Guna Dacoity: मध्यप्रदेश के गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के चक चुरेला गांव में देर रात हुई करोड़ों रुपए की चोरी ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। हथियारों से लैस 8 से 10 बदमाशों ने डॉक्टर कमल मीणा के पैतृक घर को निशाना बनाया। घर में उस समय केवल बुजुर्ग माता-पिता और पंचायत सचिव पवन मीणा का छोटा भाई मौजूद था। बदमाश खिड़की काटकर घर में घुसे, परिवार के कमरों की कुंडी बाहर से लगा दी और फिर तीनों भाइयों के कमरों में आराम से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक हितिका वासल स्वयं मौके पर पहुंचीं और जिलेभर में नाकेबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कराया।
6-10 हथियारबंद बदमाशों ने डाली डकैती
बताया जा रहा है कि डॉक्टर कमल मीणा और उनके दोनों भाई नौकरी के कारण बाहर रहते हैं। छोटे भाई पवन मीणा पंचायत सचिव हैं। पवन मीणा की पत्नी सावन के चलते अपने मायके गई हुई थीं। घर में केवल पिता बाबूलाल मीणा, माता और छोटा भाई सो रहे थे। रात करीब ढाई बजे 8 से 10 हथियारबंद बदमाश घर के पीछे से पहुंचे और खिड़की काटकर अंदर प्रवेश कर गए।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/03/guna-dakaiti-2026-08-03-16-09-31.jpeg)
पहले परिवार को बंद किया, फिर चोरी
घर में घुसते ही बदमाशों ने सबसे पहले बुजुर्ग माता-पिता और छोटे भाई के कमरों की कुंडी बाहर से लगा दी, ताकि कोई बाहर न निकल सके और विरोध न कर पाए। इसके बाद बदमाश एक-एक कर तीनों भाइयों के कमरों में पहुंचे और अलमारियां, लॉकर तथा ताले तोड़कर कीमती सामान समेटना शुरू कर दिया। पूरी वारदात को बदमाशों ने बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया।
करोड़ों का माल समेटकर फरार
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बदमाश करीब ढाई किलो सोना, लगभग छह किलो चांदी, 11 लाख रुपए नकद और एक मोटरसाइकिल अपने साथ ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। हालांकि अंतिम आंकड़ा पुलिस जांच और मूल्यांकन के बाद स्पष्ट होगा।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/03/guna-dakaiti-2026-08-03-16-08-39.jpeg)
पारदी गिरोह पर शक, इलाके में दहशत
पीड़ित परिवार के मुखिया बाबूलाल मीणा ने आशंका जताई है कि वारदात किसी पारदी गिरोह ने अंजाम दी है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से इलाके में ऐसे गिरोहों की गतिविधियों को लेकर लगातार भय का माहौल बना हुआ है। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी गिरोह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है।
पुलिस का बड़ा ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक हितिका वासल मौके पर पहुंचीं। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को भी जांच के लिए बुलाया गया। जिलेभर में नाकेबंदी कर दी गई है। 50 से अधिक पुलिस जवान और अधिकारी आसपास के गांवों, खेतों, जंगलों और संभावित रास्तों पर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। पुलिस तकनीकी साक्ष्य और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
ये खबर भी पढ़ें: Datia By Election Result: दतिया उपचुनाव के दसवें राउंड में कांग्रेस को अब तक की सबसे बड़ी बढ़त, BJP के आशुतोष तिवारी 10911 वोट से पिछड़े
सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था
इस घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस तरह बदमाशों ने परिवार को कमरे में बंद कर कई घंटों तक आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया, उससे साफ है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। करोड़ों रुपए की इस चोरी के बाद पूरे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल है।
यह भी पढ़ें: दतिया उपचुनाव रिजल्ट: BJP के आशुतोष तिवारी 965 वोटों से आगे, कांग्रेस के घनश्याम सिंह पिछड़े, मतगणना स्थल जुटे समर्थक
सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर:MP Govt Employees CPCT: सरकारी कर्मचारियों को तीन महीने में पास करनी होगी सीपीसीटी, 40 साल से अधिक की उम्र के कर्मचारियों को भी छूट नहीं, कटेगा वेतन