MP IAS Transfer list: मध्यप्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग (MP IAS) ने 11 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना और जिम्मेदारियों से संबंधित आदेश जारी किया है। इसके अलावा कई अधिकारियों को अलग-अलग विभागों का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। यह आदेश 5 सितंबर (MP IAS Transfer 5 sep 2026) को मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल के हस्ताक्षर से जारी किया गया।
11 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना
आदेश के मुताबिक, अनिल सुचारी को सागर संभाग आयुक्त के पद से हटाकर मध्यप्रदेश भंडार गृह निगम, भोपाल का प्रबंध संचालक (MD) बनाया गया है। वहीं दिलीप कुमार को सागर संभाग का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। अनुभा श्रीवास्तव को सचिव, राजस्व विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
सतेन्द्र सिंह को सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के साथ अनुसूचित जाति कल्याण विभाग का भी प्रभार सौंपा गया है। नेहा मारव्या सिंह को मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम का MD बनाया गया है।
इन अधिकारियों को भी मिली अहम जिम्मेदारी
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/09/05/mp-ias-transfer-2026-09-05-17-37-12.jpeg)
निधि निवेदिता को प्रमुख राजस्व आयुक्त बनाया गया है। उन्हें भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। अनुराग वर्मा को मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है।
मयंक अग्रवाल को विकसित भारत-रोजगार गारंटी आजीविका मिशन (ग्रामीण) का CEO बनाया गया है। इसके साथ उन्हें समग्र नर्मदा मिशन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। संदीप जी.आर. को महिला एवं बाल विकासआयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
अवि प्रसाद को मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कॉर्पोरेशन का MD बनाया गया है। उन्हें लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं नेहा जैन को CEO स्मार्ट सिटी उज्जैन बनाया गया है। उन्हें अपर आयुक्त, नगर निगम उज्जैन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
इन अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार
आदेश में कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी दी गई हैं। रघुराज एम.आर. को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। तरुण राठी को आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं, MAPCET और आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
इसी तरह कुमार पुरुषोत्तम को उद्योग आयुक्त और MD, लघु उद्योग निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। शीतला पटले को श्रम आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अनिशा श्रीवास्तव को CEO, ग्वालियर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
5 सितंबर को जारी हुआ आदेश (IAS Transfer 2026)
मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल के हस्ताक्षर से 5 सितंबर को आदेश जारी किया गया है। माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों के बाद संबंधित विभागों के प्रशासनिक कामकाज में नई जिम्मेदारियों के अनुसार बदलाव देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें: CG Jhiram Kand: झीरम घाटी कांड में 13 साल बाद बड़ा फैसला, 10 आरोपी दोषी करार, 2 महिलाएं शामिल