business-finance

5% चढ़ा यह नया स्टॉक, 52 वीक हाई पर पहुंचा दाम, तेजी की वजह क्या?

September 11, 2026

Sep 11, 2026 11:50 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • Milky Mist के शेयरों में आज शुक्रवार को अपर सर्किट लगा है
  • कंपनी के शेयरों का दाम 5 प्रतिशत और चढ़ गया
Milky Mist share price jumped check

Milky Mist के शेयरों की कीमतों में आज 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

Milky Mist के शेयरों में स्टॉक मार्केट में जारी गिरावट के उलट आज तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर आज शुक्रवार को कल की क्लोजिंग की तुलना में 279.90 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 5 प्रतिशत की उछाल के बाद 293.30 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह कंपनी का बीएसई में 52 वीक हाई है। कंपनी का शेयर बाजार में 52 वीक लो लेवल 165 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 22579 करोड़ रुपये का है। बता दें, अपने 52 वीक लो लेवल से स्टॉक का दाम 75 प्रतिशत से अधिक चढ़ चुका है। वहीं, आईपीओ की कीमत की तुलना में कंपनी ने शेयर बाजार में 106 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

क्यों तेजी देखने को मिली आज? (Milky Mist Share Price)

कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह दो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का शुरू होना है। Skyr और Greek Yogurt की कमशनिंग से निवेशक गदगद है। यह दोनों मैन्युफैक्चरिंग यूनिट तमिलनाडु में स्थित है। कंपनी अधिक प्रोटीन डेरी सेगमेंट में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। बता दें, इसकी क्षमता रोजाना 150 टन की है। यह प्लांट 40 करोड़ रुपये में तैयार हुआ है।

पहली तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन रहा शानदार (Milky Mist Q1 Results)

मिल्की मिस्ट का प्रॉफिट पहली तिमाही के दौरान 64.68 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 889.81 प्रतिशत अधिक रहा है। वहीं, रेवन्यू (ऑपरेशनल) 43.60 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ पहली तिमाही में 973.45 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी का EBITDA पहले क्वार्टर के दौरान 74.50 प्रतिशत बढ़ा है। अप्रैल से जून के दौरान 144.89 करोड़ रुपये रहा है।

यह आईपीओ 11 अगस्त को खुला था। आईपीओ पर दांव लगाने के लिए निवेशकों के पास 13 अगस्त तक मौका था। कंपनी के आईपीओ का साइज 1553 करोड़ रुपये था। आईपीओ में फ्रेश शेयर और ऑफर फार सेल दोनों शामिल किया गया था। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 140 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया था।

तीन दिन के ओपनिंग के दौरान आईपीओ को कुल 59 गुना सब्सक्राइब किया गया था। आईपीओ रिटेल कैटगरी में 8.86 गुना सब्सक्राइब किया गया।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

See Less