business-finance

₹5 लाख निवेश पर मिलेंगे ₹7.25 लाख! पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का जानें गणित

August 15, 2026

₹5 लाख निवेश पर मिलेंगे ₹7.25 लाख! पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का जानें गणित

Post Office TD Scheme: ₹5 लाख जमा करने पर कितना मिलेगा? जानें 1, 3 और 5 साल का पूरा हिसाब

Post Office TD Scheme: अगर आप अपना पैसा ऐसी जगह लगाना चाहते हैं, जहां फिक्स्ड डिपॉजिट जैसा तय ब्याज मिले, लेकिन बैंक की जगह पोस्ट ऑफिस को चुनना चाहते हैं, तो Post Office Time Deposit यानी TD आपके लिए एक ऑप्शन हो सकता है. इसमें आप अपनी जरूरत के हिसाब से 1 साल से लेकर 5 साल तक के लिए पैसा जमा कर सकते हैं.

कितने साल के लिए कितना ब्याज?

Post Office TD में अलग-अलग अवधि के लिए अलग ब्याज दर मिलती है.

  • 1 साल की TD: 6.9% सालाना ब्याज
  • 2 साल की TD: 7.0% सालाना ब्याज
  • 3 साल की TD: 7.1% सालाना ब्याज
  • 5 साल की TD: 7.5% सालाना ब्याज
  • यानी सबसे ज्यादा ब्याज 5 साल की TD पर मिलता है.

Bank FD और Post Office TD में क्या फर्क?

इस स्कीम में ब्याज की गणना हर तिमाही की जाती है, लेकिन ब्याज का भुगतान सालाना आधार पर किया जाता है.बैंक FD में ब्याज दरें समय के साथ बदल सकती हैं. बैंक आमतौर पर अपनी ब्याज दरों में बदलाव RBI की नीतियों और बाजार की स्थिति को देखते हुए करते हैं. हालांकि, FD शुरू करते समय जो ब्याज दर तय होती है, वह आम तौर पर उस FD की अवधि के लिए लागू रहती है.

Post Office TD में भी निवेश करते समय तय ब्याज दर के हिसाब से रिटर्न मिलता है. इसलिए निवेश करने से पहले उस समय लागू ब्याज दर जरूर चेक कर लेनी चाहिए.

5 साल की TD पर मिल सकता है टैक्स बेनिफिट

Post Office TD में सिर्फ ₹1,000 से निवेश शुरू किया जा सकता है. इसके बाद आप ₹100 के गुणक में कितनी भी रकम जमा कर सकते हैं. इस स्कीम में निवेश की कोई अधिकतम सीमा तय नहीं है.

अगर आप 5 साल वाली TD चुनते हैं, तो Income Tax Act के Section 80C के तहत टैक्स छूट का फायदा मिल सकता है. हालांकि, टैक्स नियमों के अनुसार मिलने वाली छूट और उसकी सीमा को निवेश करने से पहले जरूर समझ लें.

मैच्योरिटी के बाद बढ़ा सकते हैं अवधि

Post Office TD की अवधि पूरी होने के बाद इसे आगे बढ़ाने का ऑप्शन भी मिलता है.

  • 1 साल की TD को 6 महीने तक बढ़ाया जा सकता है.
  • 2 साल की TD को 12 महीने तक बढ़ाया जा सकता है.
  • 3 और 5 साल की TD को 18 महीने तक बढ़ाया जा सकता है.

इसमें सिंगल और ज्वॉइंट अकाउंट, दोनों तरह की सुविधा मिलती है. यानी आप अपनी जरूरत के हिसाब से अकेले या किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अकाउंट खोल सकते हैं.

निवेश की अवधि ब्याज दर (सालाना) ₹5 लाख के निवेश पर कुल ब्याज

मैच्योरिटी पर मिलने वाली कुल राशि

1 साल 6.90% ₹33,301 ₹5,33,301
2 साल 7.00%
3 साल 7.10% ₹1,17,538 ₹6,17,538
5 साल 7.50% ₹2,24,974 ₹7,24,974

₹5 लाख जमा करने पर कितना मिलेगा?

अगर आप 1 साल की TD में ₹5 लाख जमा करते हैं, तो दिए गए हिसाब के मुताबिक करीब ₹33,301 ब्याज मिल सकता है.वहीं, 3 साल के लिए ₹5 लाख जमा करने पर रकम बढ़कर करीब ₹6,17,538 हो सकती है. यानी करीब ₹1,17,538 का ब्याज मिल सकता है.

अगर ₹5 लाख को पूरे 5 साल के लिए जमा रखा जाए, तो यह रकम बढ़कर करीब ₹7,24,974 हो सकती है. यानी इस दौरान करीब ₹2,24,974 ब्याज से मिल सकते हैं.

आपके लिए क्यों खास है Post Office TD?

Post Office Time Deposit उन लोगों के लिए एक ऑप्शन हो सकता है, जो अपने पैसे पर पहले से तय ब्याज के साथ रिटर्न चाहते हैं और ज्यादा जोखिम नहीं लेना चाहते.खासकर 5 साल की TD में मिलने वाला टैक्स लाभ इसे और आकर्षक बना सकता है. हालांकि, निवेश करने से पहले मौजूदा ब्याज दर, टैक्स नियम और अपनी जरूरत के हिसाब से स्कीम की शर्तें जरूर जांच लें.

यह भी पढ़ें- सैलरी कितनी भी हो, बिना कमाई के कितने दिन चल सकते हैं आप? आज ही करें ये आसान कैलकुलेशन

DA Hike 2026: कर्मचारियों के DA का पूरा हिसाब समझें, कैसे तय होती है दर और कब मिलता है बढ़ा हुआ पैसा?

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button