Aug 30, 2026 04:28 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

मुख्य बातें
- IPO News: आशुतोष फाइबर आईपीओ (Ashutosh Fibre IPO) का प्राइस बैंड 87 रुपये से 92 रुपये प्रति शेयर है
- ग्रे मार्केट में कंपनी की स्थिति काफी मजबूत है

Ashutosh Fibre IPO कल सोमवार को खुल रहा है।
IPO News: कल यानी सोमवार को आशुतोष फाइबर आईपीओ (Ashutosh Fibre IPO) ओपन हो रहा है। कंपनी के आईपीओ का साइज 56.35 करोड़ रुपये का है। यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। आईपीओ के जरिए कंपनी 61.25 लाख शेयर जारी करेगी। बता दें, आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 31 अगस्त से 2 सितंबर तक खुला रहेगा। निवेशकों के नजरिए से अच्छी बात यह है कि ग्रे मार्केट में भी कंपनी के आईपीओ का प्रदर्शन काफी शानदार है।
आईपीओ काकितना है प्राइस बैंड
Ashutosh Fibre IPO का प्राइस बैंड 87 रुपये से 92 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 1200 शेयरों का एक लॉट बनाया है। किसी भी रिटेल निवेशक को कम से कम 2 लॉट पर एक साथ दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 220800 रुपये का इनवेस्टमेंट करना ही होगा।
एंकर निवेशकों से कंपनी ने जुटाए 16.04 करोड़ रुपये
यह आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 28 अगस्त को खुल गया था। एंकर इनवेस्टर्स से कंपनी ने 16.04 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी की तरफ से एंकर निवेशकों को जारी किए गए 50 प्रतिशत शेयरों का लॉक इन पीरियड महज 30 दिन का ही है। वहीं, बाकि बचे 50 प्रतिशत का लॉक इन पीरियड 90 दिन का है।
ग्रे मार्केट में कंपनी की स्थिति मजबूत(Ashutosh Fibre IPO GMP Today)
आईपीओ की ग्रे मार्केट में स्थिति काफी अच्छी है। इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में इस समय आईपीओ 37 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। मौजूदा जीएमपी 40 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन की ओर इशारा कर रहा है। बता दें, आईपीओ का सबसे कम जीएमपी 13 रुपये रहा है।
आईपीओ के पैसों का क्या करेगी कंपनी
कंपनी 25.51 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी नए इक्विपमेंट और मशीनरी को खरीदने के लिए करेगी। वहीं, 20 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी पूरा या आंशिक कर्ज चुकाने के लिए करेगी। अन्य पैसा जनरल कॉरपोरेट कार्यों के लिए किया जाएगा।
इस कंपनी में प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी इस समय 59.79 प्रतिशत है। आईपीओ के बाद हिस्सेदारी 43.05 प्रतिशत हो गई है। वहीं, पब्लिक की हिस्सेदारी 40.21 प्रतिशत की हिस्सेदारी बढ़कर 56.95 प्रतिशत हो गई है।
इस आईपीओ के लिए Mefcom Capital markets ltd को लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। वहीं, केफिन टेक्नोलॉजी लिमिटेड को रजिस्ट्रार बनाया गया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singh
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
See Less