world-news

काशी विश्वनाथ में जल्दी दर्शन के नाम पर 4 हजार की ठगी, पुलिस ने ऐसे दिलवाए पैसे वापस; VIDEO वायरल| Navbharat Live

August 3, 2026

Updated On: Aug 03, 2026 | 06:32 PM IST

विज्ञापन

सार

Kashi Vishwanath Temple Fraud : वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में जल्दी दर्शन कराने का झांसा देकर कर्नाटक के दंपत्ति से 4,000 रुपये ठग लिए गए। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी को पकड़कर रकम वापस दिलाई।

A Karnataka couple allegedly duped of Rs 4,000 for "quick darshan" at Kashi Vishwanath Temple got their money back after prompt police action, and the video has gone viral.

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)

विस्तार

Quick Darshan Scam : सावन के महीने में देशभर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर से ठगी का एक मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वायरल वीडियो के मुताबिक, कर्नाटक से दर्शन करने आए एक दंपत्ति को जल्दी दर्शन कराने का झांसा देकर एक युवक ने 4,000 रुपये ठग लिए।

बताया जा रहा है कि भीड़ अधिक होने के कारण दंपत्ति लाइन में इंतजार कर रहे थे, तभी एक युवक उनके पास पहुंचा और पैसे लेकर वीआईपी या जल्दी दर्शन कराने का भरोसा दिया। दंपत्ति ने उस पर विश्वास करते हुए 4,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए, लेकिन रकम मिलते ही आरोपी वहां से गायब हो गया।

वाराणसी : काशी विश्वनाथ मंदिर की लाइन में लगी महिला से VIP दर्शन कराने के नाम पर एक दलाल ने 4 हजार रुपए ऑनलाइन वसूल लिए। पुलिस ने कर्नाटक की महिला को 4 हजार रुपए वापस दिलाए और मुफ्त दर्शन करवाए। pic.twitter.com/vFEV6lOmVG — Sachin Gupta (@Sachingupta) August 3, 2026

काशी विश्वनाथ में जल्दी दर्शन के नाम पर 4 हजार की ठगी

जानकारी के अनुसार, पीड़ित दंपत्ति मैसूरु के रहने वाले नंदिनी और विनायक हैं, जो अपने दो अन्य साथियों के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। आरोपी के गायब होने के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद सिगरा थाना क्षेत्र के इंस्पेक्टर शिवकांत मिश्रा से मदद मांगी।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और कुछ ही देर में बसंत पांडे नामक आरोपी को ढूंढ़ निकाला। पुलिस ने उससे ठगी गई पूरी रकम वापस दिलवाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस अधिकारी की कार्रवाई की लोग सराहना कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

ये खबर भी पढ़ें : पिछले साल नहीं मिला था एक भी फ्रेंडशिप बैंड, इस बार नन्ही बच्ची की मुस्कान जीत रही दिल; VIDEO वायरल

पुलिस ने आरोपी को पकड़कर रकम वापस दिलाई

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की कई प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कई लोगों ने इंस्पेक्टर की ईमानदारी और तत्परता की तारीफ करते हुए उन्हें सलाम किया। वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थलों पर ऐसे ठग सक्रिय रहते हैं, इसलिए श्रद्धालुओं को किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में नहीं आना चाहिए।

कुछ लोगों ने सलाह दी कि मंदिर प्रशासन की आधिकारिक व्यवस्था का ही उपयोग करें और किसी को भी जल्दी दर्शन के नाम पर पैसे न दें। हालांकि, वायरल वीडियो में किए जा रहे सभी दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

Follow Navbharatlive whatsapp