world-news

'मैं ट्रेलर देखकर एक्साइटेड हो गया हूं...' धुरंधर के बाद Ramayana का बजा पाकिस्तान में डंका

July 31, 2026

बॉलीवुड

  • Authored by: कुमार सरस
  • Updated Jul 31, 2026, 03:45 PM IST

Ramayana Trailer: बीते दिन रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी रामायण का ट्रेलर वायरल हो गया है।

Image

फिल्म Ramayana का बजा पाकिस्तान में डंका (pic credit-ramayana trailer)

पाकिस्तान में वायरल हुआ 'रामायण' का ट्रेलर

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हो रही है। भारत ही नहीं, पाकिस्तान में भी इस ट्रेलर को खूब पसंद किया जा रहा है। कई पाकिस्तानी यूट्यूबर्स और कंटेंट क्रिएटर्स ने ट्रेलर पर रिएक्शन वीडियो शेयर किए हैं और फिल्म के भव्य विजुअल्स, वीएफएक्स और स्टारकास्ट की जमकर तारीफ की है। एक पाकिस्तानी यूट्यूबर ने कहा कि ट्रेलर देखकर वह काफी एक्साइटेड हो गए हैं। उन्होंने फिल्म के शानदार वीएफएक्स, बड़े पैमाने पर बने सेट और भव्य निर्माण की तारीफ की। उन्होंने रणबीर कपूर और यश की एंट्री को भी शानदार बताया। हालांकि, उन्होंने फिल्म का बजट 1000 करोड़ रुपये बताया, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें सुधारते हुए कहा कि रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट इससे कहीं ज्यादा बताया जा रहा है। वहीं, दूसरे पाकिस्तानी यूट्यूबर ने भी ट्रेलर की तारीफ करते हुए कहा कि रावण का लुक बेहद दमदार है। उन्होंने फिल्म के CGI, एक्शन सीक्वेंस और विजुअल्स को शानदार बताया। ट्रेलर देखते हुए वह कई बार "वाह" कहते नजर आए और फिल्म के ट्रेलर की सराहना की।

आलिया भट्ट ने किया रिएक्ट

बताते चलें कि आलिया भट्ट ने भी रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' के नए ट्रेलर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर कर लोगों का उत्साह बढ़ाया। 'रामायण' को लेकर दिए आलिया भट्ट के रिएक्शन ने फैंस का ध्यान खींच लिया। उन्होंने ट्रेलर रीपोस्ट किया और इमोजिस के साथ लिखा 'DIWALI 2026।' इसके अलावा भी बॉलीवुड और टीवी के कई स्टार्स ने रामायण के ट्रेलर पर प्यार बरसाया है।

Kumar Sarash

कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood

End of Article