world-news

रक्षाबंधन पर कुल्लू में हादसा, बस का ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल

August 28, 2026

कुल्लू में रक्षाबंधन पर HRTC बस पहाड़ी से टकरा गई. हादसे में करीब 70 यात्रियों में से 38 घायल हुए, जिनमें अधिकतर महिलाएं हैं. सभी को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

Written By : पराक्रम चन्द |  Updated at : 28 Aug 2026 06:28 PM (IST)

Preferred Sources

Kullu Hrtc Bus Accident 38 Passengers Injured Raksha Bandhan Himachal News ANN रक्षाबंधन पर कुल्लू में हादसा, बस का ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल

(हिमाचल में बस दुर्घटना)

Source : पराक्रमचंद

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में रक्षाबंधन के दिन बड़ा सड़क हादसा हो गया. जिला मुख्यालय के पास व्यासर-भेखली सड़क पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई. हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई.

जानकारी के मुताबिक, बस व्यासर-भेखली से कुल्लू की ओर आ रही थी. बस में करीब 70 यात्री सवार थे. हादसे में 38 यात्रियों के घायल होने की सूचना है. घायलों में अधिकतर महिलाएं शामिल हैं. सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया है.

यह भी पढ़ें- कंगना रनौत ने भाई अक्षत को बांधी राखी, तस्वीरें शेयर कर लिखा- 'मेरे प्यारे भाई...'

रक्षाबंधन पर सफर कर रही थीं बड़ी संख्या में महिलाएं

बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन के अवसर पर बस में बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाईयों के घर जा रही थीं या लौट रही थीं. इसी दौरान व्यासर-भेखली सड़क पर बस अचानक अनियंत्रित हो गई और पहाड़ी से जा टकराई. टक्कर के बाद यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए.

38 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

हादसे में घायल हुए 38 लोगों को तत्काल क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले जाया गया. अस्पताल में घायलों का इलाज शुरू किया गया. घायलों में महिलाओं की संख्या अधिक बताई जा रही है. स्थानीय लोगों और प्रशासन की तत्परता से घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल सभी घायलों की स्थिति और उनकी चोटों की गंभीरता के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है.

मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई. टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जानकारी के अनुसार बस के अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराने की बात सामने आई है. हालांकि दुर्घटना की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

राहत की बात, कोई जनहानि नहीं

हादसे में 38 यात्रियों के घायल होने के बावजूद राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं है. प्रशासन की ओर से घायलों को हरसंभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस हादसे से जुड़े तमाम पहलुओं की जांच कर रही है. बस की स्थिति, सड़क की परिस्थितियों और दुर्घटना के संभावित कारणों को भी जांच के दायरे में रखा गया है. रक्षाबंधन के दिन हुए इस हादसे के बाद इलाके में लोगों के बीच चिंता का माहौल है.

यह भी पढ़ें- हिमकेयर योजना में बदलाव, अब वास्तविक खर्च के आधार पर कर सकेंगे दावा

पराक्रम चन्द 20 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं. हिमाचल की हर छोटी-बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. सियासी खबरों में खास दिलचस्पी रखते हैं. उन्होंने हिंदी में एम फिल हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से किया है. उन्हें महर्षि नारद पुरस्कार से 2019 में सम्मानित किया गया.

Read More

Published at : 28 Aug 2026 06:22 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola