Gold Silver Rate Today 5 September: फिर आसमान छू रहा सोना, चांदी हुई सस्ती, जानें आज का ताजा भाव
Gold Silver Rate Today 5 September: देश में सोने चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव फिर शुरू हो गया है। बीते 4 दिनों से हो रही गिरावट के बाद फिर दोनों की कीमतों में बढ़त देखने को मिल रहा है।
![]()
New Update
/bansal-news/media/media_files/2026/09/05/new-poster-1-2026-09-05-16-54-50.jpg)
Gold Silver Rate Today 5 September: देश में सोने चांदी की कीमतों ( Gold Silver Rate Today) में उतार चढ़ाव फिर शुरू हो गया है। बीते 4 दिनों से हो रही गिरावट (Gold Silver Rate Drop) के बाद फिर दोनों की कीमतों में बढ़त (Gold Silver Rate Hike) देखने को मिल रहा है। आज 5 सितंबर की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 1,56,820 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,465.34 डॉलर प्रति औंस पर है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
| शहर | 22 कैरेट सोना (₹) | 24 कैरेट सोना (₹) |
|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,43,760 | ₹1,56,820 |
| मुंबई | ₹1,43,610 | ₹1,56,670 |
| अहमदाबाद | ₹1,43,660 | ₹1,56,720 |
| चेन्नई | ₹1,43,610 | ₹1,56,670 |
| कोलकाता | ₹1,43,610 | ₹1,56,670 |
| हैदराबाद | ₹1,43,610 | ₹1,56,670 |
| जयपुर | ₹1,43,760 | ₹1,56,820 |
| भोपाल | ₹1,43,660 | ₹1,56,720 |
| लखनऊ | ₹1,43,760 | ₹1,56,820 |
| चंडीगढ़ | ₹1,43,760 | ₹1,56,820 |
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,820 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,42,560 रुपए प्रति 10 ग्राम है। मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,43,610 रुपए प्रति 10 ग्राम। जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 1,56, 670 रुपए प्रति 10 ग्राम है। इसके साथ ही चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,670 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
ये भी पढ़ें: 7th Pay Commission: 64% तक पहुंच सकता है DA, कर्मचारियों की सैलरी में होगी इतनी बढ़ोतरी, समझें पूरा गणित
चांदी की कीमत
जहां सोना महंगा हुआ है, वहीं चांदी की कीमतों में (Silver Rate Today) गिरावट देखने को मिली है। आज 5 सितंबर की सुबह चांदी (Silver Rate Drop) 2,49,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 66.72 डॉलर प्रति औंस है।
ये भी पढ़ें: New World Map : दुनिया का नक्शा बदलने की तैयारी! अफ्रीका दिखेगा बड़ा, यूरोप-अमेरिका छोटे,164 देशों का समर्थन, अमेरिका ने इसके खिलाफ किया वोट
लेखक
![]()