Published: Friday, July 31, 2026, 15:43 [IST]
Shweta Tiwari Affairs: टीवी से लेकर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत हसीना श्वेता तिवारी की पर्सनल लाइफ अक्सर सुर्खियों में रही है। उनकी दो दर्दनाक शादियां और फिर तलाक ने उनकी लाइफ में उथ-पुथल मचा दी थी। सिर्फ इतना ही नहीं समय-समय पर उनका नाम कई स्टार्स के साथ भी जोड़ा गया। हालांकि इन रिश्तों की कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई लेकिन इसके चलते वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं।
एक्स हसबेंड राजा चौधरी ने खोली श्वेता तिवारी की पोल
वहीं हाल ही में श्वेता तिवारी के पहले पूर्व पति एक्टर राजा चौधरी ने हालिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। राजा चौधरी ने पूर्व पत्नी श्वेता तिवारी को लेकर दावा किया है कि एक्ट्रेस का कई मर्दों के साथ अफेयर था। राजा ने साफ कहा है कि उनकी एक्स वाइफ श्वेता के अफेयर के चर्चे हर तरफ होते थे।
किन-किन मर्दों से जुड़ा श्वेता तिवारी का नाम-
1. सीजेन खान
टीवी के फेमस सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में साथ काम करने के दौरान श्वेता तिवारी और सीजेन खान की नजदीकियों की खबरें खूब चर्चा में रही थीं उस समय दोनों के अफेयर की अफवाहें भी उड़ी थीं लेकिन श्वेता ने हमशा इस बात से इनकार किया था। हालांकि सीजेन ने एक इंटरव्यू में ये कबूल किया था कि वह और श्वेता एक खास रिश्ते में थे लेकिन श्वेता ने सीजेन को हमेशा अपना अच्छा दोस्त बताया।
2. फहमान खान
साल 2023 में श्वेता तिवारी का नाम एक्टर फहमान खान के साथ भी जोड़ा गया था। दोनों की साथ में तस्वीरें और वीडियोज सामने आने के बाद डेटिंग की अटकलें तेज हो गई थीं। हालांकि फहमान और श्वेता दोनों ने साफ कहा था कि वो दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और उनके बीच किसी तरह का प्रेम संबंध नहीं है।
3. विशाल आदित्य सिंह
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में श्वेता तिवारी और विशाल आदित्य सिंह के रिश्ते को लेकर भी दावे किए गए थे। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इन खबरों की पुष्टि नहीं की। उन्होंने हमेशा एक-दूसरे को अच्छा दोस्त और सहकर्मी ही बताया।
4. मनोज तिवारी
कहा जाता है कि राजा चौधरी से अलग होने के बाद भोजुपरी सुपरस्टार, सिंगर और सांसद मनोज तिवारी के साथ श्वेता तिवारी का नाम जुड़ने लगा था। हालांकि दोनों की बॉन्डिंग लोगों को खूब पसंद थी लेकिन मनोज तिवारी की एक्स वाइफ रानी तिवारी को ये सब बिल्कुल भी पसंद नहीं था। आपको बता दें कि श्वेता तिवारी ने मनोज तिवारी के साथ कई भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में काम किया है। साथ ही बिग बॉस 4 में भी, दोनों साथ ही नजर आए थे। बिग बॉस के घर में दोनों के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं। वहीं मनोज तिवारी की शादी टूट गई लेकिन श्वेता तिवारी के साथ उनकी दोस्ती अभी भी जारी है।
राजा चौधरी और श्वेता तिवारी की लव मैरिज और तलाक
-आपको बता दें कि श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी एक फेमस प्रोड्यूसर और एक्टर थे। कहा जाता है कि राजा चौधरी और श्वेता तिवारी ने लव मैरिज की थी लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया था और दोनों ने तलाक ले लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजा चौधरी के प्यार में पड़ने के लिए श्वेता तिवारी ने केवल 2 महीने का समय लिया था।
-श्वेता तिवारी और राजा चौधरी ने साल 1998 में शादी की थी। दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। उस समय श्वेता तिवारी की उम्र सिर्फ 19 साल थी। कहा जाता है कि शादी के कुछ समय बाद तक तो श्वेता तिवारी और राजा चौधरी ने अच्छे से समय बिताया लेकिन जल्द ही श्वेता तिवारी को राजा चौधरी ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया था। श्वेता तिवारी ने कई इंटरव्यूज में ये बताया है कि शराब के नशे में श्वेता तिवारी के साथ राजा चौधरी खूब मारपीट करते थे। हालांकि अपनी बेटी की वजह से श्वेता तिवारी ने राजा से कुछ नहीं कहा था।
-श्वेता तिवारी ने बताया था कि कई साल साथ बिताने के बाद उन्होंने एक दिन पति राजा चौधरी को किसी और के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था, जिसके बाद उन्होंने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला कर लिया था। 6 साल तक कोर्ट में लड़ाई लड़ने के बाद श्वेता तिवारी ने राजा चौधरी से साल 2007 में तलाक ले लिया था। कपल की एक बेटी पल तिवारी भी है, जो अपनी मां के साथ ही रहती हैं।
श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली की शादी और तलाक
-पहले पति को तलाक देने के बाद श्वेता तिवारी की लाइफ में अभिनव कोहली की एंट्री हुई थी। दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 13 जुलाई 2013 को शादी कर ली थी। शादी के बाद साल 2016 में उनके बेटे रेयांश का जन्म हुआ। शुरुआत में दोनों की शादीशुदा जिंदगी अच्छी रही लेकिन कुछ साल बाद उनके रिश्ते में तनाव की खबरें सामने आने लगीं।
-साल 2019 में श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा और अपनी बेटी पलक तिवारी के साथ गंदा बर्ताव करे जैसे गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद दोनों अलग हो गए और बेटे की कस्टडी को लेकर भी उनके बीच कानूनी विवाद लंबे समय तक सुर्खियों में रहा था।