ऑस्प्रे के ज्यादातर बाहरी फीचर्स नेक्सन जैसे ही हैं। कलर के ऑप्शन भी काफी हद तक एक जैसे हैं। हालांकि, इन शेड्स के लिए अलग-अलग नामों का इस्तेमाल किया गया है। जैसे, भारत में नेक्सन के 'प्रिस्टीन व्हाइट' कलर को साउथ अफ्रीका में 'फर्स्ट लाइट' नाम दिया गया है।
टाटा मोटर्स भारतीय बाजार के साथ ग्लोबल मार्केट में भी अपनी मौजूदगी को मजबूत कर रही है। कंपनी ने इस कड़ी में अब साउथ अफ़्रीका में अपनी मौजूदगी बढ़ाते हुए नेक्सन को ZAR 2,49,900 (करीब 14.80 लाख रुपए) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। साउथ अफ़्रीका में नेक्सन को ऑस्प्रे (Osprey) नाम से बेचा जा रहा है। इसका नाम 'ऑस्प्रे' शिकारी पक्षी के नाम पर रखा गया है, जो अपनी सहनशक्ति और फुर्ती के लिए जाना जाता है। आपको याद होगा कि 2019 में साउथ अफ्रीका के बाजार से निकलने के बाद टाटा ने पिछले साल वहां फिर से एंट्री की थी। कंपनी हैरियर, कर्व, पंच, टियागो और हाल ही में लॉन्च हुई नेक्सन जैसी कारों के साथ पहले ही एक मजबूत पोर्टफोलियो बना चुकी है।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 5.65 - 11.13 लाख
₹ 7.59 - 12.99 लाख
₹ 10.77 - 19.72 लाख
₹ 14.99 - 21.74 लाख
₹ 12.52 - 23.52 लाख
₹ 10.69 - 18.99 लाख
साउथ अफ्रीका में CBU रूट से लाई गई टाटा ऑस्प्रे के ज्यादातर बाहरी फीचर्स भारत में बिकने वाली नेक्सन जैसे ही हैं। कलर के ऑप्शन भी काफी हद तक एक जैसे हैं। हालांकि, इन शेड्स के लिए अलग-अलग नामों का इस्तेमाल किया गया है। जैसे, भारत में नेक्सन के 'प्रिस्टीन व्हाइट' कलर को साउथ अफ्रीका में 'फर्स्ट लाइट' नाम दिया गया है। इसी तरह, दूसरे कलर्स के लिए भी कंपनी ने अलग-अलग नामों का इस्तेमाल किया है।
टाटा ऑस्प्रे के इंजन ऑप्शन
टाटा ऑस्प्रे 3 ट्रिम्स स्मार्ट प्लस, क्रिएटिव और क्रिएटिव प्लस PS में उपलब्ध है। जहां भारत में नेक्सन कई इंजन ऑप्शन के साथ आती है। वहीं ऑस्प्रे को सिर्फ 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जा रहा है। यह इंजन 120 PS की पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे या तो 5-स्पीड मैनुअल या पैडल शिफ्टर्स के साथ 7-स्पीड डुअल-क्लच ट्रांसमिशन (DCA) के साथ जोड़ा गया है। भारत में नेक्सन 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ भी आती है। भारत में नेक्सन के साथ CNG का ऑप्शन भी मिलता है।
टाटा ऑस्प्रे के सेफ्टी फीचर्स
इसमें ऑटोमैटिक टेम्परेचर कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल भी मिलता है। ऑस्प्रे में कूल्ड ग्लवबॉक्स, छिपा हुआ रियर वाइपर और वॉशर, टाइप A और C USB चार्जिंग पोर्ट और टच-बेस्ड कंट्रोल पैनल दिया गया है। सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और ISOFIX शामिल हैं। सेफ्टी किट में HD रियर व्यू कैमरा और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 360-डिग्री सराउंड व्यू सिस्टम शामिल है। सेफ्टी किट में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), फ्रंट पार्किंग सेंसर और ऑटोमैटिक रेन-सेंसिंग वाइपर और ऑटो हेडलैंप शामिल हैं।
टॉप-स्पेक क्रिएटिव प्लस PS वैरिएंट में वॉयस-एक्टिवेटेड पैनोरमिक सनरूफ और वायरलेस चार्जर जैसे एक्स्ट्रा फीचर्स दिए हैं। इसमें बाई-फंक्शन LED हेडलैंप, कॉर्नरिंग फंक्शन वाले फ्रंट फॉग लैंप, रियर डिफॉगर और कप होल्डर के साथ रियर सीट आर्मरेस्ट जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। भारत में बिकने वाली नेक्सन के साथ मिलने वाला ADAS, साउथ अफ्रीका में ऑस्प्रे के किसी भी वैरिएंट के साथ नहीं दिया जा रहा है। हालांकि, ऑस्प्रे के लिए 5-स्टार NCAP सेफ्टी रेटिंग लागू होगी।
टाटा ऑस्प्रे के फीचर्स की डिटेल
ऑस्प्रे के फीचर्स की बात करें तो, साउथ अफ्रीका में स्मार्ट प्लस वैरिएंट में 7-इंच का हरमन टचस्क्रीन, फ़ुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 2 स्पीकर, इलेक्ट्रिकली ऑपरेटेड ORVMs, सभी पावर विंडो, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, USB चार्जिंग पोर्ट (टाइप A) और फॉलो मी होम हेडलैम्प्स मिलते हैं। हायर वैरिएंट में रियर AC वेंट्स, ऑटो-फोल्ड ORVMs, एडजस्ट ड्राइवर सीट, 4 स्पीकर + 2 ट्वीटर, HD रियर-व्यू कैमरा और वायरलेस एंड्रॉय ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट वाला 10.25-इंच का हरमन टचस्क्रीन शामिल हैं।
