world-news

'बैरक में 60-70 कैदी रहते थे...बाथरूम में गंदगी': सलमान खान ने पहली बार बताई जेल में बीते दर्दनाक दिनों की कहानी - Haribhoomi

August 3, 2026

रियलिटी शो 'अलायंस' में पहुंचे सलमान खान ने अपने जेल के दिनों को याद करते हुए वहां की कठिन परिस्थितियों का खुलासा किया। अभिनेता ने बताया कि छोटी-सी बैरक में दर्जनों कैदियों के साथ रहना कितना मुश्किल था।

Salman Khan recalls days spent in jail

सलमान खान ने 'अलायंस' शो में जेल में बिताए दिनों को याद किया

  • Published: 03 Aug 2026, 04:30 PM IST
  • Last Updated: 03 Aug 2026, 04:30 PM IST

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने जेल में बिताए दिनों को लेकर एक अनसुना खुलासा किया है। हाल ही में वह अपने भाई सोहेल खान को सपोर्ट करने के लिए रियलिटी शो 'अलायंस' में पहुंचे, जहां उन्होंने जेल के अनुभव और वहां की कठिन परिस्थितियों पर खुलकर बात की। सलमान का यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जेल के हालात का किया जिक्र
शो के नए प्रोमो में सलमान खान ने बताया कि कई साल पहले जब उन्हें जेल जाना पड़ा था, तब वहां की परिस्थितियां बेहद कठिन थीं। सलमान ने कहा, “बहुत सालों पहले जब मैं जेल गया था तो हमारे सामने सलाखें थीं। इतने छोटे से (बैरक) कमरे में 50-60-70 लोग रहते थे… एक ही बाथरूम था, इंडियन स्टाइल का कमोड, कभी छिपकली थीं और उससे भी ज्यादा, वह जगह ऊपर तक भरी हुई थी।”

Sohail Khan & all the housemates are visibly emotional as #SalmanKhan opens up about the hardships & difficult moments he went through during his time in jail. The way Bhai describes everything is deeply moving, leaving everyone emotional & silent #Alliance

— Sohail. (@BeingSohail__) August 3, 2026

18 दन जेल में काटे, पहले भी बता चुके अनुभव
सलमान को 1998 के काले हिरण (ब्लैकबक) और चिंकारा के शिकार के मामलों में लगभग 18 दिनों के लिए जोधपुर जेल भेजा गया था। जेल में बिताए अपने समय के बारे में बात करते हुए, सलमान ने 2008 में कोएल पुरी को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि वह "आराम से" थे और "बस बाथरूम की ही टेंशन थी"। उन्होंने 'ऑन द काउच विद कोएल' के 2008 के एपिसोड में कहा, "मैं बिल्कुल शांत था। मैं आराम से था। बस बाथरूम की ही टेंशन थी। बस यही बात थी। [थोड़ा रुककर] और... तीन-चार बार मैं अंदर गया और बाहर आया। अगर कोई आपको अंदर डालना चाहता है, तो आप चुपचाप चले जाते हैं। जब आपको पता हो कि आपने कुछ नहीं किया है, तो आप सिर उठाकर अंदर जाते हैं।"

'अलायंस' में सोहेल खान का भावुक खुलासा
इसी शो में सलमान के भाई और अभिनेता सोहेल खान ने भी अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बेहद निजी और भावुक अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि बचपन में उनके साथ यौन उत्पीड़न हुआ था, लेकिन शर्म और डर की वजह से उन्होंने कई वर्षों तक यह बात किसी को नहीं बताई। बड़े होने के बाद उन्होंने अपने पिता को इस घटना के बारे में बताया।

सोहेल ने कहा कि इसी अनुभव से सीख लेते हुए वह अपने बच्चों को हमेशा यह समझाते हैं कि उनके साथ चाहे कोई भी घटना हो, उसे कभी छिपाएं नहीं और बिना झिझक परिवार से साझा करें।