education

Top MBA Colleges 2026: ये हैं देश के टॉप MBA कॉलेज, IIM के साथ IIT भी हैं शामिल

July 27, 2026

Jul 27, 2026 10:51 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Top MBA Colleges in India: एमबीए करने की सोच रहे हैं? NIRF रैंकिंग के जरिए जानिए भारत के टॉप 20 मैनेजमेंट कॉलेजों के बारे में, जहां से पढ़ाई कर आप अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं।

Top MBA Colleges 2026

टॉप एमबीए काॅलेज

Top MBA Colleges 2026: देश के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट इंस्टीटयूट में दाखिले के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2026) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से शुरू होने जा रही है। ऐसे में यदि आप भी एमबीए (MBA) करके कॉरपोरेट जगत में एक शानदार करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो आवेदन फॉर्म भरने और लक्ष्य तय करने से पहले देश के टॉप बिजनेस स्कूलों (B-Schools) के बारे में जानना बेहद जरूरी है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एनआईआरएफ (NIRF) रैंकिंग के आधार पर आइए जानते हैं देश के टॉप 20 मैनेजमेंट कॉलेजों की लिस्ट, ताकि आप अपनी तैयारी और आवेदन को सही दिशा दे सकें।

NIRF रैंकिंग किसी भी संस्थान की पढ़ाई की क्वालिटी, फैकल्टी, रिसर्च, प्लेसमेंट और बुनियादी सुविधाओं को ध्यान में रखकर तैयार की जाती है। इस रैंकिंग के आधार पर देश के टॉप 20 मैनेजमेंट इंस्टीटयूट के बारे में विस्तार से जानते हैं, ताकि आप अपने सपनों को सही दिशा दे सकें।

भारत के टॉप 20 मैनेजमेंट इंस्टीटयूट की लिस्ट

  1. आईआईएम अहमदाबाद

2. आईआईएम बैंगलोर

3. आईआईएम कोझिकोड

4. आईआईटी दिल्ली - प्रबंधन अध्ययन विभाग (IIT Delhi)

5. आईआईएम लखनऊ

6. आईआईएम मुंबई

7. आईआईएम कलकत्ता

8. आईआईएम इंदौर

9. मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट - एमडीआई, गुरुग्राम (MDI)

10. एक्सएलआरआई - जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर (XLRI)

11. सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, पुणे

12. आईआईटी खड़गपुर

13. आईआईटी मद्रास

14. आईआईटी बॉम्बे

15. आईआईएम रायपुर

16. आईआईएम तिरुचिरापल्ली

17. भारतीय विदेश व्यापार संस्थान - आईआईएफटी (IIFT)

18. आईआईएम रांची

19. आईआईएम रोहतक

20. एस. पी. जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, मुंबई (SPJIMR)

MBA में एडमिशन के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और मानदंड

टॉप मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में एमबीए (MBA) प्रोग्राम में एडमिशन के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से न्यूनतम 50 से 60 प्रतिशत अंकों के साथ बैचलर डिग्री होना अनिवार्य है, हालांकि यह न्यूनतम अंक सीमा वर्ग (Category) के अनुसार भिन्न हो सकती है; इसके साथ ही अभ्यर्थियों को CAT, XAT या GMAT जैसे प्रवेश परीक्षाओं में भी अच्छे अंक पर्सेंटाइल हासिल करने होते हैं।

छात्रों के लिए सही राह

इन टॉप 20 संस्थानों में प्रवेश पाना हर विद्यार्थी का सपना होता है। इन कॉलेजों में न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर का MBA कोर्स पढ़ाया जाता है, बल्कि पढ़ाई पूरी होते ही देश-विदेश की बड़ी कंपनियों में शानदार प्लेसमेंट के अवसर भी मिलते हैं। इसलिए, यदि आप एमबीए में अपना उज्ज्वल भविष्य देख रहे हैं, तो इन टॉप-20 NIRF रैंक वाले संस्थानों की लिस्ट को ध्यान में रखकर अपनी तैयारी शुरू करें और अपने सपनों के बी-स्कूल का चयन करें।

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें