़न हुआ. पुलिस ने पोक्सो में केस दर्ज कर लिया है.

![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/21/delhi-6th-grade-student-sexually-assaulted-2026-09-21-09-52-22.jpg)
Delhi Crime: दिल्ली में महिला सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल उठा है. छठीं कक्षा में पढ़ने वाली मासूम यौन उत्पीड़न का शिकार हुई है. छात्रा दुकान से स्टेशनरी खरीदने गई थी. हाथ पैर बांधकर उसके साथ यौन उत्पीड़न हुआ. पुलिस ने पोक्सो में केस दर्ज कर लिया है.
दिल्ली पुलिस ने बताया कि दिल्ली के सदर बाजार इलाके में एक दुकान के अंदर छठी क्लास की एक छात्रा के हाथ-पैर बांधकर कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया गया. यह घटना तब हुई जब लड़की स्टेशनरी का सामान खरीदने गई थी. बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर महिला पुलिस स्टेशन में रेप, POCSO एक्ट और गलत तरीके से बंधक बनाने से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.
Delhi Police say, "A class 6 student was allegedly sexually assaulted after her hands and legs were tied inside a shop in Delhi Sadar Bazar area. The girl had gone out to purchase stationery items when the incident allegedly took place. A case under relevant sections pertaining…
— ANI (@ANI) September 21, 2026
56 साल का मकसूद गिरफ्तार
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. साथ ही इस मामले में शुक्रवार को 56 साल के आरोपी मकसूद को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि आगे की जांच चल रही है. घटना को लेकर लोगों मेंं आक्रोश है. लोग उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: DUSU Election Result: टेनिस कोर्ट से डूसू की सत्ता तक, जानें कौन हैं डीयू छात्रसंघ के प्रमुख यश डबास
हाल ही में शर्मसार हुई थी दिल्ली
दिल्ली के नॉर्थ दिल्ली इलाके में नाबालिग लड़की की हत्या का एक गंभीर मामला सामने आया था. पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपियों ने शव को सुनसान जगह पर छोड़ दिया था. बाद में शव के कुछ हिस्से आवारा कुत्तों द्वारा खाए हुए मिले. पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर को स्वरूप नगर इलाके में कुशक रोड के पास खेत के नजदीक एक लड़की का बुरी तरह सड़ा-गला शव बरामद किया गया था. शव की स्थिति इतनी खराब थी कि शुरुआती जांच में पुलिस के लिए मृतक की पहचान और लिंग का पता लगाना भी मुश्किल हो गया था.
जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने मृतका की पहचान नाबालिग लड़की के तौर पर की. मामले में चार आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आई, जिनमें तीन नाबालिग बताए गए हैं. पुलिस का आरोप है कि लड़की के साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या की गई और शव को खुले स्थान पर छोड़ दिया गया. शव की बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों तक पहुंचने के लिए अलग-अलग पहलुओं की पड़ताल की. घटना ने राजधानी में नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.
यह भी पढ़ें: IGI एयरपोर्ट पर 2.168 किलो सोना बरामद, दुबई से आए दो तस्कर पकड़ाए
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें