entertainment

39 साल बाद ‘मिस्टर इंडिया’ वाले लुक में दिखे अनिल कपूर, बोले- 'चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट'

October 10, 2026

अनिल कपूर 39 साल बाद ‘मिस्टर इंडिया’ के पुराने लुक में नजर आए. उन्होंने बताया कि जैकेट चोर बाजार से खरीदी थी और आज भी उन्हें वो शर्ट, पैंट और जैकेट फिट आते हैं.

Written By : हिमांशी चौधरी |  Updated at : 10 Oct 2026 10:26 PM (IST)

Preferred Sources

Anil Kapoor revives Mr India look after 39 years reveals Chor Bazaar Jacket story 39 साल बाद ‘मिस्टर इंडिया’ वाले लुक में दिखे अनिल कपूर, बोले- 'चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट'

'मिस्टर इंडिया' वाले लुक में अनिल कपूर

Source : teamanilkapoor/ Instagram

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर अपने 39 साल पुराने ‘मिस्टर इंडिया’ वाले लुक को लेकर एक बार फिर चर्चा में है. उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फिल्म में पहने अपने पुराने कॉस्ट्यूम में नजर आ रहे हैं. इस दौरान उन्होंने अपनी मशहूर जैकेट से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया. अनिल ने बताया कि उन्होंने यह जैकेट चोर बाजार से खरीदी थी. खास बात यह है कि इतने साल बाद भी उनकी शर्ट, पतलून और जैकेट उन्हें फिट आती हैं.

39 साल बाद भी फिट आए पुराने कपड़े

अनिल कपूर का फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में निभाया गया किरदार हिंदी सिनेमा के यादगार कैरेक्टर्स में से एक है. अब अनिल कपूर ने एक बार फिर उसी पुराने लुक को अपनाया है. बीटीएस वीडियो में वह फिल्म में पहनी शर्ट, पैंट और जैकेट में नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के साथ उन्होंने अपने पुराने कॉस्ट्यूम से जुड़ी यादें भी साझा कीं.

अनिल कपूर ने बताया कि जब शो की टीम ने ‘मिस्टर इंडिया’ वाला कॉस्ट्यूम ढूंढने की बात कही, तो उन्होंने बताया कि यह उनके पास अब भी सुरक्षित है. इस बीटीएस वीडियो में वो कहते सुनाई दे रहे हैं कि ये कपड़े आज भी उन्हें फिट आ रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘शर्ट आज भी मुझे फिट आती है, पैंट भी फिट आती है और जैकेट भी. 39 साल बाद भी सब कुछ फिट है!’

चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट

बीटीएस वीडियो में अनिल कपूर ने अपनी जैकेट की खरीदारी से जुड़ा किस्सा भी सुनाया. अनिल कपूर ने कहा, ‘यह जैकेट मैंने चोर बाजार से खरीदी थी. इत्तेफाक से इन दिनों मेरे बाल भी लंबे हैं, जैसे ‘मिस्टर इंडिया’ में थे. तो आज बाल भी इस लुक के साथ खूब जंच रहे हैं!’

यहां देखें वीडियो:

‘इंडिया के टॉप 1%’ के खास एपिसोड में दिखेंगे अनिल

अनिल कपूर का यह पुराना लुक स्टार प्लस के शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ के एक खास एपिसोड से जुड़ा है. इस वीडियो में अनिल कपूर ने कहा, ‘हर कोई ‘मिस्टर इंडिया’ बन सकता है. यह एपिसोड उन लोगों के लिए है, जो देश की सेवा करते हैं. वे बिना किसी बदले की उम्मीद के देश के लिए काम करते हैं, क्योंकि इसे अपना फर्ज मानते हैं. ऐसे ही लोगों के योगदान से हमारा देश बनता है.’

‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होता है. इसे जियोहॉटस्टार पर भी देखा जा सकता है.

और पढ़ें

हिमांशी चौधरी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर चुकीं हैं और फिलहाल ABP Live के साथ बतौर इंटर्न एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इससे पहले वे 'मैं भी भारत' में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने ट्राइबल बीट से जुड़ी न्यूज रिसर्च, स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग, वॉयसओवर और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन की जिम्मेदारी संभाली थी. पत्रकारिता के साथ उन्हें डिजिटल स्टोरीटेलिंग और वीडियो कंटेंट प्रोडक्शन का भी अनुभव है. संपर्क करें-  [email protected]

Read More

Published at : 10 Oct 2026 10:26 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola