Jul 27, 2026 10:50 am ISTलाइव हिन्दुस्तान
मुख्य बातें
- 5 दिन पहले शेयर बाजार में उतरी कंपनी मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज के स्टॉक 140% से अधिक उछल गए हैं
- 5 दिन में ही मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज के शेयर 331 रुपये से बढ़कर 800 रुपये के पार जा पहुंचे हैं

Millworks Technologies के शेयर 5 दिन में अपने आईपीओ प्राइस के मुकाबले 140% से अधिक उछल गए हैं।
शेयर बाजार की नई-नवेली कंपनी मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज धमाल मचाए हुए है। शेयर मार्केट में कंपनी के शेयर दहाड़ रहे हैं। मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज के शेयर सोमवार को BSE में 5 पर्सेंट की तूफानी तेजी के साथ 802.50 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयर लगातार पांचवें दिन अपर सर्किट पर हैं। 5 दिन में मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज के शेयर 140 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयरों में यह तेजी इसके आईपीओ प्राइस से देखने को मिली है। मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज के शेयर सोमवार 21 जुलाई 2026 को बाजार में लिस्ट हुए थे।
140% से अधिक उछल गए हैं मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज के शेयर
मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज (Millworks Technologies) के आईपीओ में शेयर का दाम 331 रुपये था। कंपनी के शेयर सोमवार 21 जुलाई को BSE में 90 पर्सेंट के फायदे के साथ 628.90 रुपये पर लिस्ट हुए। लिस्टिंग वाले दिन ही मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज के शेयर 5 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 660.30 रुपये पर पहुंच गए। इसके बाद से कंपनी के शेयरों में लगातार अपर सर्किट लग रहा है। कंपनी के शेयर सोमवार 27 जुलाई को 802.50 रुपये पर जा पहुंचे हैं। आईपीओ प्राइस के मुकाबले मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज के शेयर 5 दिन में ही 140 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी का मार्केट कैप सोमवार को 1367 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है।
219 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ कंपनी का IPO
मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज (Millworks Technologies) का आईपीओ टोटल 219.54 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों या इंडीविजुअल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 216.60 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) कैटेगरी में 260.37 गुना दांव लगा। मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का कोटा 194.05 गुना सब्सक्राइब हुआ। मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते थे। आईपीओ की 2 लॉट में 800 शेयर थे। आईपीओ से पहले मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज के शेयरों में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 65.08 पर्सेंट थी, जो कि अब 47.18 पर्सेंट रह गई है।
क्या करती है मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज?
मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज (Millworks Technologies) की शुरुआत नवंबर 2021 में हुई है। मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज एक प्रिसिशन इंजीनियरिंग एंड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। रेलवे, एयरोस्पेस, डिफेंस, मेट्रो रेल, ड्रोन और सेमीकंडक्टर इंडस्ट्रीज के लिए हाई-प्रिसिशन कंपोनेंट्स और असेंबलीज के डिजाइन, डिवेलपमेंट और प्रॉडक्शन में कंपनी का स्पेशलाइजेशन है। मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज रेलवे कोच कंपोनेंट्स, ब्रेकिंग सिस्टम्स, डोर मैकेनिज्म, मेट्रो ट्रेन कप्लर्स, एयरोस्पेस एंड एयरोनॉटिकल कंपोनेंट्स, ड्रोन पार्ट्स और सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग इक्विपमेंट के लिए प्रिसिशन कंपोनेंट्स बनाती है।
लेखक के बारे में
Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।
और पढ़ें